कैसे हुई नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत !!

कैसे हुई नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत !! Inspirational story about the beginning of Nobel Prize. महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल (Nobel, Alfred Bernhard, 1833-1896), स्वीडन निवासी रसायनज्ञ तथा इंजीनियर थे। उनका जन्म स्टॉकहोम में हुआ था, वे बचपन से ही अत्यंत जिज्ञासु व प्रतिभाशाली थे।

inspiration hindi story,hindi inspirational story about alphred nobel

महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल (Nobel, Alfred Bernhard, 1833-1896), स्वीडन निवासी रसायनज्ञ तथा इंजीनियर थे। उनका जन्म स्टॉकहोम में हुआ था, वे बचपन से ही अत्यंत जिज्ञासु प्रतिभाशाली थे। प्रसिद्ध विस्फोटक डाइनामाइट का आविष्कार उन्होंने ही किया थाइसे तैयार करने में नोबेल ने काफी रिसर्च और मेहनत की थी अपने पिता के कारखाने में वे इसका उत्पादन करते थे, इस कारखाने में अनेक लोगों के साथ उनके भाई भी कम करते थे 3 सितंबर 1864 को इस कारखाने में भयंकर विस्फोट हुआ और पूरा का पूरा कारखाना ही तबाह हो गया इस दुर्घटना में कई मज्दोरों के साथ साथ उनके भाई की भी मृत्यु हो गयी
[ads-post]
नोबेल को अपने भाई से बेहद लगाव था। वह उसके बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर पाते थे। अनेक लोगों के साथ साथ, भाई की मृत्यु ने उन्हें बुरी तरह झकझोर कर रख दिया। कई दिनों तक वह पागलों की सी स्थिति में बैठे रहते थे। धीरे-धीरे उन्होंने स्वयं को संभाला। एक दिन वह अपने एक मित्र से बोले,'काश मैं विध्वंस के साधन की जगह किसी रोग या महामारी से बचाने वाले जीवनरक्षक साधन के आविष्कार की पहल करता तो ज्यादा अच्छा रहता। ऐसे में मेरे भाई के साथ-साथ अनगिनत निर्दोष लोग भी असमय ही मौत का शिकार नहीं बनते।'

मित्रों व् परिजनों ने नोबेल को बहुत समझाया और जीवन में आगे बढ़ने को प्रेरित किया। किंतु वे कारखाने में हुई मौतों का जिम्मेदार स्वयं को ही समझने लगे थे। वे पश्चाताप की आग में जलते रहे। उन्होंने अपने जीवन में लगभग 90 लाख डॉलर की राशि अर्जित कर ली थी। इन्होंने जीवन पर्यंत विवाह नहीं किया तथा एकाकी जीवन बिताया। मानव हित की आकांक्षा से प्रेरित होकर इन्होंने अपने धन का उपयोग एक न्यास /संस्था  (trust) स्थापित करने में किया, जिससे प्रति वर्ष (1) भौतिकी, (2) रसायन, (3) शरीर-क्रिया-विज्ञान व चिकित्सा, (4) आदर्शवादी साहित्य तथा (5) विश्वशांति के क्षेत्रों में सर्वोत्तम कार्य करनेवालों को पुरस्कार दिया जाता है। ये पुरस्कार नोबेल पुरस्कार कहलाते हैं। सन् 1901 से नोबेल पुरस्कार का देना आरंभ हुआ है और यह विश्व का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है।

नोबेल प्राइज़ विजेताओं की अन्य कहानियां पढ़ें :

  1. प्रेरक प्रसंग-सफलताओं के बीज प्रत्येक के अन्दर हैं - नोबल पुरस्कार विजेताओं की कहानियाँ !!
  2. भारत रत्न सर विश्वेश्वरैया के जीवन से जुड़ा प्रेरक प्रसंग । भारत रत्न विजेताओं की कहानियां
  3. करुणा कि मूर्ति, देहधारी देवी जेन एडम्स । नोबेल पुरस्कार विजेताओं कि कहानिया ।
  4. कैसे हुई रेड क्रॉस संस्था की शुरुआत - प्रेरक प्रसंग | Story Behind Foundation Of The Red Cross
अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), कहानियाँ (Hindi Stories) या लेख(Self -Development  articles in Hindi ) हज़ारों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth[dot]exe@gmail[dot ]com  पर संपर्क करें !!

COMMENTS

BLOGGER: 2
  1. thanks sir, for sharing such a useful information to us

    जवाब देंहटाएं
  2. बेनामी11/22/2015 5:36 pm

    jo insaan apna kemati samaya doosaron ke kamiyon ko aur unke abgunon ko dekhne me lage dete hai bo dindgai me kuch bhi nahi hashil kar paate hai aur antt samye me pachtane ke siba kuch nahi rahta per tak tak bahut der ho chuki hoti hai to bas utho aur samye ka use karo ........................ thanks for giving me good vichar.........

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content