अंतर्यात्रा पर ले जानेवाले मार्ग ~ प्रेरक प्रसंग

अंतर्यात्रा पर ले जानेवाले मार्ग ~ प्रेरक प्रसंग ,Path to inner soul story in hindi, HIndi story about inner self.

किसी जमाने में एक यात्रिक था जिसे धन अथवा प्रसिद्धि आदि की चाह नहीं थी. वह चाहता तो जीवन में बड़ी-से-बड़ी पदवी पर आसीन हो सकता था पर वह हमेशा उन गुरुओं की खोज में लगा रहा जो उसे वीणा, शतरंज, पुस्तक, चित्र, और तलवार की पूर्ण शिक्षा दें.

वीणा से उसने संगीत प्राप्त किया जो आत्मा को अभिव्यक्ति देता है. शतरंज से उसने रणनीति, व्यूह-रचना और दूसरों की प्रतिक्रिया का अनुमान लगाना सीखा. पुस्तकों से उसे अकादमिक शिक्षाएं मिलीं. चित्रकला ने उसमें सौंदर्य और कलात्मक अभिरुचि उत्पन्न की. तलवार चलाना सीखने से उसमें आक्रमण और रक्षा करने की प्रवीणता आई.

एक दिन एक बच्चे ने यात्रिक से पूछा, “यदि आप अपने पांच कौशल भूल जाओ तो क्या होगा?”

यह सुनकर पहले तो यात्रिक बहुत भयभीत हो गया. जब वह संभाला तो उसने विचार-मनन किया. वह जान गया कि वीणा उसके बिना अपने आप नहीं बज सकती; खिलाड़ियों के बिना शतरंज की बिसात अधूरी होती है; यदि कोई पढ़नेवाला न हो तो पुस्तक की कोई उपयोगिता नहीं है; चित्र बनानेवाली तूलिकाएं स्वतः पटल पर नहीं चलतीं; और योद्धा के नहीं होने पर तलवार म्यान में ही पड़ी रह जाती हैं. 

यात्रिक को यह बोध हो गया कि इन कौशलों को अर्जित करने में ही उसका उत्कर्ष नहीं है. ये सब तो अंतर्यात्रा पर ले जानेवाले मार्ग के पड़ाव हैं.


हिंदी प्रेरक कहानियों का विशाल संग्रह भी पढ़ें!

COMMENTS

BLOGGER: 1
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content