Best Plato Quotes & Thoughts In Hindi ~ महान दार्शनिक प्लेटो के अनमोल विचार और कथन जो आपकी निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ा देंगे !

plato quotes in hindi,best plato quotes in hindi,top plato quotes in hindi,top hindi quotes by plato,best plato quotes in hindi

top plato quotes in hindi,plato quotes in hindi,hindi quotes by plato

प्लेटो (४२८/४२७ ईसापूर्व - ३४८/३४७ ईसापूर्व), या अफ़्लातून, यूनान के प्रसिद्ध दार्शनिक थे। वे सुकरात के शिष्य तथा अरस्तू के गुरू थे। इन तीन दार्शनिकों की तिकड़ी ने ही पश्चिमी संस्कृति का दार्शनिक आधार तैयार किया। प्लेटो की रचनाओं ने न्याय, सुन्दरता तथा समानता को उजागर किया और जन साधारण तक पहुँचाया। प्लेटो ने एथेंस में एक अकैडमी की शुरुआत की जो पश्चिमी जगत में उच्च क्षिक्षा का पहला संस्थान था

अरस्तु और सुकरात के अद्भुत विचारों को हमने पहले ही प्रकाशित किया था जिन्हें आप नीचे दिए गए लिनक्स पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं:
  1.  


प्लेटो के विचारों से उनकी बुद्दिमत्ता साफ़ झलकती है जिससे हम भी बहुत कुछ सीख सकते हैं, प्लेटो के अद्भुत विचारों और कथनों का खजाना हम प्रकाशित कर रहे हैं जो आपको व्यवहारिक जीवन में मदद करेगा और निर्णय लेने की क्षमता को भी निखारने में मदद करेगा !!
Top Plato Quotes And Thoughts In Hindi


"खुद पर काबू पा लेना ही मनुष्य की सबसे महत्वपूर्ण जीत होती है।" ~प्लेटो


"समझदार व्यक्ति इसलिए बोलता है क्योंकि उसके पास बोलने के लिए या दुसरो से बांटने के लिए कई अच्छी बाते होती है, लेकिन एक बेवकूफ व्यक्ति केवल इसलिए बोलता है क्योंकि उसे कुछ न कुछ बोलना होता है।" ~प्लेटो


"कोई भी व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति का दोस्त नहीं हो सकता है, जिससे उसे प्यार न मिले।" ~प्लेटो


"मनुष्य का व्यवहार तीन चीजो से बनता है -चाहत, भावनाए और जानकारी।" ~प्लेटो


"सोचने का मतलब है की आपकी आत्मा खुद से बातचीत कर रही है।" ~प्लेटो


"मनुष्य द्वारा किया गया अच्छा व्यवहार उसे ताकत देता है और दुसरो को उसी तरह से अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित करता है।" ~प्लेटो


"कोई भी अच्छा निर्णय जानकारियो पर निर्भर करता है। आंकड़ों या संख्याओ पर नहीं।" ~प्लेटो


"कम चीजो के साथ जीवन जीना सबसे बड़ी दौलत है।" ~प्लेटो



"हम सब में ऐसी ताकत है जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है या हमारे पंख काटकर आगे बढ़ने के रास्ते बंद भी कर सकती है। ये हमपर निर्भर करता है कि हम कौन सी ताकत अपनाते है।"~प्लेटो


"हर समय सेहत की चिंता करते रहना ही जीवन में सबसे बड़ी रूकावट है।"~प्लेटो


"दो ऐसी चीजे है जिनके बारे में मनुष्य को कभी गुस्सा या खफा नहीं होना चाहिए। पहली, वह किन लोगो की मदद कर सकता है। दूसरी, वह किन लोगो की मदद नहीं कर सकता है।"~प्लेटो


 "काम की शुरुआत करना ही उसका सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।" ~प्लेटो


 "कोई भी कानून आपकी समझदारी से ज्यादा अहमियत नहीं रखता है।" ~प्लेटो


 "जो व्यक्ति अच्छा काम करना नहीं जानता है, वह दुसरो से अच्छा काम कराने का हुनर भी नहीं रख सकता है।"~प्लेटो


 "किसी अच्छे कार्य को बार-बार करने से किसी का कोई नुकसान नहीं होता है।" ~प्लेटो


 "दुनिया में तीन किस्म के लोग होते है-पहले वो जो बुद्धिमान बनना चाहते हैं। दूसरे , जिन्हे अपनी प्रतिष्ठा से प्यार है और तीसरे, जो जिंदगी में कुछ हासिल करना चाहते हैं।" ~प्लेटो


