[Hindi Stories]कागावा तोयोहिको : जापान का गाँधी : प्रेरक प्रसंग ।

कागावा तोयोहिको : जापान का गाँधी : प्रेरक प्रसंग ।Gandhi Of Japan story hindi,Kagawa Toyohiko story in hindi,Hindi story about Gandhi Of Japan

Incredible Real Life Hindi Story About Gandhi Of japan 

prerak prasang,kahaniyan,kathayen,hindi story
Kagawa Toyohiko

hindi story,gandhi of japan,motivational story,inspirational story

कागावा का जन्म १० जुलाई १८८८ को जापान के कौबे नामक नगर में हुआ था। उनका पूरा नाम था टोयोहिको कागावा। जब वह चार साल के थे तभी उनके पिता का देहान्त हो गया और उनकी माता भी उसी समय चल बसीं। कागावा अपनी बहन के साथ अपनी सौतेली मां और दादी के पास रहने के लिए गॉँव भेज दिये गए।


पौने पांच साल की उम्र में उन्हें पाठशाला में भर्ती कराया गया। हालॉँकि कागावा को पढ़ाना अच्छा लगता था, पर उनकी रूचि खेती की ओर थी और धान की बुबाई के समय वह बराबर किसानों के लड़को के साथ रहते थे। धान की कटाई के समय भी वह छोटा-सा हसिया लिये खेत पर मौजूद रहते थे। धान के पौधों से वह खडाऊं बनाते थे और अपने पहनने के लिए कपड़ा भी बुन लेते थे। मछली पकड़ना और तरह-तरह की चिड़ियों को पालना भी उनके ही सुपुर्द था। घर के घोड़े के लिए घास खोदने को कागावा ही भेजे जाते थे और यह काम उनको पसन्द भी था। घोड़ो से उनको प्यार था।

कागावा अपनी धुन के पक्के थे। जो अच्छे विचारउनके मन में आते, उन पर अमल करने के लिए वह तुरन्त तैयार हो जाते। कहीं पर एक बिल्ली का बच्चा मोरी में ड़ूब रहा था। कागावा उसे उठा लाये और नहला कर उसको अपने कमरे में रख लिया। एक मरियल कुत्ते को, जो न घर का था न घाट का, उन्होने अपनी दखरेज में ले लिया। जब दूसरे विधार्थियों ने इस पागलपन का विरोध किया तो उन्होने कहा, "किसी सुन्दर और हट्टे-कट्टे कुत्ते को तो चाहे जो प्रेम कर सकता हैं, पर इस अभागे कुत्ते की चिन्ता कौन करेगा?"
[ads-post]
कुत्ते और बिल्ली तक तो गनीमत थी, पर कागावा ने तो कमाल ही कर दिया। वह रास्ते चलते एक भिखारी को अपने कमरे में ले आये और उसे अपने साथ रहने के लिए जगह दे दी। यही नहीं, वे उसे अपने पास से ही भोजन भी कराने लगे, मानों वह उनका सगा भाई ही हो।

मई १९१४ में उनका विवाह बसंती देवी दउनके यहॉँ आई, उसने देखा, छ: फुट लम्बी और छ: फुट चौड़ी एक कोठरी में ही उनका घर था और कागावा ने जिसे अपना परिवार कह कर परिचय कराया थ, उसमें एक भी आदमी उनका सगा-संबंधी नही था। ७० साल का एक बूढ़ा और उसकी ६० – ६५ साल की बुढ़िया थी, जिन्हें कोई दूसरी जगह ने मिलने पर कागावा ने कोठरी दे दी थी।

और सदस्यों में अधेड उम्र की एक स्त्री थी। जो कागावा के घर में आने के पहले दर-दर की ठोकरें खाती फिरती थी। इसके अलावा एक भिखारिन और एक ११ साल का लड़का भी था।

कागावा को जो थोडे से रुपये मिलते थे, उनमें से भी कुछ दान कर देते थे, यहॉँ तक कि अपने जूते और कपड़ा भी दे डालते थे। अपने से भी गरीब विधाथिर्यो की सेवा करने के लिए वे सदा तैयार रहते थे।

