[Hindi Story] माँ की ममता का अद्भुत उदाहरण जो आपकी आँखें नम कर देगा ।

"बचाव दल के प्रमुख का कहना था कि पता नहीं क्यों मुझे उस महिला का घर अपनी तरफ खींच रहा था. कुछ था जो मुझसे कह रहा था कि मैं इस घर को ऐसे छोड़ कर न जाऊं और मैंने अपने दिल की बात मानने का फैसला किया."

Incredible hindi story about Mothers sacrifice and love.

"बचाव दल के प्रमुख का कहना था कि पता नहीं क्यों मुझे उस महिला का घर अपनी तरफ खींच रहा था. कुछ था जो मुझसे कह रहा था कि मैं इस घर को ऐसे छोड़ कर न जाऊं और मैंने अपने दिल की बात मानने का फैसला किया."

कुछ समय पहले जापान  में आये सुनामी के दौरान एक दिल को छू लेने वाली घटना हुई...

bhookamp-chinaभूकंप के बाद बचाव कार्य का एक दल एक महिला के पूर्ण रूप से ध्वस्त हुए घर की जांच कर रहा था. बारीक दरारों में से महिला का मृत शरीर दिखा, लेकिन वो एक अजीब अवस्था में था. महिला अपने घुटनों के बल बैठी थी. ठीक वैसे ही जैसे मंदिर में लोग भगवान के सामने नमन करते है. उसके दोनों हाथ किसी चीज़ को पकडे हुए थे और भूकंप से उस महिला की पीठ और सर को काफी क्षति पहुंची थी.

काफी मेहनत के बाद दल के सदस्य ने बारीक दरारों में कुछ जगह बनाकर अपना हाथ महिला की तरफ बढ़ाया. बचाव दल को उम्मीद थी कि शायद महिला जिंदा हो, लेकिन महिला का शरीर ठंडा हो चूका था और बचाव दल समझ गया की महिला मर चुकी है.

बचाव दल उस घर को छोड़ दूसरे मकानों की ओर चल पड़ा. बचाव दल के प्रमुख का कहना था कि, 'पता नहीं क्यूँ मुझे उस महिला का घर अपनी तरफ खींच रहा था. कुछ था जो मुझसे कह रहा था कि मैं इस घर को ऐसे छोड़ कर न जाऊं और मैंने अपने दिल की बात मानने का फैसला किया.'

उसके बाद बचाव दल एक बार फिर उस महिला के घर की तरफ पहुंचा. दल प्रमुख ने मलबे को सावधानी से हटा कर बारीक दरारों में से अपना हाथ महिला की तरफ बढ़ाया. महिला के शरीर के नीचे की जगह को हाथों से टटोलने लगा. तभी उनके मुंह से निकला, 'बच्चा... यहाँ एक बच्चा है.' 

अब पूरा दल काम में जुट गया. सावधानी से मलबा हटाया जाने लगा. तब उन्हें महिला के मृत शरीर के नीचे एक टोकरी में रेशमी कम्बल में लिपटा हुआ 3 माह  का एक बच्चा मिला. दल को समझ में आ चुका था कि महिला ने अपने बच्चे को  बचाने के लिए अपने जीवन का त्याग किया है. 

भूकंप के दौरान जब घर गिरने वाला था तब उस महिला ने अपने शरीर से सुरक्षा देकर अपने बच्चे की रक्षा की थी. डॉक्टर भी जल्द ही वहां आ पहुंचे. दल ने जब बच्चे को उठाया तब बच्चा बेहोश था.

बचाव दल ने बच्चे का कम्बल हटाया तब उन्हें वहां एक मोबाइल मिला, जिसके स्क्रीन पर सन्देश लिखा था, 'मेरे बच्चे अगर तुम बच गए तो बस इतना याद रखना कि तुम्हारी माँ तुमसे बहुत प्यार करती थी.' 