 "छोटी कक्षा में अच्छी ट्रेनिंग मिलना ही पढ़ाई-लिखाई का सबसे अहम हिस्सा होता है।" ~प्लेटो


 "अगर कोई व्यक्ति पढ़ना पसंद नहीं करता है तो वह जिंदगी के अंतिम दिनों में बिलकुल अकेला दिखाई देता है।" ~प्लेटो


 "जिस समाज में कोई अमीर या कोई गरीब नही होता है, वहां लोगो में सिर्फ अच्छे संस्कार पाए जाते है।" ~प्लेटो


 "व्यक्ति दुसरो पर राज करना चाहता है वह कभी राज नहीं कर सकता। वैसे ही जैसे कोई व्यक्ति किसी को पढ़ाने का दबाव महसूस करके अच्छा शिक्षक नहीं बन सकता है।" ~प्लेटो


 "एक नायक सौ में एक पैदा होता है, एक बुद्धिमान व्यक्ति हज़ारों में एक पाया जाता है, लेकिन एक सम्पूर्ण व्यक्ति शायद एक लाख लोगों में भी ना मिले।" ~प्लेटो


 "सभी व्यक्ति प्राकृतिक रूप से सामान हैं, एक ही मिटटी से एक ही कर्मकार द्वारा बनाये गए;और भले ही हम खुद को कितना भी धोखें में रख लें पर भगवान को  जितना प्रिय एक शसक्त राजकुमार है उतना ही एक गरीब किसान।" ~प्लेटो


 "कोई भी व्यक्ति किसी को आसानी से नुकसान पंहुचा सकता है, लेकिन हर व्यक्ति दूसरों के साथ अच्छा नहीं कर सकता है।"~प्लेटो


 "स्वयं को इस जन्म औए अगले जन्म में भी काम में लगाइए।  बिना प्रयत्न के आप समृद्ध नहीं बन सकते। भले भूमि उपजाऊ हो, बिना खेती किये उसमे प्रचुर मात्र में फसले नहीं उगाई जा सकती।"~प्लेटो


 "जैसा कि बिल्डर कहते हैं; छोटे पत्थरों के बिना बड़े पत्थर सही से नहीं लग सकते हैं।" ~प्लेटो


 "प्रेम के स्पर्श से सभी कवि  बन जाते हैं।" ~प्लेटो


 "थोड़ा सा जो अच्छे से किया जाए वो बेहतर है, बजाये बहुत कुछ अपूर्णता से करने से।" ~प्लेटो


 "साहस मुक्ति का एक प्रकार है।" ~प्लेटो


 "साहस ये जानना है कि किससे नहीं डरना है।" ~प्लेटो


 "चलाँकी  बुद्धिमत्ता की एक घटिया नक़ल है।" ~प्लेटो


 "मौत सबसे बुरी चीज नहीं है जो इंसान के साथ हो सकती है।" ~प्लेटो


 "लोकतंत्र तानाशाही में बदल जाता है।" ~प्लेटो


 "स्वतंत्रता की अधिकता, चाहे वो राज्यों या व्यक्तियों में निहित हो, केवल गुलामी की अधिकता में बदल जाती है।" ~प्लेटो

[post_ads]

"किसी व्यक्ति के लिए स्वयं पर विजय पाना सभी जीतों में सबसे पहली और महान है।" ~प्लेटो


"पृथ्वी के अन्दर और ऊपर का सारा सोना भी सद्गुणों के बदले देना पर्याप्त नहीं है।" ~प्लेटो


"अगर हर एक व्यक्ति अपनी प्राकृतिक योग्यता के अनुसार,बिना और चीजों में पड़े, सही समय पर और सिर्फ एक काम करता तो चीजें कहीं गुना बेहतर और ज्यादा  होतीं।"  ~प्लेटो


"अच्छे कर्म स्वयं को शक्ति देते हैं और दूसरों को अच्छे कर्म करने की प्रेरणा देते हैं। ~प्लेटो


"अच्छे लोगों को जिम्मेदारी से रहने के लिए कहने हेतु क़ानून की ज़रुरत नहीं पड़ती, और बुरे लोग क़ानून से बच कर काम करने का रास्ता निकाल लेते हैं।" ~प्लेटो


 "शायद ही कोई व्यक्ति एक साथ दो कलाओं या व्य्वसाओं को करने की क़ाबिलियत रखता हो।" ~प्लेटो