टाल्स्टाय रूप के एक बड़े महात्मा हो गये है। कागावा ने उनकी किताबो को पढ़ा। इन किताबो में टाल्स्टाय ने लोगों को अहिंसा पर खचलने की सलाह दी थीं उन दिनो रूस और जापान में लड़ाई हो रही थी। कालेजा की एक सभा में कागावा ने लड़ाई का विरोध किया और दोनो पक्षो को शान्ति से रहने की बात कही। इसका नतीजा यह हुआ कि उनके साथी विधाथिर्यो ने उनको देश का दुश्मन कहकर बदनाम करना शुरू किया और उनसे सारे संबंध तोड़ लिए।

विधाथिर्यो को आशा थी कि कागावा दब जायगें, पर व दबने वाल नहीं थे। इस पर अंत में विधार्थियों ने एक जाल रचा। रात के समय कागावा को भरम कर कलेजा के बाहर खेल के मैदान में ले गये और वहॉँ बीस विद्यार्थियों ने मिलकर उनकी खूब मरम्मत की।

जिस समय उन पर घूसों की बौंछार हो रही थीं, कागावा हाथ जोडे खड़े थे और ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कह रहे थे, "हे परमपित, इन्हें क्षमा करों, क्योंकि ये जानते नहीं कि क्या कर रहे है।"

यह उन दिनो की बात है जब कागावा काजेल में पढ़ते थे। १९०९ में एक दिन उन्होने अपनी गठरी उठाकर गाड़ी पर रख दी और कालेज से सीधे शिकावा की गंदी बस्ती की और चल पड़े।

वहां पहुंचकर उन्होने जो छोटी सी कोठरी ली, उसकी चर्चा हम ऊपर कर चुके है। इस बस्ती में आते ही लोगों ने कागावा को घेरना शुरू कर दिया। एक दिन एक लड़का रोता हुआ उनकी कोठरी में आया। उसके सारे शरीर में खुजली हो रही थी। उसके रहने के लिए और कोई जगह नहीं थी। इसलिए कागावा ने उसे अपनी कोठरी में रख लिया। नतीजा यह हुआ कि कागावा को भी खुजली हो गई।

कुछ दिन बाद उनकी कोठरी में एक शराबी घुस आया। वह भी बेघरबार था। कागावा को छोड़ वह कहां जाता! कागावा ने अपनी कोठरी में उसे भी जगह दे दी।

एक हत्यारा था, जो जेल काट चुका था। उसके दिल में डर बैठ गया था कि जिस आदमी को उसने मारा है वह भूत बनकर उसका पीछा कर रहा है। कागावा ने उसे भीर जगह दे दी। वह कागावा के पास सोता था और रात में सोता-सोता डर के मारे कागावा का हारथ किचकिचा कर पकड़ लेता था।

एक आदमी ने आकर कहा, "कई दिन से मुझे पानी के सिवा कुछ नहीं मिला।" उसे भी कागावा ने अपने घर मेंरख लिया।

इस तरह कागावा के परिवार में ४ आदमी हो गये। इन दिनों में उन्हके कालेज में लगभग १६ रूपये महीने का बजीफ मिलता थो। उसमें चार प्राणियों का गुजर करना मुश्किल था। इसलिए कागावा गलियों में जलने वाली लालटेनों को साफ करने का काम करने लगे।

एक बार तो उनकी कोठरी में दास आदमियों ने पनाह ली। उसमें कहीं बैठने तक को भी जगह नहीं रहीं। आखिर एक दीवार तोड़ दी गयी। इन आदमियसें मेंआदमी तपैदिक का मरीज था। कागवा उसके कपड़े हाथों से धोते थे। एक का दिमाग ठीक नहीं था, क्योकिं वह काफ पढ़ा लिखा था, इसलिए उसके घर वालों तथा दोस्तों ने उसे छोड़ दिया था। उसमें एक रोगी बेश्या और एक ऐसी औरते थी। जिसकी आंखों में कोई खतरनाक बीमारी थीं। कागावा को भी यह भयंकरं बीमारी लग गई और उनकी आंखो की रोशनी बहुत मंद हो गई।

