Ads 468x60px

Saturday, January 28, 2012

ज्ञान पर महापुरुषों के अनमोल वचन | Incredible Quotes About Knowledge


यदि तुम्हें मेरे सत्स्वरूप का ज्ञान हो जाए और अन्य किसी प्रकार का ज्ञान न भी हो तब भी तुम सुखी ही होगे। 
- श्रीकृष्ण

ज्ञान का लक्ष्य सत्य है और सत्य आत्मा की भूख है।
- लेसिंग

ज्ञान मानव जीवन का सार है।
  -आचार्य कुन्दकुन्द

ज्ञान से ही मुक्ति होती है।
- सांख्य

ज्ञान का मूल्य बहुमूल्य रत्न से भी अधिक है।
- निराला

जिस प्रकार अच्छी तरह जलती हुई आग ईंधन को भस्म कर देती है, उसी तरह ज्ञानाग्नि सब कर्मों को भस्म कर देती है।
  - गीता

ज्ञान की अग्नि सुलगते ही कर्म भस्म हो जाते हैं।
- शंकराचार्य


ज्ञान अनंत है।
- तैत्तिरीय ब्राह्मण

ज्ञान ही वास्तविक सोना और हीरा है।
- स्वामी शिवानन्द

जिसने आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर लिया है, उस पर काम और लोभ का विष नहीं चढ़ता।
-रामकृष्ण परमहंस

हम सब ज्ञान से युक्त हों, ज्ञान के साथ हमारा कभी वियोग न हो। 
-अथर्ववेद 

सब दानों में ज्ञान का दान ही श्रेष्ठ दान है।
- मनुस्मृति

ज्ञानी कौन है ? वह जो अपने ज्ञान का उपयोग करता है। 
-हजरत मोहम्मद

ज्ञान का अर्थ है आत्मा से आत्म को जानना। 
- गुरु रामदास 

0 comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...