Guest Post: मै अपने अंतर्मन से हारा हूँ -प्रियम जैन |

Hindi Poem About Problems of youth in India. Hindi Poem about problems of youth in India.मै अपने अंतर्मन से हारा हूँ -प्रियम जैन |



न जाने दाह सी क्यों? 
जकड़ी है मेरे ह्रदय के अंदर में 
अकसर खडा पाया हूँ खुद को 
दुखों के बड़े समुन्दर में 
क्यों खुद फँसा चला जाता हूँ मैं   
इन अभिलाषाओं के खेल में ?
न चिर मिलती है न चर मिलती है 
दोनों के अद्भुत मेल मे        
इसी कारण कल की चिंता भी न जाने 
यहाँ कैसे बीज बोती  है 
सोचने लगता हूँ उसे तो
मेरी आज की आनंदी खोती है 
पर अब बहुत हुआ!हाँ सच में 
सोचता खुद को कायर ही सही 
पर ये क्या? आवाज अंदर  से 
करना क्या कुछ और नहीं?


कहाँ गए वो सपने? 
जो खुली आँखों से देखे थे 
जिनके कारण अपने सब कुछ 
उतार फेंके थे 
पर फिर सोचा नही अब बहुत हुआ 
बडी मुश्किल से इनको मारा हूँ
हाँ मैंने स्वीकार लिया
मैं आर किसी से नहीं?
अपने अंतर्मन से हारा हूँ |
प्रियम जैन
[ads-post]

कवि परिचय 


नाम  प्रियम जैन 
जन्म तिथि -23/03/1996
रहवासी -छपारा   मध्य प्रदेश 
  
मैंने वर्तमान में बारहवीं उत्तीर्ण की है परंतु 
कविताओं में मेरी रूचि मूल्यत: बचपन से ही थी।पर हाईस्कूल में पहुंचते पहुंचते रामधारी सिंह दिनकर जी और राम नरेश त्रिपाठी जी को पढने के बाद कविताओं में रूचि अत्यधिक बढऩे लगी और स्वयं भी कविताओं का लेखन शुरू किया ।मातृभाषा हिन्दी के प्रति प्रेम और समर्पण हमेशा रहेगा तथा लोगों को इसके प्रति फिल से प्रेम उत्पन्न कराना जो इसके महत्व को  भूलते जा रहे है मेरा प्रथम लक्ष्य है ।

P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), कहानियाँ (Hindi Stories), प्रेरक लेख(Self -Development articles in Hindi ) या कवितायेँ लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth@hindisahityadarpan[dot ]in पर संपर्क करें !!

COMMENTS

BLOGGER: 5
  1. आपकी यह कविता बहुत ही प्रेरक और अच्छी है,
    आपकी रचना सरल शब्दो में है जो आपके रचना को और आकर्षक बना रहा है,ऐसे ही रचना आप पाठको को प्रस्तुत करते रहे इसके लिए दिल से धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content