"मैं बंदूकें बो रहा हूं" ~ भगत सिंह के बचपन से जुड़ा प्रेरक प्रसंग !

inspirational story about bhagat singh in hindi, bhagat singh childhood story in hindi, bhagat singh ki kahani , bhagat singh guns story hindi,मैं बंदूकें बो रहा हूं ~ भगत सिंह के बचपन से जुड़ा प्रेरक प्रसंग !

bhagat singh prerak prasang,bagat singh ke bachpan ki kanahi

कहते हैं ‘पूत के पांव पालने में ही दिखाई पड़ जाते हैं'

पांच वर्ष की बाल अवस्था में ही भगत सिंह के खेल भी अनोखे थे। वह अपने साथियों को दो टोलियों में बांट देता था और वे परस्पर एक-दूसरे पर आक्रमण करके युद्ध का अभ्यास किया करते। भगतसिंह के हर कार्य में उसके वीर, धीर और निर्भीक होने का आभास मिलता था।

एक बार सरदार किशनसिंह इस बालक को लेकर अपने मित्र श्री नन्द किशोर मेहता के पास उनके खेत पर गए। दोनों मित्र बातों में लग गए और बालक भगत अपने खेल में लग गया।

नन्द किशोर मेहता का ध्यान भगतसिंह के खेल कि ओर आकृष्ट हुआ। भगतसिंह मिट्टी के ढेरों पर छोटे-छोटे तिनके लगाए जा रहा था।

उनके इस कार्य को देखकर नंद किशोर मेहता बड़े स्नेहभाव से बालक भगतसिंह से बातें करने लगे-

‘‘तुम्हारा क्या नाम है ?'' श्री नंदकिशोर मेहता ने पूछा।

बालक ने उत्तर दिया-‘‘भगतसिंह।''

‘‘तुम क्या कर रहे  हो ?''

‘‘मैं बंदूकें बो  रहा हूं।'' बालक भगतसिंह ने बड़े गर्व से उत्तर दिया।

‘‘बंदूकें...?''

‘‘हां, बंदूकें।''

‘‘वह क्यों ?''

‘‘अपने देश के स्वतंत्र कराने के लिए।''

‘‘तुम्हारा धर्म क्या है ?''

‘‘देशभक्ति। देश की सेवा करना।''

श्री नन्द किशोर मेहता राष्ट्रीय विचारों से ओत-प्रोत राष्ट्रभक्त व्यक्ति थे। उन्होंने बालक भगतसिंह को बड़े स्नेहपूर्वक अपनी गोदी में उठा लिया। मेहता जी उसकी बातों से अत्यधिक प्रभावित हुए और सरदार किशन सिंह से बोले, ‘‘भाई ! तुम बड़े भाग्यवान् हो, जो तुम्हारे घर में ऐसे होनहार व विलक्षण बालक ने जन्म लिया है। मेरा इसे हार्दिक आशीर्वाद है, यह बालक संसार में तुम्हारा नाम रोशन करेगा। देशभक्तों में इसका नाम अमर होगा।''

वास्तव में समय आने पर मेहता की यह भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई।

शहीद भगत सिंह को समर्पित अन्य रचनाएँ भी पढ़ें :

COMMENTS

BLOGGER
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content