लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती — सोहनलाल द्विवेदी | Motivational Poem

laharon se darkar poem in hindi,laharon se darkar poem by nirala in hindi,nirala poem in hindi,inspirational poem in hindi by nirala,सोहनलाल द्विवेदी, koshish karne walon ki har nahi hoti

लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर सौ सौ बार फिसलती है।
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना नहीं अखरता है।
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाते हैं,
जा जा कर गहरे पानी में खाली लौट आते हैं।
मिलते ना मोती सहज ही गहरे पानी में,
बढ़ता दूना उत्साह इसी हैरानी में।
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

असफलता एक चुनौती है स्वीकार करो,
कहां कमी रह गई देखो और सुधार करो।
जब तक सफल न हो नींद चैन की त्यागो तुम,
संघर्षो का मैदान छोड़ मत भागो तुम।
किए कुछ बिना जय जयकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती

-सोहनलाल द्विवेदी

COMMENTS

BLOGGER: 16
  1. बेनामी7/11/2012 3:42 pm

    जोशीली कविता है...
    पुराने कवियों में क्या बात थी !

    जवाब देंहटाएं
  2. कर्मवीर "देख कर बाधा विविध, बहु विघ्न घबराते नहीं"

    जवाब देंहटाएं
  3. ye kavita jeet ke liye Utsah badati hai..

    जवाब देंहटाएं
  4. रंजन जी
    कृपया यह अतिशीघ्र बताने का कष्ट करें कि
    लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती के रचनाकार के विषय में
    उठे विवाद का समाधान कैसे किया जाए।

    कृपया देवमणिपांडेय जी का ब्लागवाणी देखे।
    http://devmanipandey.blogspot.in/2010/02/blog-post_22.html

    अपना कोई संपर्क नं. दीजिएगा।
    डॉ राजीव कुमार रावत
    हिन्दी अधिकारी
    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर
    9641049944

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  5. यह रचना हरिवंशराय बच्चन जी की है

    जवाब देंहटाएं
  6. सोहनलाल द्विवेदी इसके रचयिता है।

    जवाब देंहटाएं
  7. कविता के रचियता श्री सोहन लाल द्विवेदी जी हैं। निराला जी नही ।

    जवाब देंहटाएं
  8. बेनामी12/21/2019 6:55 pm

    ये कविता सोहनलाल द्विवेदी जी की है। कृपया त्रुटिसुधार करें।

    जवाब देंहटाएं
  9. kosis karana badi baat nahi hai kosis karane ke kabil bano

    जवाब देंहटाएं
  10. ak baat aur aap insan ho chiti nahi apka jiwan bohot anmol hai ise achhe vyatit kariye welcom

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE खोजें ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content