इन्हीं दिनों एक भिखारी उनकी कोठरी में आया और बोला, "तुम बडे ईसाई बनते हो। मैं तब जानूं, जब तुम मुझे अपना कुरता दे दो।"

कागावा ने उसे अपना कुरता दे दिया औरदूसरे दिन कोट और पाजामा भी उसके हवाले कर दिया।

कागावा की कोठरी के आसपास की कोठरियां बदमाशों के अड्डे थे। उन्हे वेश्यालय कहना अधिक ठीक होगा। कागावा ने वेश्याओं और उनके पास जाने वालों के विरुद्व बोलना शुरू कर दिया। इसका फल यह हुआ कि कईवेश्याओं को अपना इस तरह का जीवन बिताने पर बड़ा पछतावा हुआ और उन्होने अपने इस नरक के पेशे को छोड़कर मेहनत और मजदूरी का कागावा को वचन दिया।

जिन धूर्त्तो और बदमाशो को वेश्यालयों से लाभ होता था, वे बड़े नाराज हुए। एक ने यहा तक किया कि वह कागावा के घर में घुस आया और कागावा को धमकाया और उनके खाने-पीने के सारे वर्तन तोड़ डाले।

शिकावा की इन गन्दी बस्तियों में जिन्दगी की कोई कीमत नहीं थी, हत्या कर डालना तो एक मामूली-सी बात थी। कागावा के आने के पहले उनकी कोठरी में जो हत्या हुई थी, उसका कारण था सिर्फ पांच आने की रकम। अपने आने के पहले साल में कागावा को सात हत्याएं अपने आस-पास देखनी पड़ी। उनमें एक हत्या तो मुर्गी के बच्चें (चूजे) के लिए की गई थी। दूसरी हत्या एक औरत के लिए हुई। एक कहता था वह मेरी है। दूसरा कहता था, वह मेरी है आपस में लड़ाई हो गई और इसी में एक कत्ल हो गया। इसी तरह एक तेरह साल के लड़के ने अपनी ही उम्र के एक बच्चे को मार डाला।

जापान में उसा समय ऐसी अनेक गंदी बस्तियां थी। इनमें आमतौर पर रिक्शा खीचने वाले, सड़क खोदने वाले मजदूर, कुली, सस्ती मिठाई वेचने वाले, छोटे – मोटे हाथ देखने वाले, हम्यारे, वेश्याएं और उनके दलाल रहा करते थे। चोरों और जुआरियों के अड्डे भी यहीं पर होते थे।

इक्कीस साल की उम्र में जब कागावा शिकावा की उस गंदी बस्ती में आये तो उन्होने अपने मन में कहा, "मुझे किसी बात का डर नहीं है'-न बीमारी का, न मारे जाने का न चोर डकैतों का। आखिर एक दिन मरना तो है ही। वैसये भी मैं ज्यादा नहीं जीऊंगा। डर किसका करुं?"

इस तरह मन में पक्का इरादा करके यह एक अहिंसावादी वीर योद्वा की भॉँति उस इलाके में आये और १५ साल तक गरीबों, और बुरे देशो से लड़ाई लडते रहे।

इन सब कामों में कागावा को अपनी पत्नी बसन्ती देवी का बराबर सहयोग मिलता रहा। जो काम कागावा करते, उसको करने में बसन्ती देवी को भी हिचक न होती। वचह पढ़ी-लिखी थी, पर उन्हें ऊंची शिक्षा पाने का मौका नहीं मिला था। उन्होने इस कमी को पूरा करने की भी कोशिश की।

कागावा को मजदूर विधार्थियों को सुबह और शाम एक-एक घंटा पढ़ाते थे। श्रीमती कागावा भी इस कक्षा में शामिल हो गई। यही नहीं, वह तीसरे पवहर स्त्री-समाज के सकूल में जाकर बाइबिल पढ़ने लगीं। आगे चलकर उन्होने बड़ी उम्र में दसवां दर्जा पास किया और याकोहामा शहर में तीन साल पढ़ने के बाद बी. ए. पास कर लिया।

