भागीरथ और गंगा का धरती पर आगमन | Bhagirath And Ganga Story In Hindi

bhagirath and ganga story in hindi,arrival of ganga on earth story in hindi,ganga ka dharti par aagaman story in hindi,hindu mythology stories in hindi

mahashivratri story in hindi,bhagirath and ganga story,happy mahashivratri hindi

सूर्यवंशी राजा दिलीप के पुत्र भागीरथ हिमालय पर तपस्या कर रहे थे ।  वे गंगा को धरती पर लाना चाहते थे ।  उनके पूर्वज कपिल मुनि के शाप से भस्म हो गये ।  गंगा ही उनका उद्वार कर सकती थी ।  भागीरथ अन्न जल छोड़कर तपस्या कर रहे थे ।

गंगा उनकी कठोर तपस्या से प्रसन्न हो गई ।  भागीरथ ने धीरे स्वर में गंगा की आवाज सुनी ।  महाराज मैं आपकी इच्छानुसार धरती पर आने के लिये तैयार हूँ, लेकिन मेरी तेज धारा को धरती पर रोकेगा कौन ।  अगर वह रोकी न गई तो धरती के स्तरों को तोड़ती हुई पाताल लोक में चली जायेगी ।

भागीरथ ने उपाय पूछा तो गंगा ने कहा, महाराज भागीरथ, मेरी प्रचन्ड धारा को सिर्फ शिव रोक सकते है ।  यदि वे अपने सिर पर मेरी धारा को रोकने के लिये मान जाये तो मैं पृथ्वी पर आ सकती हूँ ।


भागीरथ शिव की अराधना में लग गये ।  तपस्या से प्रसन्न हुए शिव गंगा की धारा को सिर पर रोकने के लिये तैयार हो गये ।

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष के दशहरे के दिन जटा खोलकर, कमर पर हाथ रख कर खड़े हुए शिव अपलक नेत्रों से ऊपर आकाश की ओर देखने लगे ।  गंगा की धार हर हर करती हुई स्वर्ग से शिव के मस्तक पर गिरने लगी ।  जल की एक भी बूँद पृथ्वी पर नहीं गिर रही थी ।  सारा पानी जटाओं में समा रहा था ।

भागीरथ के प्रार्थना करने पर शिव ने एक जटा निचोड़ कर गंगा के जल को धरती पर गिराया ।  शिव की जटाओं से निकलने के कारण गंगा का नाम जटाशंकरी पड़ गया ।

गंगा के मार्ग में जहृु ऋषि की कुटिया आयी तो धारा ने उसे बहा दिया ।  क्रोधित हुए मुनि ने योग शक्ति से धारा को रोक दिया ।  भागीरथ ने प्रार्थना की तो ऋषि ने गंगा को मुक्त कर दिया ।  अब गंगा का नाम जाहृनवी हो गया ।

कपिल मुनि के आश्रम में पहुँचकर गंगा ने भागीरथ के महाराज सगर आदि पूर्वजों का उद्वार किया ।  वहाँ से गंगा बंगाल की खाड़ी में समाविष्ट हुई, उसे आज गंगासागर कहते है ।  

अतः ये कहानी हमें ये सीखाती है की सच्चे मन, लगन और एक लक्ष्य के साथ किया गया कार्य हर बाधाओं को तोड़कर सफल होता है एवं हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है ।

ये कहानी आपको कैसी लगी अपनी टिप्पणियों के माध्यम से हमें जरुर बताएं। आपकी प्रतिक्रिया एवं सुझाव हमारा उत्साह बढाती है, इसलिए हमें अपने कमेंट्स के माध्यम से ये जरुर बताएं की हिंदी साहित्य मार्गदर्शन पर छापे गए पोस्ट्स आपको कैसे लगते हैं ।


हिंदी प्रेरक कहानियों का विशाल संग्रह भी पढ़ें!

सर्वश्रेष्ठ प्रेरक और शिक्षाप्रद हिंदी कहानियाँ - Collection Of Most Inspirational Hindi Stories!!

P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), प्रेरक कहानियाँ (Inspirational Hindi Stories), प्रेरक लेख(Self -Development  articles in Hindi ) या कवितायेँ लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth@hindisahityadarpan[dot]in  पर संपर्क करें !! 

COMMENTS

BLOGGER: 17
  1. great story .....good work. keep doing it...

    जवाब देंहटाएं
  2. owsom it helped me allot good efforts keep writing good stories

    जवाब देंहटाएं
  3. बेनामी10/03/2013 4:33 pm

    bahut khooob yar bahut achi2 storyies hai....

    जवाब देंहटाएं
  4. बेनामी10/28/2013 10:36 am

    in story ko padke ye lagta he ki .....1 BHATKE HUYE RAHI KO KARVAAA AAA AA A ANNN MIL GAYAAAAAA......JAAAHAAAA HAAA HAA HA ANNNNN MIL GAYAAAAA................((:-)

    जवाब देंहटाएं
  5. This Mythological Story is very nice as it is related to Lord Shiva.

    जवाब देंहटाएं
  6. बेनामी11/23/2016 8:14 pm

    Ganga agar shiv k jatao se nikali hai to yamuna satluj godawari narmada baki sab nadiya kaha ne nikali hai ,dont mind plz reply

    जवाब देंहटाएं
  7. "भागीरथ "
    क्या धरती पर कलिकाल में
    भागीरथ आयेंगे ?
    पापियों के पाप से मुक्त
    धरा करायेंगे !
    जंजीरों में जकड़ी संस्कृति -
    सभ्यता का कुछ कर पायेंगे?
    या मदमाते मनुहारों को
    रावण पाठ पढ़ाएंगे ?
    सदियों से धधकती धरा को
    ठंढी कर पायेंगे ?
    नाद -नदी मेल कराकर
    खेत उपजाऊ बनायेंगे |
    'मंगल' कौशल के बूते
    सुगम मार्ग बनायेंगे ||

    जवाब देंहटाएं
  8. बेनामी3/15/2021 8:14 pm

    isse yeh sikh milti hai ki purvajo ki mukti jaruri hai

    जवाब देंहटाएं
  9. बेनामी8/02/2023 9:26 am

    Very beautiful story jai maa

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content