उद्देश्य के प्रति समर्पण ही सफलता सुनिश्चित करता है !!

dedication story hindi,Moral tale about hard work and dedication,real life success stories,Rudolf Diesel life story in hindi, Struggle story of Rudolf Diesel एक किशोर ने 14 साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को पत्र लिखा और बताया कि वह भविष्य में इंजिनियर बनना चाहता है।

dedication story in hindi,life struggle story in hindi

एक किशोर ने 14 साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को पत्र लिखा और बताया कि वह भविष्य में इंजिनियर बनना चाहता है। जर्मनी में पढ़ाई पूरी करने के बाद उसका अधिकांश समय अविष्कारों के लिए शोध और नए-नए प्रयोगों के बीच ही निकलने लगा। काम के प्रति उसका समर्पण देखकर हर कोई चकित था। 

एक दिन जब वह अपनी वर्कशॉप में प्रयोग कर रहा था, अचानक उसके इंजन में बहुत जोरदार विस्फोट हुआ। इस विस्फोट से उसका वर्कशॉप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बहुत-सी महत्वपूर्ण चीजें जलकर खाक हो गईं। वह खुद भी बुरी तरह घायल था। उसे लंबे समय तक उपचार के लिए अस्पताल में रुकना पड़ा। इतने बड़े हादसे के बावजूद वह डरा नहीं। न तो उसने हिम्मत छोड़ी और न ही मायूसी और निराशा को अपने करीब फटकने दिया।

[ads-post]
स्वस्थ होने के बाद वह फिर अपने वर्कशॉप जा पहुंचा। इतने बड़े हादसे के बावजूद उसके चेहरे पर किसी प्रकार का अफसोस या शिकन नहीं। वह पूरे उत्साह के साथ नए सिरे से अपने काम में जुट गया। लोग उसके इस जुझारू और प्रेरणादायक जज्बे को देखकर हैरान थे। इसके बाद उसने कई सफल आविष्कार किए और कई भाप इंजनों का डिजाइन तैयार किया। उसके आविष्कारों में डीजल इंजन प्रमुख रहा। यह महान इंजिनियर था रुडोल्फ डीजल। आज का डीजल इंजन रुडोल्फ डीजल के मौलिक सिद्धांत का परिष्कृत और उन्नत संस्करण है। अनेक अविष्कारों के प्रति इस समर्पित भाव और कभी हार न मानने की प्रवृत्ति के कारण रुडोल्फ डीजल आज भी नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा बने हुए हैं।

अन्य अद्भुत प्रेरक प्रसंगो को भी पढ़ें :
  1. प्रेरक प्रसंग - सुख की मोह माया में फंसे व्यक्ति को परमात्मा भी नहीं बचा सकते!
  2. तीन कसौटियाँ - महान दार्शनिक सुकरात से जुड़ा प्रेरक प्रसंग|
  3. जो विपरीत परिस्थितियों में भी सुदृढ़ रहता है - वही सच्चा हीरा है!!

P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(Articles In Hindi), कहानियाँ (Inspirational Hindi Stories), प्रेरक लेख(Self-Development articles in Hindi ) या कवितायेँ लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth@hindisahityadarpan[dot ]in पर संपर्क करें !!

COMMENTS

BLOGGER
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content