अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
अगर आप लेखक या कवि हैं, लिखने का शौक रखते हैं, लेखक या कवि बनना चाहते हैं, गेस्ट ब्लॉगिंग के अवसर तलाश रहे हैं या अपनी पुस्तक की समीक्षा करवाना चाहते हैं, तो आप हिंदी साहित्य दर्पण के लिए अपनी रचना भेज सकते हैं।
हिंदी साहित्य दर्पण का प्रयास है कि लेखकों और रचनाकारों को अपनी रचनाएँ पाठकों तक पहुँचाने के लिए एक मंच मिले।
हिंदी साहित्य दर्पण के लिए क्यों लिखें?
हिंदी साहित्य दर्पण हिंदी भाषा, साहित्य, प्रेरक लेख, जीवन परिचय, विचार और उपयोगी ज्ञान से जुड़ी सामग्री प्रकाशित करता है। हमारे साथ लिखने से आपकी रचना को नए पाठकों तक पहुँचने का अवसर मिल सकता है।
- हिंदी साहित्य दर्पण लेखकों और रचनाकारों के लिए एक स्वतंत्र ऑनलाइन मंच है।
- प्रकाशित सामग्री को हमारे उपलब्ध डिजिटल और सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया जाता है।
- अच्छी और उपयोगी रचनाओं को हमारे नियमित पाठकों तक पहुँचने का अवसर मिलता है।
- आपकी रचना के विषय और गुणवत्ता के आधार पर उसे हिंदी साहित्य दर्पण के उपयुक्त सेक्शन में प्रकाशित किया जा सकता है।
- यह एक अवैतनिक अवसर है। रचना प्रकाशित होने पर कोई पारिश्रमिक या भुगतान नहीं दिया जाता।
हम किन विषयों पर रचनाएँ स्वीकार करते हैं?
वर्तमान में हमें विशेष रूप से इन प्रकार की सामग्री में रुचि है:
- जीवन परिचय (Biography) — यदि विषय पहले से मौजूद है, तो नए और उपयोगी तथ्यों के साथ बेहतर सामग्री भेजी जा सकती है।
- स्लोगन्स और नारे
- हिंदी प्रेरक कहानियाँ
- व्यक्तिगत विकास और Self-Improvement लेख
- हिंदी अनमोल विचार और सुविचार
- सफल व्यवसायियों और सफल लोगों की प्रेरणादायक कहानियाँ
- अन्य नए और उपयोगी विषय — विशेष रूप से ऐसी सामग्री जो हमारे पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और प्रासंगिक हो।
रचना भेजने से पहले ध्यान दें
- आपकी रचना मौलिक और स्वयं द्वारा लिखी गई होनी चाहिए।
- लेख कॉपी किया हुआ या किसी अन्य स्रोत से बिना अनुमति लिया हुआ नहीं होना चाहिए।
- लेख में वर्तनी और भाषा संबंधी त्रुटियाँ कम से कम हों।
- यदि आपने लेखन में AI टूल्स की सहायता ली है, तो फॉर्म में या ईमेल में इसका उल्लेख अवश्य करें। ऐसी रचना के सभी तथ्य आपके द्वारा स्वयं जाँचे गए हों और पाठ आपके द्वारा संपादित किया गया हो।
- रचना के साथ भेजे गए चित्र आपके अपने हों, या उनके उपयोग की अनुमति आपके पास हो।
- लेख के साथ उपयुक्त Search Description, उपयोगी लिंक और संबंधित चित्र उपलब्ध हों, तो उन्हें भी साझा किया जा सकता है।
- लेख हमारे पाठकों को ध्यान में रखकर लिखा गया हो।
- सामग्री उपयोगी, प्रासंगिक और यथासंभव नई जानकारी से भरपूर हो।
नियम एवं शर्तें
- भेजे गए सभी लिंक और सामग्री की सुरक्षा एवं गुणवत्ता की जाँच की जा सकती है। इस प्रक्रिया में आवश्यकतानुसार समय लग सकता है।
- किसी भी रचना का प्रकाशन उसकी गुणवत्ता, विषय, मौलिकता और संपादकीय उपयुक्तता के आधार पर, पूरी तरह हिंदी साहित्य दर्पण के संपादकीय निर्णय पर निर्भर करेगा।
- आपकी रचना किसी अन्य वेबसाइट, ब्लॉग या प्रकाशन पर पहले से प्रकाशित नहीं होनी चाहिए।
- रचना भेजते समय अपना नाम और संपर्क विवरण अवश्य दें।
- रचना का कॉपीराइट आपके पास ही रहता है। प्रकाशन के लिए रचना भेजकर आप हिंदी साहित्य दर्पण को उसे अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों पर प्रकाशित करने, संपादित करने, अनुवाद करने और प्रचारित करने की निःशुल्क, गैर-अनन्य (non-exclusive) और विश्वव्यापी अनुमति देते हैं।
- हिंदी साहित्य दर्पण को आवश्यकता पड़ने पर प्रकाशित लेख में संपादकीय, तकनीकी या SEO संबंधी बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित है।
- आवश्यकता पड़ने पर किसी प्रकाशित लेख को हटाने या अप्रकाशित करने का अधिकार भी हिंदी साहित्य दर्पण के पास सुरक्षित है।
- एक बार प्रकाशित की गई रचना को लेखक के अनुरोध पर अनिवार्य रूप से हटाया नहीं जाएगा।
- रचना भेजने पर हमारी उपयोग की शर्तें (Terms of Use) और गोपनीयता नीति (Privacy Policy) भी लागू होती हैं।
अपनी रचना भेजें
यदि आप अपनी रचना हिंदी साहित्य दर्पण पर प्रकाशित करने के लिए भेजना चाहते हैं, तो नीचे दिया गया रचना सबमिशन फॉर्म भरें।
कृपया अपनी रचना की फ़ाइल DOCX, DOC या TXT प्रारूप में तैयार रखें और फॉर्म में माँगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
फॉर्म के माध्यम से रचना भेजने में समस्या हो रही है?
आप अपनी रचना ईमेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं, या फॉर्म को नए टैब में खोलें:
कोई सवाल है?
यदि रचना भेजने, विषय, नियम या प्रकाशन प्रक्रिया से जुड़ा आपका कोई प्रश्न है, तो हमसे संपर्क करें।
ईमेल: nisheeth@hindisahityadarpan.in
आप हमारे Contact Us पेज से भी हमसे संपर्क कर सकते हैं।
COMMENTS