[ Great Osho Hindi Stories ] बोधिधर्म से जुड़े प्रसंग | ओशो कथा सागर

bodhidharma story in hindi,osho stories in hindi,osho ki kahaniyan,osho hindi stories,stories in hindi

सत्य पर चर्चा चल रही थी कि मैं भी आ गया. सुनता हूं. जो बात कह रहे हैं, वे अध्ययनशील हैं. विभिन्न दर्शनों से परिचित हैं. कितने मत हैं और कितने विचार हैं, सब उन्हें ज्ञात मालूम होते हैं. बुद्धि उनकी भरी हुई है – सत्य से तो नहीं, सत्य के संबंध में औरों ने जो कहा है, उससे. जैसे औरों ने जो कहा है, उस आधार से भी सत्य जाना जा सकता है! सत्य जैसे कोई मत है – विचार है और कोई बौद्धिक तार्किक निष्कर्ष है! विवाद उनका गहरा होता जा रहा है और अब कोई भी किसी की सुनने की स्थिति में नहीं है. प्रत्येक बोल रहा है, पर कोई भी सुन नहीं रहा है.
मैं चुप हूं. फिर किसी को मेरा स्मरण आता है और वे मेरा मत जानना चाहते हैं. मेरा तो कोई मत नहीं है. मुझे तो दिखता है कि जहां तक मत है, वहां तक सत्य नहीं है. विचार की जहां सीमा समाप्ति है, सत्य का वहां प्रारंभ है. 

मैं क्या हूं! वे सभी सुनने को उत्सुक हैं. एक कहानी कहता हूं – एक साधु था, बोधिधर्म. वह ईसा की छठी सदी में चीन गया था. कुछ वर्ष वहां रहा, फिर घर लौटना चाहा और अपने शिष्यों को इकट्ठा किया. वह जानना चाहता था कि सत्य में उनकी कितनी गति हुई है.
[ads-post]
उसके उत्तर में एक ने कहा, “मेरे मत से सत्य स्वीकार-अस्वीकार के परे है – न कहा जा सकता है कि है, न कहा जा सकता है कि नहीं है, क्योंकि ऐसा ही उसका स्वरूप है.”
बोधिधर्म बोला, “तेरे पास मेरी चमड़ी है.”
दूसरे ने कहा, “मेरी दृष्टिं में सत्य अंतर्दृष्टि है. उसे एक बार पा लिया, फिर खोना नहीं है.”
बोधिधर्म बोला, “तेरे पास मेरा मांस है.”
तीसरे ने कहा, “मैं मानता हूं कि पंच महाभूत शून्य हैं और पंच स्कंध भी अवास्तविक हैं. यह शून्यता ही सत्य है.”
बोधिधर्म ने कहा, “तेरे पास मेरी हड्डियां हैं.”
और अंतत: वह उठा जो जानता था. उसने गुरु के चरणों में सिर रख दिया और मौन रहा. वह चुप था और उसकी आंखें शून्य थी.
बोधिधर्म ने कहा, “तेरे पास मेरी मज्जा है, मेरी आत्मा है.”
और यही कहानी मेरा उत्तर है.

ओशो के पत्रों के संकलन ‘क्रांतिबीज’ से. प्रस्तुति – ओशो शैलेंद्र.


Other incredible Stories From Osho In Hindi


Following are the links of some of the best and most read Osho stories in Hindi:
  1. मौत पीछा नहीं छोड़ती । ओशो कथा सागर
  2. जीवन को विधायक आरोहण दो, निषेधात्मक पलायन नही-ओशो
  3. भविष्य और अतीत कल्पित समय हैं-ओशो कथा सागर
  4. रॉल्फ वाल्डो इमर्सन से जुड़े प्रसंग | ओशो कथा सागर
P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), कहानियाँ (Hindi Stories), प्रेरक लेख(Self -Development  articles in Hindi ) या कवितायेँ लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth@hindisahityadarpan[dot]in  पर संपर्क करें !! 

COMMENTS

BLOGGER: 7
  1. satiye atut hai ise koi nahi mita sakata hai

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ओशो साहित्य जरुर पदना चाहिए., इसे पद कर ही जीवन का मूल्य पता होता है,

      हटाएं
  2. bahut kam log hue hai osho jaise
    relay hi is ultimate soul ...

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत अच्छी जानकारी. जय हिन्द जय भारत

    जवाब देंहटाएं
  4. Atal Pension Yojana 2019 को लागु किया गया है क्योकि Atal Pension Yojana Online की वजह से जो लोग व्यवसाय कर रहे होते है या मजदूरी पर अपना गुजरान चला रहे होते है उन्हें अपने बुढ़ापे में कोई आर्थिक तकलीफ ना हो|

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content