ओशो कथा-सागर |
आनंद कहां है? [ Osho Stories in hindi] |
एक दिन संसार के लोग सोकर उठे ही थे कि उन्हें एक अदभुत घोषणा सुनाई पड़ी। ऐसी घोषणा इसके पूर्व कभी भी नहीं सुनी गई थी। किंतु वह अभूतपूर्व घोषणा कहां से आ रही है, यह समझ में नहीं आता था। उसके शब्द जरूर स्पष्ट थे। शायद वे आकाश से आ रहे थे, या यह भी हो सकता है कि अंतस से ही आ रहे हों। उनके आविर्भाव का स्रोत मनुष्य के समक्ष नहीं था।
‘‘संसार के लोगों, परमात्मा की ओर से सुखों की निर्मूल्य भेंट! दुखों से मुक्त होने का अचूक अवसर! आज अर्धरात्रि में, जो भी अपने दुखों से मुक्त होना चाहता है, वह उन्हें कल्पना की गठरी में बांध कर गांव के बाहर फेंक आवे और लौटते समय वह जिन सुखों की कामना करता हो, उन्हें उसी गठरी में बांध कर सूर्योदय के पूर्व घर लौट आवे। उसके दुखों की जगह सुख आ जाएंगे। जो इस अवसर से चूकेगा, वह सदा के लिए ही चूक जाएगा। यह एक रात्रि के लिए पृथ्वी पर कल्पवृक्ष का अवतरण है। विश्वास करो और फल लो। विश्वास फलदायी है।’’ सूर्यास्त तक उस दिन यह घोषणा बार-बार दुहराई गई थी। जैसे-जैसे रात्रि करीब आने लगी, अविश्वासी भी विश्वासी होने लगे। कौन ऐसा मूढ़ था, जो इस अवसर से चूकता? फिर कौन ऐसा था जो दुखी नहीं था और कौन ऐसा था, जिसे सुखों की कामना न थी? सभी अपने दुखों की गठरियां बांधने में लग गए। सभी को एक ही चिंता थी कि कहीं कोई दुख बांधने से छूट न जाए। [ads-post] आधी रात होते-होते संसार के सभी घर खाली हो गए थे और असंख्य जन चींटियों की कतारों की भांति अपने-अपने दुखों की गठरियां लिए गांव के बाहर जा रहे थे। उन्होंने दूर-दूर जाकर अपने दुख फेंके कि कहीं वे पुनः न लौट आवें और आधी रात बीतने पर वे सब पागलों की भांति जल्दी-जल्दी सुखों को बांधने में लग गए। सभी जल्दी में थे कि कहीं सुबह न हो जाए और कोई सुख उनकी गठरी में अनबंधा न रह जाए। सुख तो हैं असंख्य और समय था कितना अल्प? फिर भी किसी तरह सभी संभव सुखों को बांध कर लोग भागते-भागते सूर्योदय के करीब-करीब अपने-अपने घरों को लौटे। घर पहुंच कर जो देखा तो स्वयं की ही आंखों पर विश्वास नहीं आता था! झोपड़ों की जगह गगनचुंबी महल खड़े थे। सब कुछ स्वर्णिम हो गया था। सुखों की वर्षा हो रही थी। जिसने जो चाहा था, वही उसे मिल गया था। यह तो आश्चर्य था ही, लेकिन एक और महाआश्चर्य था! यह सब पाकर भी लोगों के चेहरों पर कोई आनंद नहीं था। पड़ोसियों का सुख सभी को दुख दे रहा था। पुराने दुख चले गए थे--लेकिन उनकी जगह बिलकुल ही अभिनव दुख और चिंताएं साथ में आ गई थीं। दुख बदल गए थे, लेकिन चित्त अब भी वही थे और इसलिए दुखी थे। संसार नया हो गया था, लेकिन व्यक्ति तो वही थे और इसलिए वस्तुतः सब कुछ वही था। एक व्यक्ति जरूर ऐसा था जिसने दुख छोड़ने और सुख पाने के आमंत्रण को नहीं माना था। वह एक नंगा वृद्ध फकरी था। उसके पास तो अभाव ही अभाव थे और उसकी नासमझी पर दया खाकर सभी ने उसे चलने को बहुत समझाया था। जब सम्राट भी स्वयं जा रहे थे तो उस दरिद्र को तो जाना ही था। लेकिन उसने हंसते हुए कहा था: ‘‘जो बाहर है वह आनंद नहीं है, और जो भीतर है उसे खोजने कहां जाऊं? मैंने तो सब खोज छोड़ कर ही उसे पा लिया है।’’ लोग उसके पागलपन पर हंसे थे और दुखी भी हुए थे। उन्होंने उसे वज्रमूर्ख ही समझा था। और जब उनके झोपड़े महल हो गए थे और मणि-माणिक्य कंकड़-पत्थरों की भांति उनके घरों के सामने पड़े थे, तब उन्होंने फिर उस फकीर को कहा था: ‘‘क्या अब भी अपनी भूल समझ में नहीं आई?’’ लेकिन फकीर फिर हंसा था और बोला था: ‘‘मैं भी यही प्रश्न आप लोगों से पूछने की सोच रहा था।’’
-ओशो
मिट्टी के दीए Other Incredible Osho Stories In Hindi
Following are the links of some of the best and most liked Osho stories in Hindi:
Note: Thank you for reading another Osho Story In Hindi. We invite you to contribute on Hindi Sahitya Margdarshan. If you have some fabulous hindi stories, hindi inspirational poems, Hindi self-help articles or hindi quotations and you want to share it with all of us then please send it to [email protected] and we would publish them with your name and photograph.