 "जो अच्छा सेवक नहीं है वो अच्छा मालिक कभी नहीं बन सकता।"~प्लेटो


 "वो जो कम चुराता है वो उसी इच्छा के साथ चुराता है जितना की अधिक चुराने वाला, परन्तु कम शक्ति के साथ।" ~प्लेटो


 "ईमानदारी अधिकतर बेईमानी से कम लाभदायक होती है।" ~प्लेटो


"तुम ये कैसे साबित कर सकते हो कि इस क्षण हम सो रहे हैं, और हमारी सारी सोच एक सपना है; या फिर हम जगे हुए हैं और इस अवस्था में एक दूसरे से बात कर रहे हैं?" ~प्लेटो


"मैंने कभी भी कोई करने योग्य चीज संयोग से नहीं की, ना ही मेरे कोई आविष्कार इत्तफाक से हुए, वो काम करने से आये।" ~प्लेटो


"मेरा मानना है की आपका मौन सहमति है।" ~प्लेटो


"अगर इंसान शिक्षा की उपेक्षा करता है तो वह लंगडाते हुए अपने जीवन के अंत की तरफ बढ़ता है।" ~प्लेटो


"अज्ञानता, सभी बुराइयों का मूल कारण है।" ~प्लेटो


 "ये एक आम कहावत है, और सभी कहते हैं, की ज़िन्दगी केवल कुछ समय के लिए पड़ाव है।" ~प्लेटो


 "यह उचित है की हर व्यक्ति को वह दिया जाये जिसके वो योग्य है।" ~प्लेटो


 "यदि उद्देश्य नेक ना हो तो ज्ञान बुराई बन जाता है।" ~प्लेटो


 "मजबूरी में अर्जित किया गया ज्ञान मन पर पकड़ नहीं बना पाता।" ~प्लेटो


 "बिना न्याय के ज्ञान को बुद्धिमानी नहीं चालाकी कहा जाना चाहिए।" ~प्लेटो


 "प्रेम एक गंभीर मानसिक रोग है।" ~प्लेटो


 "आवश्यकता, अविष्कार की जननी है।"~प्लेटो


 "अच्छे आदमी के साथ बुरा नहीं हो सकता, ना इस जीवन में ना मरने के बाद।" ~प्लेटो


 "कोई क़ानून या अध्यादेश समझ से शक्तिशाली नहीं हैं।" ~प्लेटो


 "मनुष्यो के जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके लिए बहुत चिंता की जाये।" ~प्लेटो


 "एक व्यक्ति एक साथ कई कलाओं में सफल नहीं हो सकता।" ~प्लेटो


 "राजनीति में भाग ना लेने का दंड यह है की आपको अपने से निम्न लोगों द्वारा शासित होना पड़ता है।"~प्लेटो


 "केवल मृत लोगों ने युद्ध का अंत देखा है।" ~प्लेटो


"राज्य के गठन का हमारा ध्येय सभी का परम आनंद है,किसी श्रेणी विशेष का नहीं।" ~प्लेटो


 "लोग धूल की तरह होते हैं। या तो वो आपको पोषण दे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद कर सकते हैं, या वो आपका विकास रोककर और थका कर मृत कर सकते हैं।" ~प्लेटो


 "कवि ऐसी महान और ज्ञान भरी बातें कहते हैं जो वो खुद नहीं समझते।" ~प्लेटो


 "विज्ञान कुछ नहीं बस धारणा है।" ~प्लेटो


 "देश इंसानों की तरह होते हैं, उनका विकास मानवीय चरित्र से होता है।" ~प्लेटो


 "दोष उसका है जो चयन करता है; भगवान निर्दोष हैं।" ~प्लेटो


 "ऐसा समुदाय जहाँ ना गरीबी है ना समृद्धि हमेशा महान सिद्धांतो से बना होता है।" ~प्लेटो

[post_ads_2]
 "जिस दिशा में शिक्षा व्यक्ति की शुरआत करती है वही जीवन में उसके भविष्य का निर्धारण करता है।" ~प्लेटो


 "भगवान की सेवा सहनीय है जबकि इंसान की असहनीय।" ~प्लेटो


 "सबसे बड़ा धन काम में संतोषपूर्वक जीना है।" ~प्लेटो


 "आदमी की पहचान इससे होती है कि वो शक्तियों के साथ क्या करता है।"~प्लेटो


 "तीन तरह के लोग होते हैं; ज्ञान के प्रेमी, सम्मान के प्रेमी, और लाभ के प्रेमी।" ~प्लेटो