उन्होने दो पुस्तकें लिखीं। एक में तो उन्होने कारखानो में काम करने वाली लड़कियों का हाल दिया और दूसरी में गंदे मुहल्लों की तस्वीरें खींची। इन गंदे मोंहल्लों में जो भयंकर वेश्यावृत्ति चलती थी उसके बारें में उन्होने एक लेख किसी पत्र में लिखा। इसमें किसी वेश्यालय के मालिक को क्रोध आ गया। वह मौका पाकर एक दिन उस समय कागावा के घर पहुंचा जब कि बसन्ती देवी अकेली थी। उसने उनको खूब पीटा, पर इससे बसन्ती देवी विचलित न हुई, उल्टे उनमें इस न्याय के विरूद्व प्रचार करने का नया होसला पैदा हो गया।

अपने जीवन के पन्द्रह बर्ष शिकावा की इस कोठरी में बिताने का फल यह हुआ कि कागावा के ग्रन्थों को पढ़ कर, उनके भाषणों को सुनकर और उनके जीवन तथा उनकी सेवाओ को देख कर जापान की जनता का ध्यान इस गंदे मोहल्लें की ओर गया। उधर सरकार ने तय किया कि जापान के छ: बड़े नगरों –टोकियो, ओसाका, याकोहामा, कौबे, क्याटी और नागोया – के गंदे मोहल्लों को साफ कर दिया जाय।

आज इन नगरों में से किसी में भी गंदे मोहल्लों का नामोनिशान नहीं रहा। इस सफाई के साथ ही कागावा की वह छ: फुट चौड़ी लम्बी कोठरी भी चली गई, पर अपने साथ वह छ: महानगरों के गन्दे मोहल्लों को भी लेती गई।

कागावा की महान साधना और उनकी तपस्या के कारण ही यह सब संभव हुआ है। अपने भाषणों के दो शब्द' में कागावा ने बड़ी मार्मिक बात लिखी थीं: "मेरी पुस्तक को पढ़ने वाले वाले बहुतेरे है, पर पुस्तक लिखना ही मेरे जीवन का उद्देश्य नही है। मैं तो एक सिपाही आदमी हूं और लोगों के अंत:करण को जगाने के लिए आंदोलन करना ही मेरा काम है। मेरी किताबों में मेरी आत्मा रोती है और उसके रोने को जो कोई सुनता है, वही मेरा सच्चा मित्र है।"

कागावा व्यक्ति की स्वतंत्रता को बड़ा महत्व देते थे उनके विचार से यह स्वतंत्रता तभी मिल सकती थी, जबकि इंसान अपने पैरो पर खड़ा हो। इस बारे में उनका कहना था:

"आदमी अपनी सादगी के बारे में रहे कि उसे किसी दूसरे की सेवा न लेनी पडे, अपनी सेवा वह स्वंय कर सके। यदि कोई आदमी अपने हाथ की बनाई झोपड़ी में रहें, अपने हाथ से उसमें रसोई वनावें, अपने हाथ से उगाई तरकारियां खावें, अपने करघे पर बुना हुआ कपडा पहने और सादगी के साथ अपने घर का प्रबन्ध स्वयं करे तो उसे कितनी आजादी मिल सकती है।"

कागावा जिन्दगी भर दूसरों की सेवा में लगे रहे और इस कथन को उन्होने सही सिद्व कर दिया:
"दौड़ से आखिरी मील तक मैं चलता ही रहूंगा, बीच मे बैठने का नहीं। रेल पर सफर करते हुए या सागर की यात्रा करते हुए परलोक से बुलाबा आवेगा, मैं नहीं जानता। मेरा काम तो बराबर चलना है बाकी सब ईश्वर के हाथ है।"

इस कहानी के बारे में अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें जरुर बताएं, आपकी प्रतिक्रियाएं हमारा हौसला बढाती हैं और हम बेहतरीन काम करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं । हिंदी साहित्य मार्गदर्शन पर आप और क्या देखना और पढना चाहेंगे इससे भी हमें अवगत कराएँ, हम आपके सुझावों का सम्मान करेंगे और उन्हें  शामिल करने की कोशिश अवश्य करेंगे।   

P.S. Thank you for reading this fabulous Hindi story about Gandhi of Japan Toyohiko KagawaDo like it and share it with your friends and family.We also request you to send us such fabulous stories so that we can share with all.


