Hindi Quotes About Time ~ समय से जुडी हुयी कहावतें |

quotes on time in hindi,hindi quotes about time,best quotes and thoughts in hindi about time,top quotes about time in hindi

समय महान चिकित्सक है। ~बेनामी


समय किसी की प्रतीक्षा नही करता। ~बेनामी

प्रकृति के सब काम धीरे-धीरे होते है।~बेनामी

बीते समय के लिए मत रोइए , वो चला गया , और भविष्य की चिंता करना छोड़ो क्यूंकि वो अभी आया ही नहीं है , वर्तमान में जियो , इसे सुन्दर बनाओ। ~ गौतम बुद्ध

मेरे विचार से, अपने जीवन में कुछ शांत समय बीताना बहुत आवश्यक है। ~ मरिएल हेमिंग्वे 

मुझे घड़ी पर शाशन करना है, उससे शाषित नहीं होना। ~गोल्डा मेएर 

जब आपके पास इसे सही से करने का समय नहीं है तो इसे ख़त्म करने का समय कब होगा? ~जॉन वूडेन

मुझे ये लगता है  कि समय सभी चीजों को परिपक्व कर देता है; समय के साथ सभी चीजें उजागर हो जाती हैं; समय सत्य का प्रणेता है। ~फ़्रन्किओस राबेलैस

ये जानिये की जो समय आपको मिला है उसे कैसे जियें। ~डारियो फ़ो

समय के साथ जिंदगी के नए चरण पर चले जाना चाहिए , एक ही चीज़ पर अटके नहीं रहना चाहिए , मतलब सदा गतिमान रहो। ~बेनामी

वो जो अपना भविष्य आनंदमय बनाना चाहता है उसे अपना वर्तमान नहीं बर्वाद करना चाहिए। ~रोजर बार्ब्सन

भविष्य की चिंता में खुद को मत डुबोइए अभी जो पल मला है उससे जीइए। ~फ्रेडरिक शीलर

बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता। ~बेंजामिन फ्रैंकलिन

लोग समय नष्ट करने की बात करते हैं, जबकि धीरे-धीरे समय उन्हें नष्ट करता रहता है। ~डीओंन बौसीकाउल्ट

जो लोग मौज-मस्ती के लिए समय नहीं निकाल पाते वो देर-सबेर बीमारी के लिए समय निकाल लेते हैं।~जॉन वानामैकर

भविष्य के बारे में सबसे अच्छी चीज ये है कि वो एक एक दिन कर के आता है। ~अब्राहम लिंकन

समय धन है। ~बेंजामिन फ्रैंकलिन

समय आपके जीवन का सिक्का है। आपके पास बस यही एक सिक्का है, और सिर्फ आप ही तय कर सकते हैं कि इसे कैसे खर्च करना है। सावधान रहिये नहीं तो आपके लिए और लोग इसे खर्च कर देंगे। ~कार्ल सैंडबर्ग

समय वो स्कूल है जिसमे हम सीखते हैं, समय वो आग है जिसमे हम जलते हैं। ~डेलमोर स्वार्त्ज़

समय सबसे बुद्धिमान सलाहकार है। ~पेरिक्लेस

समय वो है जिसे हम सबसे ज्यादा चाहते हैं, पर जिसे हम सबसे गलत तरीके से उपयोग करते हैं। ~विल्लियम पेन

समय एक दिशा में बढ़ता है, यादें दूसरी। ~विल्लियम गिब्सन

समय, जिसके दांत सब कुछ चबा जाते हैं, वो सत्य के सामने शक्तिहीन है। ~थोमस हक्सले

जब तक आप अपना मूल्य नहीं समझेंगे तब तक आप अपने समय की महत्ता नहीं समझेंगे। जब तक आप अपने समय की महत्ता नहीं समझेंगे आप उसका कुछ नहीं करेंगे। ~एम्.स्कोट पेक

पैसा बर्वाद करने से बस आपके पास पैसा नहीं होगा , लेकिन समय बर्वाद करके आप ज़िन्दगी का एक हिस्सा खो देते हैं। ~माइकल लीबोईफ

जब संदेह में हों, तो और समय लें।~जॉन जिमरमैन

आप विलम्ब कर सकते हैं, पर समय नहीं नहीं करेगा। ~बेंजामिन फ्रैंकलिन

समय और ज्वार किसी का इंतज़ार नहीं करते। ~बेनामी

तुम्हारा पास समय बहुत कम है ,किसी दूसरे का जीवन जीने में इसे बर्बाद न करें। ~बेनामी

इंतजार मत करो , जितना तुम सोचते हो समय उससे कहीं ज्यादा तेजी से बीतता जा रहा है।~बेनामी


एक अच्छा रवैया एक अच्छे दिन का निर्माण करता है, और एक अच्छा दिन एक अच्छे महीने का , और एक अच्छा महीना एक अच्छे साल का, और एक अच्छा साल एक अच्छे जीवन का निर्माण करता है। ~बेनामी

अच्छा समय अच्छी यादें लाता है और बुरा समय अच्छी सीख। ~बेनामी

हमें दिन याद नहीं रहता लेकिन अच्छे बुरे लम्हे हमेशा याद रहते हैं। ~बेनामी

अतीत चला गया उसके लिए अपना समय खराब मत करिये। भविष्य के सपने मत देखिये वो कभी नहीं आएगा, केवल वर्तमान आपके पास है- वर्तमान में जियो। ~बेनामी

कल क्या होगा ये किसी नहीं पता – जिंदगी एक सफर है , जिसमें किसी भी चीज़ की कोई गारंटी नहीं है। ~बेनामी


प्रेरक अनमोल विचारों तथा कथनों का विशाल संग्रह पढ़ें : 

COMMENTS

BLOGGER: 1
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content