Hindi Short Motivational Story | मुफ्त अनारों की कीमत नहीं समझी [ Prerak Prasang]

hindi motivational stories, motivational stories in hindi,moral hindi stories,moral stories in hindi


एक समय की बात है। एक शहर में एक धनी आदमी रहता था। उसकी लंबी-चौड़ी खेती-बाड़ी थी और वह कई तरह के व्यापार करता था। 

बड़े विशाल क्षेत्र में उसके बगीचे फैले हुए थे, जहां पर भांति-भांति के फल लगते थे। उसके कई बगीचों में अनार के पेड़ बहुतायत में थे, जो दक्ष मालियों की देख-रेख में दिन दूनी और रात चौगुनी गति से फल-फूल रहे थे।

उस व्यक्ति के पास अपार संपदा थी, किंतु उसका हृदय संकुचित न होकर अति विशाल था।

शिशिर ऋतु आते ही वह अनारों को चांदी के थालों में सजाकर अपने द्वार पर रख दिया करता था।

उन थालों पर लिखा होता था ‘आप कम से कम एक तो ले ही लें। मैं आपका स्वागत करता हूं।’

लोग इधर-उधर से देखते हुए निकलते, किंतु कोई भी व्यक्ति फल को हाथ तक नहीं लगाता था।

तब उस आदमी ने गंभीरतापूर्वक इस पर विचार किया और किसी निष्कर्ष पर पहुंचा। अगली शिशिर ऋतु में उसने अपने घर के द्वार पर उन चांदी के थालों में एक भी अनार नहीं रखा, बल्कि उन थालों पर उसने बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा ‘हमारे पास अन्य सभी स्थानों से कहीं अच्छे अनार मिलेंगे, किंतु उनका मूल्य भी दूसरे के अनारों की अपेक्षा अधिक लगेगा।’और तब उसने पाया कि न केवल पास-पड़ोस के, बल्कि दूरस्थ स्थानों के नागरिक भी उन्हें खरीदने के लिए टूट पड़े।

कथा का संकेत यह है कि भावना से दी जाने वाली अच्छी वस्तुओं को हेय दृष्टि से देखने की मानसिकता गलत है। सभी सस्ती या नि:शुल्क वस्तुएं या सेवाएं निकृष्ट नहीं होतीं। वस्तुत: आवश्यकता वह दृष्टि विकसित करने की है, जो भावना और व्यापार में फर्क कर सके और वस्तुओं की गुणवत्ता का ठीक-ठाक निर्धारण कर सके।

अन्य प्रेरक प्रसंग जिन्हे लोगों ने खूब सराहा :
  1. प्रेरक प्रसंग - परतन्त्रता संसार का सबसे बड़ा अभिशाप है ~ Inspirational Hindi Stories.
  2. प्रेरक प्रसंग - अत्याचारी शासक एक चीते से अधिक भयंकर होता है।
  3. प्रेरक प्रसंग - आनंद की खोज - ओशो कथा-सागर
  4. प्रेरक प्रसंग - बहुत गँवाकर भी कोई मनुष्य अन्त में सँभल जाता है तो वह भी बुद्धिमान ही माना जाता है|
  5. जीवन के साथ एक हुए बिना, जीवन को नहीं जाना जा सकता | Incredible Stories From The World Of Osho
  6. प्रेरक प्रसंग - कोई भी कार्य छोटा नहीं होता |
P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), प्रेरक कहानियाँ (Inspirational Hindi Stories), प्रेरक लेख(Self -Development  articles in Hindi ), अनमोल विचार (Hindi Quotes) या कवितायेँ लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth@hindisahityadarpan[dot]in  पर संपर्क करें !! 

COMMENTS

BLOGGER: 11
  1. nice story plz send me more story hindi or englis in my mail id hrautela71@gmail.com


    thanks & regards
    himmat singh rautela

    जवाब देंहटाएं
  2. bahut sudar collection hai.aisa hi ek prayas main bhe kiya hai.jankri ke liye http://meaningofsuccess1.blogspot.in/ visit karein..aapko pasand aayega :)

    जवाब देंहटाएं
  3. Please send me prerak kahani on santlaljaiswar2000@gmail.com
    thanks
    santlal

    जवाब देंहटाएं
  4. Very nice story please provide some other nice story on my email santlaljaiswar2000@gmail.com

    जवाब देंहटाएं
  5. Nice story. Please write more prerak prasang's

    जवाब देंहटाएं
  6. Your blog is awesome. Thank you so much for giving plenty of useful content. I will bookmark your blog siteand will be without doubt coming back. Once again, I appreciate all your work and also providing a lot vital tips for your readers.

    http://winconfirm.com/category/motivational-videos-inspirational-videos/

    जवाब देंहटाएं
  7. awsesome man awesome too cool i am copying it for my story in hindi

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content