|
$type=carousel$sn=0$cols=4$va=0$count=15$show=home$hide=phone

हिंदी और अंग्रेजी में यहाँ सर्च करें
/fa-fire/ सदाबहार$type=list
-
आचार्य चाणक्य एक ऐसी महान विभूति थे, जिन्होंने अपनी विद्वत्ता, बुद्धिमता और क्षमता के बल पर भारतीय इतिहास की धारा को बदल दिया। मौर्य...
-
Acharya Chanakya Neeti First Chapter in Hindi चाणक्य नीति : प्रथम अध्याय | Chanakya Neeti In Hindi : First Chapter १. तीनो ...
-
Chankya Hindi Quotes चाणक्य नीति : द्वितीय अध्याय | Chanakya Neeti In Hindi : Second Chapter 1. झूठ बोलना, कठोरता, छल करना, ब...
-
Shrimad Bhagwat Geeta In Hindi श्रीमद्भगवद्गीता हिन्दुओं के पवित्रतम ग्रन्थों में से एक है। महाभारत के अनुसार कुरुक्षेत्र युद्ध मे...
-
गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागूं पाँय । बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो मिलाय॥ भावार्थ: कबीर दास जी इस दोहे में कहते हैं कि अगर ह...
-
Success Quotes In Hindi "एक विचार लें. उस विचार को अपनी जिंदगी बना लें. उसके बारे में सोचिये, उसके सपने देखिये, उस विचा...
-
Constitution Of India किसी भी देश के नागरिक का ये कर्त्तव्य है की वो अपने संविधान को ठीक से जाने और समझे। " Download Hindi,Sans...
-
Complete Panchatantra Tales/Stories In Hindi संस्कृत नीतिकथाओं में पंचतंत्र का पहला स्थान माना जाता है। इस ग्रंथ के रचयिता पं. वि...
-
Swami Vivekananda Quotes in Hindi स्वामी विवेकानन्द के व्याख्यान | स्वामी विवेकानन्द के वचन | स्वामी विवेकानन्द के सुविचार § ...
-
Shiv Khera Quotes in Hindi~ Inspirational Quotes By Shiv Khera In Hindi जीतने वाले अलग चीजें नहीं करते, वो चीजों को अलग तरह से ...
सर्वश्रेष्ठ श्रेणियाँ!
- अलिफ लैला (64)
- कहावतें तथा लोकोक्तियाँ (11)
- पंचतंत्र (66)
- महाभारत की कथाएँ (60)
- मुंशी प्रेमचंद्र (32)
- रबीन्द्रनाथ टैगोर (22)
- रामधारी सिंह दिनकर (17)
- लियो टोल्स्टोय (13)
- श्रीमद्भगवद्गीता (19)
- सिंहासन बत्तीसी (33)
- Baital Pachchisi (27)
- Bhartrihari Neeti Shatak (48)
- Chanakya Neeti (70)
- Downloads (19)
- Great Lives (50)
- Great Quotations (183)
- Great Speeches (11)
- Great Stories (613)
- Guest Posts (113)
- Hindi Poems (143)
- Hindi Shayari (18)
- Kabeer Ke Dohe (13)
- OSHO (16)
- Panchatantra (66)
- Rahim Ke Done (3)
- Sanskrit Shlok (91)
- Self Development (41)
- Self-Help Hindi Articles (67)
- Shrimad Bhagwat Geeta (19)
- Singhasan Battisi (33)
- Subhashitani (37)
बेहतरीन प्रेरणीय प्रस्तुति
जवाब देंहटाएंThank you so much!!
हटाएं