 "अच्छी चीज को दुबारा करने में कोई नुकसान नहीं है।" ~प्लेटो


 "प्रेम-प्रतिज्ञा जैसी कोई चीज नहीं होती।"~प्लेटो


 "सोचना: आत्मा का स्वयं से बात करना है ।"~प्लेटो


 "जो महान बनना चाहते हैं उन्हें ना स्वयं से ना अपने काम से प्रेम करना चाहिए, उन्हें बस जो उचित है उसे चाहना चाहिए, चाहे वो उनके या किसी और के ही द्वारा किया जाये।" ~प्लेटो


 "आप किसी व्यक्ति के बारे में एक साल के वार्तालाप की बजाये एक घंटे के खेल में अधिक जान सकते हैं।"~प्लेटो


 "बुद्धिमान लोग बोलते हैं क्योंकि उनके पास कुछ कहने को होता है, जबकि बेवकूफ इसलिए क्योंकि उन्हें कुछ कहना होता है।" ~प्लेटो


 "जहाँ आयकर होता है, वहां उचित व्यक्ति अनुचित व्यक्ति की अपेक्षा उसी आय पर अधिक कर देगा।" ~प्लेटो


 "जब दिमाग सोच रहा होता है तो वो खुद से बात कर रहा होता है।" ~प्लेटो


 "धन को एक महान दिलासा देने वाला जाना जाता है।"~प्लेटो


 "माता-पिता अपने बच्चों को वसीयत में धन नहीं बल्कि श्रद्धा की भावना दें।" ~प्लेटो


 "ज़िन्दगी को एक नाटक की तरह जीना चाहिए।"~प्लेटो


 "मनुष्य- अर्थ की खोज में लगा एक प्राणी।"~प्लेटो


 "यदि हम विश्वास के साथ लड़ते हैं तो हमारी शक्ति दुगनी हो जाती है।" ~प्लेटो


 "मैं शायद ही कभी ऐसे गणितज्ञ से मिला हूँ जो तर्क करना जानता हो।" ~प्लेटो


 "वह एक बुद्धिमान व्यक्ति था जिसने बीयर का आविष्कार किया।" ~प्लेटो


"सबके प्रति दयावान रहो, क्योंकि जिससे भी तुम मिलते हो वह जीवन की एक कठिन लड़ाई लड़ रहा है।" ~प्लेटो


"स्वयं पर विजय प्राप्त कर लेना सबसे श्रेष्ठ और महानतम विजय होती है।"~प्लेटो


"हम एक बच्चे को आसानी से माफ़ कर सकते है जो की अँधेरे से डरता है लेकिन जीवन की असली त्रासदी तब है जब इंसान प्रकाश से डरने लगे।" ~प्लेटो


"प्यार अच्छे की ख़ुशी, बुद्धिमान का आश्चर्य और भगवान का विस्मय है।"~प्लेटो


"हमारी ताकत दुगुनी हो जाती है अगर हम विश्वास के साथ लड़ते है।"~प्लेटो


"राय ज्ञान और ज्ञान के बीच एक माध्यम है।"~प्लेटो


"जीवन को एक खेल की तरह जीना चाहिए।"~प्लेटो


"लोकतंत्र तानाशाही में गुजरता है।"~प्लेटो


"काव्य इतिहास से ज्यादा सत्य के नज़दीक है।"~प्लेटो


"विज्ञान,  धारणा के अलावा कुछ नहीं है।"~प्लेटो


"दर्शन उच्चतम संगीत है।"~प्लेटो


"आश्चर्य, दार्शनिक की भावना है और दर्शन आश्चर्य से शुरू होता है।"~प्लेटो


"चमचमाती हुई स्वर्ण से जड़ित अनुपयोगी ढाल से गोबर की उपायोगी टोकरी अधिक सुंदर है।" ~प्लेटो

Web Title:Best Plato Quotes In Hindi, Plato Quotes In Hindi
अनमोल विचारों का विशाल संग्रह पढ़ें :

P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), प्रेरक कहानियाँ (Inspirational Hindi Stories), प्रेरक लेख(Self -Development articles in Hindi ), अनमोल विचार (Hindi Quotes) या कवितायेँ लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth@hindisahityadarpan[dot]in  पर संपर्क करें !! 

COMMENTS

BLOGGER: 4
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content