COMMENTS

BLOGGER: 1
  1. Bahut Sundar. Aapka sahitya prerana-dayak hai, sabhi umra valo ke liyen. Aasha hai aap is mahatvapurna karya ko jari rakhenge aur barayenge bhi! Apko Namaskar!!

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

नाम

​,3,अंकेश धीमान,3,अकबर-बीरबल,15,अजीत कुमार सिंह,1,अजीत झा,1,अटल बिहारी वाजपेयी,5,अनमोल वचन,44,अनमोल विचार,2,अबुल फजल,1,अब्राहम लिँकन,1,अभियांत्रिकी,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक चतुर्वेदी,1,अभिषेक चौधरी,1,अभिषेक पंडियार,1,अमर सिंह,2,अमित शर्मा,13,अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’,2,अरस्तु,1,अर्नेस्ट हैमिग्व,1,अर्पित गुप्ता,1,अलबर्ट आईन्सटाईन,1,अलिफ लैला,64,अल्बर्ट आइंस्टाईन,1,अशफाकुल्ला खान,1,अश्वपति,1,आचार्य चाणक्य,22,आचार्य विनोबा भावे,1,इंजीनियरिंग,1,इंदिरा गांधी,1,उद्धरण,42,उद्योगपति,2,उपन्यास,2,ओशो,10,ओशो कथा-सागर,11,कबीर के दोहे,2,कवीश कुमार,1,कहावतें तथा लोकोक्तियाँ,11,कुमार मुकुल,1,कृष्ण मलिक,1,केशव किशोर जैन,1,क्रोध,1,ख़लील जिब्रान,1,खेल,1,गणतंत्र दिवस,1,गणित,1,गोपाल प्रसाद व्यास,1,गोस्वामी तुलसीदास,1,गौतम कुमार,1,गौतम कुमार मंडल,2,गौतम बुद्ध,1,चाणक्य नीति,25,चाणक्य सूत्र,24,चार्ल्स ब्लॉन्डिन,1,चीफ सियाटल,1,चैतन्य महाप्रभु,1,जातक कथाएँ,42,जार्ज वाशिंगटन,1,जावेद अख्तर,1,जीन फ्राँकाईस ग्रेवलेट,1,जैक मा,1,टी.वी.श्रीनिवास,1,टेक्नोलोजी,1,डाॅ बी.के.शर्मा,1,डॉ मुकेश बागडी़ 'सहज',1,डॉ मुकेश बागड़ी "सहज",1,डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन,1,डॉ. बी.आर. अम्बेडकर,1,तकनिकी,2,तानसेन,1,तीन बातें,1,त्रिशनित अरोङा,1,दशहरा,1,दसवंत,1,दार्शनिक गुर्जिएफ़,1,दिनेश गुप्ता 'दिन',1,दीनबन्धु एंड्रयूज,1,दीपा करमाकर,1,दुष्यंत कुमार,3,देशभक्ति,1,द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी,8,नारी,1,निदा फ़ाज़ली,5,नेताजी सुभाष चन्द्र बोस,1,पं. विष्णु शर्मा,66,पंचतंत्र,66,पंडित मदन मोहन मालवीय,1,परमवीर चक्र,4,पीयूष गोयल,1,पुस्तक समीक्षा,1,पुस्तक-समीक्षा,1,पौराणिक कथाएं,1,प्रिंस कपूर,1,प्रेमचंद,12,प्रेरक प्रसंग,52,प्रेरणादायक कहानी,18,बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय,1,बराक ओबामा,1,बाल गंगाधर तिलक,1,बिल गेट्स,1,बिस्मिल्ला खान,1,बीन्द्रनाथ टैगोर,1,बीरबल,1,बेंजामिन फ्रैंकलिन,1,बेताल पच्चीसी,7,बैताल पचीसी,21,ब्रूस ली,1,भगत सिंह,2,भर्तृहरि,34,भर्तृहरि नीति-शतक,44,भारत,3,भीम,1,महर्षि वेदव्यास,1,महर्षि व्यास,1,महाभारत,52,महाभारत की कथाएं,47,महाभारत की कथाएँ,60,महावीर,1,माखनलाल चतुर्वेदी,2,मानसरोवर,6,माया