मोबाइल बचाव दल में एक हाथ से दूसरे हाथ जाने लगा, सभी ने वो सन्देश पढ़ा, सबकी आँखें नम हो गयी...
अगर  इस कहानी ने आपके दिल को भी  छुआ हो तो  इसे दूसरों के साथ भी बांटें। इसे शेयर करने के लिए आप नीचे दिए गए सोशल मीडिया बटन्स को क्लिक कर सकते हैं।  इस कहानी के बारे में भी अपनी प्रतिक्रिया अवश्य व्यक्त करें !!

P.S. I had found this incredible story on facebook. We are not sure about the source of the story. If you know it do let us know, we would give the due credit to the source.


P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), कहानियाँ (Hindi Stories), प्रेरक लेख(Self -Development  articles in Hindi ) या कवितायेँ लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth@hindisahityadarpan[dot ]in  पर संपर्क करें !! 

COMMENTS

BLOGGER: 21
  1. she is a mother. no one can explain the love of mother.....................

    जवाब देंहटाएं
  2. she is mother............. no one can explain the love of mother..........................

    जवाब देंहटाएं
  3. she is a mother. no one can explain the love of mother.....................

    जवाब देंहटाएं
  4. ABHILASHA BHARTI10/17/2013 12:05 pm

    mother is the truth of this universe. how could we emagine our lives without our Mother.

    जवाब देंहटाएं
  5. Maa, Maa Maa ............................................

    जवाब देंहटाएं
  6. यह दिल को छूने बाली घटना है। माँ की ममता ने दिखा दिया है माँ माँ माँ

    जवाब देंहटाएं
  7. ससांर मे माँ ही भगबान का रूप होती है। जिसने माँ की ममता को खो दिया उसने अपना सवकुछ पाकर सव खो दिया। कितना खुश होती है उस दिन माँ जिस दिन हम भी उसे प्यार करते है। काश माँ बाप जिदगीं के हर पडाब मे साथ रहै।मेरी विनती है दोस्तों से कभी भी जिदगीं मे माँ बाप को दुख नही देना चाहे तो उस दुख स्वयं सहन कर लेना। जब हुआ वटबारा तो किसी के हिस्से मकान आया,किसी के दुकान आयी मे सवसे छोटा था मेरे हिस्से माँ आयी।।।।।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बेनामी5/03/2022 9:44 am

      यह सर्व मान्य सत्य है वैसे रचैता तो परमेश्वर है पर मां हमे चूकि शरीर प्रदान करती है अतः वह इसे अपनी श्रृष्टि (रचना )समझ कर प्यार करती है और इसी वजह से इस संसार में सबसे श्रेष्ठ है। परंतु इससे ऊपर शोचनीय यह है की ईश्वर सारे श्रृष्टि का रचनाकार है तो उसे इस श्रृष्टि से कितना प्यार होगा इसे समझना नामुमकिन है अतः हमे रचना के सारे जीवो से प्यार करना चाहिए जिससे ईश्वर हमें प्रसन्न रहें।

      हटाएं
  8. its a heart touch story ,i like very much

    जवाब देंहटाएं
  9. Aaj Maa jaisi tyag ki jaroorat har santano me honi chahiye tabhi unka balidan safal hoga, mata pita ki sachche man se sewa kare tabhi hoga "India is Great"

    जवाब देंहटाएं
  10. तभी तो कहते है के माँ जेसा दुनिया में कोई नहीं ........................i love you माँ

    जवाब देंहटाएं
  11. Dr.Makan G.R.7/16/2014 5:11 pm

    NONE SECOND TO MOTHER ON WHOLE UNIVERSE

    जवाब देंहटाएं
  12. har ma aisee hi hoti h kyoki m bhi ma HU EK BETI KI ,OR BETI HU EK MA KI ,ILOVE MY MOTHER AND MY DAUGHTER

    जवाब देंहटाएं
  13. बेनामी9/08/2016 11:02 am

    maa ki har baat nirali hai maa ke dil jaisa duniya me koi dil nhi
    l love mother

    जवाब देंहटाएं
  14. Wooow , I don't have any word for the praise of this story and mother .

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content