वीर - रामधारी सिंह दिनकर | Veer - by Ramdhari Singh "Dinkar"

'वीर', रामधारी सिंह दिनकर की कविता। 'Veer' Poem by Ramdhari Singh Dinkar.veer by ramdhari singh dinkar, veer by dinkar,dinkar poems in hindi,hindi poems by dinkar,dinkar ki kavitayen,मानव जब ज़ोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है।



सच है, विपत्ति जब आती है,

कायर को ही दहलाती है,

सूरमा नही विचलित होते,

क्षण एक नहीं धीरज खोते,

विघ्नों को गले लगाते हैं,
काँटों में राह बनाते हैं

मुँह से न कभी उफ़ कहते हैं,
संकट का चरण न गहते हैं,
जो आ पड़ता सब सहते हैं,
उद्योग-निरत नित रहते हैं,

शूलों का मूल नसाते हैं,
बढ़ खुद विपत्ति पर छाते हैं।

है कौन विघ्न ऐसा जग में,
टिक सके आदमी के मग में?
खम ठोक ठेलता है जब नर,
पर्वत के जाते पाँव उखड़,



मानव जब ज़ोर लगाता है,

पत्थर पानी बन जाता है।

गुण बड़े एक से एक प्रखर,
है छिपे मानवों के भीतर,
मेंहदी में जैसे लाली हो,
वर्तिका-बीच उजियाली हो,

बत्ती जो नही जलाता है,
रोशनी नहीं वह पाता है।

     - रामधारी सिंह दिनकर



कुछ अन्य अद्भुत प्रेरणादायी हिंदी कवितायेँ 

  1. मधुशाला - हरिवंशराय बच्चन | Madhushala In Hindi
  2. हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए - दुष्यंत कुमार | Motivational Hindi Poems
  3. चलना हमारा काम है - शिवमंगल सिंह 'सुमन' | Fabulous Inspirational Poem
  4. जिस-जिस से पथ पर स्नेह मिला, उस-उस राही को धन्यवाद-शिवमंगल सिंह 'सुमन'। Fabulous Hindi Poem
  5. एक बूँद - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ | Fabulous Motivational Poem
  6. वीर - रामधारी सिंह दिनकर | Veer - by Ramdhari Singh "Dinkar"
  7. आज सडकों पर - दुष्यंत कुमार - अद्भुत हिंदी कविताएँ
  8. सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो, अब गोविंद ना आयंगे |
  9. कर्मवीर - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ | Motivational Poem
  10. अब तो पथ यही है - दुष्यंत कुमार - अद्भुत हिंदी कविताएँ 

COMMENTS

BLOGGER: 7
  1. Keep your very similar to knowledge - the mother as much gratitude I love Hindi Says Thank You

    जवाब देंहटाएं
  2. please send me "jo beech raah me baith gaye wo baithe hi reh jaate hain" full poem.

    जवाब देंहटाएं
  3. उत्तर
    1. है कोन विघ्न ऐसा जग में, टिक सके आदमी के मग में? के

      हटाएं
  4. जो समझौतों की गोद पले हैं फूले हैं और खूब फले हैं
    पौ-बारह उन व्यवहारों की जो अवसरवादी राह ढले हैं।।

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE खोजें ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content