एंजिलो,1,मार्टिन लूथर किंग जूनियर,1,मित्र सम्प्राप्ति,3,मुंशी प्रेमचंद,1,मुंशी प्रेमचंद्र,32,मुनव्वर राना,9,मुनीर नियाज़ी,1,मुल्ला नसरुद्दीन,1,मुहम्मद आसिफ अली,2,मुहावरे,1,मैथिलीशरण गुप्त,6,मोहम्मद अलामा इक़बाल,4,युधिष्ठिर,1,योग,1,रतन टाटा,1,रफ़ी अहमद “रफ़ी”,2,रबीन्द्रनाथ टैगोर,22,रश्मिरथी,7,राज भंडारी,1,राजकुमार झांझरी,1,राजा भोज,8,राजेंद्र प्रसाद,2,राम प्यारे सिंह,1,राम प्रसाद बिस्मिल,4,रामधारी सिंह दिनकर,17,राशि पन्त,3,रिया प्रहेलिका,1,लाओत्से,1,लाल बहादुर शास्त्री,1,लिओनार्दो दा विंची,1,लियो टोल्स्टोय,13,विंस्टन चर्चिल,1,विक्रमादित्य,29,विजय कुमार सप्पत्ति,4,विजय नाहर,1,विजय हरित,1,विनोद कुमार दवे,1,वैज्ञानिक,1,वॉरेन बफे,1,व्यंग,14,व्रजबासी दास,1,शिवमंगल सिंह सुमन,2,शेख़ सादी,1,शेरो-शायरी,1,श्री श्री रवि शंकर,1,श्रीमद्‍भगवद्‍गीता,19,सचिन अ. पाण्डेय,1,सचिन कमलवंशी,2,सद्गुरु जग्गी वासुदेव,1,सरदार वल्लभ भाई पटेल,3,सिंहासन बत्तीसी,33,सुनिता विलम्यस,1,सुप्रीत गुप्ता,1,सुभद्रा कुमारी चौहान,2,सुमित्रानंदन पंत,2,सुमित्रानंदन पन्त,2,सूरदास,1,सूर्य कान्त त्रिपाठी निराला,1,हरिवंशराय बच्चन,9,हिंदी व्याकरण,1,A.P.J. Abdul Kalam,1,Abraham Lincoln,3,Acharya Vinoba Bhave,1,Administration,1,Advertisements,1,Akbar-Beerbal,24,Albert Einstein,2,Alibaba,1,Alif Laila,64,Amit Sharma,11,Anger,1,Ankesh Dhiman,42,Anmol Vachan,5,Anmol Vichar,4,Arts,1,Ashfakullah Khan,1,Atal Bihari Vajpayee,4,AtharvVeda,1,AutoBiography,4,Ayodhya Singh Upadhyay Hariaudh,1,Baital Pachchisi,27,Bal Gangadhar Tilak,2,Barack Obama,1,Benjamin Franklin,1,Best Wishes,17,BestArticles,14,Bhagat Singh,4,Bhagwat Geeta,13,Bharat Ratna,3,Bhartrihari Neeti Shatak,48,Bheeshma Pitamah,1,Bill Gates,2,Biography,20,Bismillah Khan,1,Book Review,2,Bruce Lee,1,Business,1,Business Tycoons,2,Chanakya Neeti,70,Chanakya Neeti Kavyanuwad,10,Chanakya Quotes,55,Chanakya Sutra,3,Chhatrapati Shivaji,1,Children Stories,6,Company,1,Concentration,2,Confucius,3,Constitution Of India,1,Courage,1,Crime,1,Curiosity,1,Daily Quotes,13,Deenabandhu C.F. Andrews,1,Deepa Karmakar,1,Deepika Kumari,1,Democracy,1,Desiderata,1,Desire,2,Dinesh Karamchandani,2,Downloads,19,Dr. B. R. Ambedkar,1,Dr. Sarvepalli Radhakrishnan,1,Dr. Suraj Pratap,1,Dr.Harivansh Rai Bachchan,10,Drama,1,Dushyant Kumar,3,Dwarika Prasad Maheshwari,8,E-Book,1,Education,1,Education Quotes,4,Elephants and Hares Panchatantra Story In Hindi ~ गजराज