प्रेरक प्रसंग - मन के हारे हार है मन के जीते जीत |

सारा योरोप यूनान की फौजों से संत्रस्त था। अजेय समझी जाने वाली यूनानियों की धाक उन दिनों सब देशों पर छाई हुई थी और जिस पर भी आक्रमण होत...

hindi story about self confidence, self confidence story in hindi

सारा योरोप यूनान की फौजों से संत्रस्त था। अजेय समझी जाने वाली यूनानियों की धाक उन दिनों सब देशों पर छाई हुई थी और जिस पर भी आक्रमण होता वह हिम्मत हारकर बैठ जाता और अपनी पराजय स्वीकार कर लेता। 

रोम के सेनापति सीजर ने देखा कि इस व्यापक पराजय का कारण लोगों में संव्याप्त आत्महीनता ही है जिसके कारण उनने अपने को दुर्बल और यूनानियों को बलवान स्वीकार कर लिया है। इस मनःस्थिति को बदला जाना चाहिए।

सीजर ने अपने देश की दीवार-दीवार पर यह वाक्य लिखवाया-‘‘यूनानी फौजें तभी तक अजेय हैं जब तक हम उनके सामने घुटने टेके बैठे हैं। आओ तनकर खड़े हो जायें।’’

इस वाक्य का रोम की जनता पर जादू जैसा असर हुआ । जमकर लड़ाई लड़ी गई और अजेय समझा जाने वाला यूनान परास्त हो गया।

दोस्तों  हमारे साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है जब हम अपनी ताकतों को काम आँकते हैं और अपने आप को कमजोर समझने की भूल करते रहते हैं। हमें भी समय समय पर प्रेरणा की जरुरत होती है जो हमें फिर से अपना उत्साह पाने में मदद करती है और हमारे अंदर की शक्तियों को जागृत  करने में मदद करती है। हिंदी साहित्य मार्गदर्शन के माध्यम से हम यही प्रयास करते हैं और करते रहेंगे। ये प्रेरणादायक कहानी आपको कैसी लगी अपनी टिप्पणियों के माध्यम से हमें जरूर बताएं।  

हम आपको ये भी सूचित करना चाहते हैं कि हजारों लोगों के आग्रह का सम्मान करते हुए हिंदी साहित्य मार्गदर्शन से कंटेंट्स कॉपी न की जा सकने वाली पाबन्दी हटा दी गयी है, अब आप अपने मनपसंद लेखों, कहानियों, कविताओं, भाषणों एवं सुविचारों को कॉपी भी कर पाएंगे और दूसरों के साथ साझा भी कर पाएंगे  साथ ही साथ हम आपसे यह भी अनुरोध  करना चाहते हैं कि जब भी आप हमारे साईट से किसी भी आर्टिकल्स या कंटेंट्स को साझा करें तो उसका लिंक या यूआरएल (जो की हमारे साइट का लिंक या URL होता है ) भी साझा करें, ऐसा  करने से आप ये सुनिश्चित करते हैं कि आप किसी भी कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं ।

धन्यवाद्,
निशीथ   

इन प्रेरक प्रसंगो को भी पढ़ें :

COMMENTS

BLOGGER: 1
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content