कठिन परिस्थितियां और सत्य का मार्ग | प्रेरक प्रसंग | Motivational Hindi Story

tough times story in hindi,hindi story about tough times,path of truth story in hindi,hindi story about path of truth

एक दिन एक बड़े भूकंप ने एक मंदिर को हिलाकर रख दिया. मंदिर का कुछ भाग ध्वस्त भी हो गया. सभी संन्यासी अत्यंत भयभीत थे.
 
जब भूकंप थम गया तो गुरु ने सभी शिष्यों से कहा, “इस भूकंप के आने से तुम सबको यह देखने का अवसर मिला है कि ऐसी परिस्थितियों में सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति कैसा व्यवहार करता है.

तुम सभी ने यह देखा कि भूकंप आने पर मैं भयभीत नहीं हुआ. मुझे अपने चारों ओर घट रही चीज़ों का पूरा बोध था. मैं तुम सबको रसोई तक ले आया क्योंकि यह मंदिर का सबसे मजबूत भाग है. मेरा निर्णय सही था क्योंकि हम सभी बच गए और किसी को भी चोट नहीं आई. लेकिन मैं तुम सभी को यह भी बता देना चाहता हूँ कि अपने ऊपर पूर्ण नियंत्रण और आत्म-संयम होने के बाद भी मैं कुछ तनाव में था – और यह तुम इस बात से समझ सकते हो कि मैंने यहाँ एक गिलास में रखा पानी गटागट पी लिया जबकि सामान्य स्थितियों में मैं ऐसा कदापि नहीं करता!”

एक संन्यासी यह सुनकर मुस्कुरा दिया, पर उसने कुछ कहा नहीं.

“तुम हंस क्यों रहे हो?”, गुरु ने उससे पूछा.

“वह पानी नहीं था”, संन्यासी ने कहा, “उस गिलास में सोया सॉस था”.



P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), प्रेरक कहानियाँ (Inspirational Hindi Stories), प्रेरक लेख(Self -Development  articles in Hindi ) या कवितायेँ लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth@hindisahityadarpan[dot]in  पर संपर्क करें !! 

COMMENTS

BLOGGER
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content