और चतुर खरगोश की कथा,1,Enthusiasm,2,Entrepreneur,1,Essay,3,Experience,1,Father,1,Fathers Day,1,Fearlessness,1,Fidel Castro,1,Gautam Buddha,10,Gautam Buddha Stories,1,Gautam Kumar Mandal,1,Gazals,16,Gift,2,Government,1,Great Facts,2,Great Lives,50,Great Poems,107,Great Quotations,183,Great Speeches,11,Great Stories,613,Guest Posts,114,Happiness,3,Hard Work,1,Health,3,Helen Keller,1,Hindi Essay,3,Hindi Novels,3,Hindi Poems,143,Hindi Quotes,136,Hindi Shayari,18,Holi,1,Honesty,1,Honour & Dishonour,1,Hope,2,Idioms And Phrases,11,Ignorance,1,Ikbal,3,Independence Day,2,India,3,Indian Army,1,Indira Gandhi,1,Iqbal,3,Ishwar Chandra Vidyasagar,3,Jack Ma,1,Jaiprakash,1,Jan Koum,2,Jatak Tales,42,Javed Akhtar,1,Julius Caesar,1,Kabeer Ke Dohe,13,Kashmir,1,Katha,6,Kavish Kumar,1,Keshav Kishor Jain,1,Khalil Zibran,1,Kindness,2,Lal Bahadur Shastri,1,Language,1,Lao-Tzu,1,Law & Order,1,Leo Tolstoy,13,Leonardo da Vinci,1,Literature,1,Luxury,2,Maa,1,Maansarovar,9,Madhushala,1,Mahabharata,53,Mahabharata Stories,67,Maharana Pratap,1,Mahatma Gandhi,5,Maithilisharan Gupt,6,Makhanlal Chaturvedi,2,Manjusha Pandey,1,Mansariwar,1,Mansarovar,11,Mansarowar,8,Martin Luther King Jr,1,Maths,1,Maya Angelou,1,Mitra Samprapti,3,Mitrabhed,6,Money & Property,1,Mother,1,Mulla Nasaruddin,1,Munawwar Rana,9,Munshi Premchand,44,Mythological Stories,2,Napoleon Bonaparte,2,Navjot Singh Sidhu,1,Nida Fazli,5,Non-Violence,2,Novels,1,Organization,1,OSHO,16,Osho Stories,16,Others,2,Panchatantra,66,Pandit Vishnu Sharma,66,Paramveer Chakra,4,Patriotic Poems,6,Paulo Coelho,1,Personality Development,5,Picture Quotes,16,Politics,1,Power,1,Prahlad,1,Praveen Tomar,1,Premchand,37,Priya Gupta,1,Priyam Jain,1,Procrastination,1,Pt.Madan Mohan Malveeya,1,Rabindranath Tagore,25,Rafi Ahmad Rafi,1,Raghuram Rajan,1,Raheem,3,Rahim Ke Done,3,Raja Bhoj,31,Ram Prasad Bismil,4,Ramcharit Manas,1,Ramdhari Singh Dinkar,17,RashmiRathi,7,Ratan Tata,1,Religion,1,Reviews,1,RigVeda,1,Rishabh Gupta,1,Robin Sharma,7,Sachin A. Pandey,1,Sachin Tendulkar,1,SamVeda,1,Sanskrit Shlok,91,Sant Kabeer,14,Saraswati Vandana,1,Sardar Vallabh Bhai Patel,1,Sardar Vallabhbhai Patel,3,Sayings and Proverbs,3,Scientist,1,Self Development,43,Self Forgiveness,2,Self-Confidence,11,Self-Help Hindi Articles,72,Shashikant