कदम मिलाकर चलना होगा -अटल बिहारी वाजपेयी

atal bihari poem in hindi,,motivational poem "Kadam Milakar Chanlna Hoga" Atal Bihari Vajpayee,कदम मिलाकर चलना होगा -अटल बिहारी वाजपेयी

great motivational poems,incredible hindi poems,inspirational hindi poems
Atal Bihari Vajpayee


बाधायें आती हैं आयें 

घिरें प्रलय की घोर घटायें, 

पावों के नीचे अंगारे, 

सिर पर बरसें यदि ज्वालायें, 

निज हाथों में हंसते-हंसते, 

आग लगाकर जलना होगा। 
कदम मिलाकर चलना होगा। 

हास्य-रूदन में, तूफानों में, 
अगर असंख्यक बलिदानों में, 
उद्यानों में, वीरानों में, 
अपमानों में, सम्मानों में, 
उन्नत मस्तक, उभरा सीना, 
पीड़ाओं में पलना होगा। 
कदम मिलाकर चलना होगा। 

[ads-post]
उजियारे में, अंधकार में, 
कल कहार में, बीच धार में, 
घोर घृणा में, पूत प्यार में, 
क्षणिक जीत में, दीघर हार में, 
जीवन के शत-शत आकर्षक, 
अरमानों को ढ़लना होगा। 
कदम मिलाकर चलना होगा। 

सम्मुख फैला अगर ध्येय पथ, 
प्रगति चिरंतन कैसा इति अब, 
सुस्मित हर्षित कैसा श्रम श्लथ, 
असफल, सफल समान मनोरथ, 
सब कुछ देकर कुछ न मांगते, 
पावस बनकर ढ़लना होगा। 
कदम मिलाकर चलना होगा। 

कुछ कांटों से सज्जित जीवन, 
प्रखर प्यार से वंचित यौवन, 
नीरवता से मुखरित मधुबन, 
परहित अर्पित अपना तन-मन, 
जीवन को शत-शत आहुति में, 
जलना होगा, गलना होगा। 
कदम मिलाकर चलना होगा।


अटल बिहारी वाजपेयी कि अन्य कवितायेँ :

अन्य बेहतरीन प्रेरित करती कवितायेँ :

  1. नर हो न निराश करो मन को | अविस्मरणीय कविताएँ
  2. हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए - दुष्यंत कुमार | Motivational Hindi Poems
  3. वीर - रामधारी सिंह दिनकर | Veer - by Ramdhari Singh "Dinkar"
  4. जिस-जिस से पथ पर स्नेह मिला, उस-उस राही को धन्यवाद-शिवमंगल सिंह 'सुमन'। Fabulous Hindi Poem
  5. आ रही रवि की सवारी - हरिवंशराय बच्‍चन
P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), कहानियाँ (Hindi Stories), प्रेरक लेख(Self -Development  articles in Hindi ) या कवितायेँ लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth@hindisahityadarpan[dot ]in  पर संपर्क करें !! 

COMMENTS

BLOGGER: 1
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content