परिस्थितियों को जाने बिना कोई भी निर्णय लेने से बचें!! [Moral Hindi Stories]

A moral hindi story which teaches that we should not take any decision without analyzing the true facts behind a situation.We should have patience no matter what the situation is!!

Hitopadesh Hindi Story About The Snake And Mongoose
एक व्यक्ति ने घर की रक्षा और सर्पों से बचने के लिए नेवला पाला। नेवला बड़ा स्वामिभक्त स्वभाव का था। पति−पत्नी दोनों ही किसी काम से बाहर निकल जाते तो वह पूरी तरह घर की चौकीदारी करता।

एक दिन गृह स्वामिनी कुँए से जल भरने गयी। बच्चे को सोता छोड़ गयी। इतने में एक भयंकर काला नाग निकला, वह बच्चे को डसने ही वाला था, कि नेवले ने उसके टुकड़े−टुकड़े कर दिये। बच्चा यथावत जीवित बना रहा।

गृह स्वामिनी पानी लेकर लौटी, तो उसने घर के द्वार पर बैठे नेवले को देखा कि उसके मुँह से खून लिपटा हुआ है। बात की पूरी जाँच−पड़ताल किये बिना ही यह अनुमान लगा लिया कि इसने मेरे बच्चे को मार डाला। आवेश में उससे इतना भी न बन पड़ा कि वस्तुस्थिति को जाने और जाँचे। उसने जल से भरा घड़ा नेवले के ऊपर पटक दिया। वह तत्काल चूर−चूर हो गया।

घर में घुसकर देखा, बच्चा हंस−खेल रहा था। सर्प मरा पड़ा है। वस्तुस्थिति का अनुमान लगाया, तो उसने अपने आपको बहुत धिक्कारा और आवेश की आतुरता में होने वाले अनर्थ को समझा।

Moral Of The Story
हमारे जीवन में भी ऐसी कई घटनाएँ अक्सर होती हैं जब हम बिना सोचे विचारे और सच्चाई के जाने बिना कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी वजह से हमें जिंदगी भर पछताना  पड़ता है। अतः परिस्थितियों को ठीक से जाने बिना कोई भी निर्णय लेने से बचें !!

आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनायें !!!

Other Moral Hindi Stories Published Earlier


  • धैर्य हर लक्ष्य प्राप्ति में सफलता सुनिश्चित करता है| [ Motivational Hindi Story From The Life Of Shivaji Maharaj ]
  • बोध कथा - ईर्ष्या-द्वेष आपके मन पर बोझ है इन्हें निकाल फेंकें| [Moral Hindi Story]
  • प्रेरक प्रसंग - क्रोध हमारी सही गलत पहचानने की शक्ति को क्षीण कर देता है! [ Moral Hindi Story ]
  • [ Motivational Hindi Story ] सूझ बुझ एवं जनहित मनुष्य को सफल बनाती है|प्रेरक प्रसंग|
  • प्रेरक प्रसंग - परतन्त्रता संसार का सबसे बड़ा अभिशाप है ~ Inspirational Hindi Stories.
  • प्रेरक प्रसंग - अत्याचारी शासक एक चीते से अधिक भयंकर होता है।[Hindi Stories]
  • Tags: Hitopadesh kahaniyan, Hitopadesh hindi stories, Hindi Moral Stories, Moral Stories In Hindi.

    P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), कहानियाँ (Hindi Stories), प्रेरक लेख(Self -Development  articles in Hindi ) या कवितायेँ लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth@hindisahityadarpan[dot ]in  पर संपर्क करें !!

    COMMENTS

    BLOGGER
    Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content