इश्वर पर भरोसा | Motivational Moral Story

motivational story in hindi,hindi motivational story,animals hindi stories for kids,moral hindi stories


जाड़े का दिन था और शाम होने आयी ।  आसमान में बादल छाये थे ।  एक नीम के पेड़ पर बहुत से कौए बैठे थे ।  वे सब बार बार काँव-काँव कर रहे थे और एक दूसरे से झगड़ भी रहे थे ।  इसी समय एक मैना आयी और उसी पेड़ की एक डाल पर बैठ गई ।  मैना को देखते ही कई कौए उस पर टूट पड़े ।

बेचारी मैना ने कहा – बादल बहुत है इसीलिये आज अँधेरा हो गया है ।  मैं अपना घोंसला भूल गयी हूँ इसीलिये आज रात मुझे यहाँ बैठने दो ।

कौओं ने कहा – नहीं यह पेड़ हमारा है तू यहाँ से भाग जा ।

मैना बोली – पेड़ तो सब इश्वर के बनाये हुए है ।  इस सर्दी में यदि वर्षा पड़ी और ओले पड़े तो इश्वर ही हमें बचा सकते है ।  मैं बहुत छोटी हूँ तुम्हारी बहिन हूँ, तुम लोग मुझ पर दया करो और मुझे भी यहाँ बैठने दो । 

कौओं ने कहा हमें तेरी जैसी बहिन नहीं चाहिये ।  तू बहुत इश्वर का नाम लेती है तो इश्वर के भरोसे यहाँ से चली क्यों नहीं जाती ।  तू नहीं जायेगी तो हम सब तुझे मारेंगे ।

कौए तो झगड़ालू होते ही है, वे शाम को जब पेड़ पर बैठने लगते है तो उनसे आपस में झगड़ा किये बिना नहीं रहा जाता वे एकदूसरे को मारते है और काँव काँव करके झगड़ते रहते है ।  कौन कौआ किस टहनी पर रात को बैठेगा ।  यह कोई झटपट तय नहीं हो जाता ।  उनमें बार बार लड़ाई होती है, फिर किसी दूसरी चिड़या को वह पेड़ पर कैसे बैठने दे सकते है ।  आपसी लड़ाई छोड़ कर वे मैना को मारने दौड़े ।

कौओं को काँव काँव करके अपनी ओर झपटते देखकर बेचारी मैना वहाँ से उड़ गयी और थोड़ी दूर जाकर एक आम के पेड़ पर बैठ गयी ।

रात को आँधी आयी, बादल गरजे और बड़े बड़े ओले बरसने लगे ।  बड़े आलू जैसे ओले तड़-भड़ बंदूक की गोली जैसे गिर रहे थे ।  कौए काँव काँव करके चिल्लाये ।  इधर से उधर थोड़ा बहुत उड़े परन्तु ओलो की मार से सब के सब घायल होकर जमीन पर गिर पड़े ।  बहुत से कौए मर गये ।

मैना जिस आम पर बैठी थी उसकी एक डाली टूट कर गिर गयी ।  डाल भीतर से सड़ गई थी और पोली हो गई थी ।  डाल टूटने पर उसकी जड़ के पास पेड़ में एक खोंडर हो गया ।  छोटी मैना उसमें घुस गयी और उसे एक भी ओला नहीं लगा ।

सबेरा हुआ और दो घड़ी चढने पर चमकीली धूप निकली ।  मैंना खोंडर में से निकली पंख फैला कर चहक कर उसने भगवान  को प्रणाम किया और उड़ी ।

पृथ्वी पर ओले से घायल पड़े हुए कौए ने मैना को उड़ते देख कर बड़े कष्ट से पूछा – मैना बहिन तुम कहाँ रही तुमको ओलो की मार से किसने बचाया ।

मैना बोली मैं आम के पेड़ पर अकेली बैठी थी और भगवान की प्रार्थना करती थी ।  दुख में पड़े असहाय जीव को इश्वर के सिवा कौन बचा सकता है ।

लेकिन इश्वर केवल ओले से ही नहीं बचाते और केवल मैना को ही नहीं बचाते ।   जो भी इश्वर पर विश्वास करता है और इश्वर को याद करता है, उसे इश्वर सभी आपत्ति-विपत्ति में सहायता करते है और उसकी रक्षा करते है ।


P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), प्रेरक कहानियाँ (Inspirational Hindi Stories), प्रेरक लेख(Self -Development  articles in Hindi ) या कवितायेँ लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth@hindisahityadarpan[dot]in  पर संपर्क करें !! 

COMMENTS

BLOGGER: 17
  1. ईश्वर पर विश्वास भी जरूरी और उद्यम करना भी जरूरी, अकर्मण्यता ईश्वर को भी पसंद नहीं|
    कृपया वर्ड वेरिफिकेशन हटा दें,इसके कारण टिप्पणी करने वाले को असुविधा होती है|

    जवाब देंहटाएं
  2. संजय जी , मैं आपके विचार से सहमत हूँ, वर्ड वेरिफिकेशन अब हटा दिया गया है| आप आपने विचारों से हमें यूँ ही अवगत कराते रहें |
    धन्यवाद् |

    जवाब देंहटाएं
  3. बेनामी1/15/2013 10:54 am

    god helps every true person

    जवाब देंहटाएं
  4. बेनामी2/22/2013 9:06 pm

    God always help us.... We only need to know how to react when we get any help (known or unknown)...

    जवाब देंहटाएं
  5. this is right and truth akele aadmi kaa sirf upar wala hai

    जवाब देंहटाएं
  6. बेनामी3/13/2013 11:45 pm

    very good story i like it

    जवाब देंहटाएं
  7. कहानि पढ कर सकुन मिला। Good

    जवाब देंहटाएं
  8. बेनामी3/29/2014 12:24 am

    A must-tell story for children. Thank you.

    जवाब देंहटाएं
  9. बेनामी7/15/2014 12:09 am

    Ha but mai apni life se tut chuki bilkul

    जवाब देंहटाएं
  10. बेनामी7/15/2014 12:10 am

    Mai apni life se tut chuki kya kru plz

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE खोजें ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content