Sharma,1,Shiv Khera,1,Shivmangal Singh Suman,2,Shrimad Bhagwat Geeta,19,Singhasan Battisi,33,Smartphone Etiquette,1,Social Articles,34,Social Networking,2,Socrates,6,Soordas,1,Spiritual Wisdom,1,Sports,1,Sri Ramcharitmanas,1,Sri Sri Ravi Shankar,1,Steve Jobs,1,Strength,2,Subhadra Kumari Chauhan,2,Subhash Chandra Bose,4,Subhashit,36,Subhashitani,37,Success Quotes,1,Success Tips,1,SumitraNandan Pant,4,Sunita Williams,1,Surya Kant Tripathy Nirala,1,Suvichar,3,Swachha Bharat Abhiyan,1,Swami Dayananda,1,Swami Dayananda Saraswati,1,Swami Ram Tirtha,1,Swami Ramdev,10,Swami Vivekananda,23,T. Harv Eker,1,Technology,1,Telephone Do's,1,Telephone Manners,1,The Alchemist,1,The Monk Who Sold His Ferrari,1,Time,2,Top 10,3,Torture,1,Trishneet Aroda,1,Truthfulness,1,Tulsidas,1,Twitter,1,Unknown,1,V.S. Atbay,1,Vastu,1,Vedas,1,Victory,1,Vidur Neeti,7,Vijay Kumar Sappatti,2,Vikram-Baital,27,Vikramaditya,29,Vinod Kumar Dave,1,Vishnugupta,3,Vrajbasi Das,1,War,1,Warren Buffett,1,WhatsApp,2,William Shakespeare,1,Wilma Rudolf,1,Winston Churchill,1,Wisdom,1,Wise,1,YajurVeda,1,Yashu Jaan,2,Yoga,1,
ltr
item
हिंदी साहित्य मार्गदर्शन: [Hindi Stories]कागावा तोयोहिको : जापान का गाँधी : प्रेरक प्रसंग ।
[Hindi Stories]कागावा तोयोहिको : जापान का गाँधी : प्रेरक प्रसंग ।
कागावा तोयोहिको : जापान का गाँधी : प्रेरक प्रसंग ।Gandhi Of Japan story hindi,Kagawa Toyohiko story in hindi,Hindi story about Gandhi Of Japan
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgCDNZ-lq63rWBPxowErc3CxjNLnCeml9qTRRWwmjUrJPRlUu58RpxMhyphenhyphen50YA5QBWbJyi3bKMmRNl8RKMc7clEMHXU3kEcMWwR7I2_b-azJs8S-y0pLgbQsY-al6LoE7OBMYbFTrbWsVbVT/s1600/kagawa_toyohiko_gandhi_of_japan_hindi_story.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgCDNZ-lq63rWBPxowErc3CxjNLnCeml9qTRRWwmjUrJPRlUu58RpxMhyphenhyphen50YA5QBWbJyi3bKMmRNl8RKMc7clEMHXU3kEcMWwR7I2_b-azJs8S-y0pLgbQsY-al6LoE7OBMYbFTrbWsVbVT/s72-c/kagawa_toyohiko_gandhi_of_japan_hindi_story.jpg
हिंदी साहित्य मार्गदर्शन
https://www.hindisahityadarpan.in/2013/09/kagawa-toyohiko-real-life-hindi-story.html
https://www.hindisahityadarpan.in/
https://www.hindisahityadarpan.in/
https://www.hindisahityadarpan.in/2013/09/kagawa-toyohiko-real-life-hindi-story.html
true
418547357700122489
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content