जो बीत गई सो बात गई - हरिवंश राय बच्चन | Jo Beet Gayi So Baat Gayi Poem

जो बीत गई सो बात गई - हरिवंश राय बच्चन,Jo Beet gayi so baat gayi lyrics,jo beet gayi so baat gayi hindi poem,जीवन में एक सितारा था माना वह बेहद प्यारा था

jo beet gayi so baat gayi lyrics,jo beet gayi so baat gayi poem

जो बीत गई सो बात गई

जीवन में एक सितारा था
माना वह बेहद प्यारा था
वह डूब गया तो डूब गया
अम्बर के आनन को देखो
कितने इसके तारे टूटे
कितने इसके प्यारे छूटे
जो छूट गए फिर कहाँ मिले
पर बोलो टूटे तारों पर
कब अम्बर शोक मनाता है
जो बीत गई सो बात गई

जीवन में वह था एक कुसुम
थे उसपर नित्य निछावर तुम
वह सूख गया तो सूख गया
मधुवन की छाती को देखो
सूखी कितनी इसकी कलियाँ
मुर्झाई कितनी वल्लरियाँ
जो मुर्झाई फिर कहाँ खिली
पर बोलो सूखे फूलों पर
कब मधुवन शोर मचाता है
जो बीत गई सो बात गई

जीवन में मधु का प्याला था
तुमने तन मन दे डाला था
वह टूट गया तो टूट गया
दिरालय का आँगन देखो
कितने प्याले हिल जाते हैं
गिर मिट्टी में मिल जाते हैं
जो गिरते हैं कब उठतें हैं
पर बोलो टूटे प्यालों पर
कब मदिरालय पछताता है
जो बीत गई सो बात गई

मृदु मिटटी के हैं बने हुए
मधु घट फूटा ही करते हैं
लघु जीवन लेकर आए हैं
प्याले टूटा ही करते हैं
फिर भी मदिरालय के अन्दर 
मधु के घट हैं मधु प्याले हैं
जो मादकता के मारे हैं
वे मधु लूटा ही करते हैं
वह कच्चा पीने वाला है
जिसकी ममता घट प्यालों पर
जो सच्चे मधु से जला हुआ
कब रोता है चिल्लाता है
जो बीत गई सो बात गई।।

हरिवंश राय बच्चन

हरिवंश राय बच्चन की अन्य प्रेरक कवितायेँ:

COMMENTS

BLOGGER: 8
  1. उत्तर
    1. बेनामी8/19/2023 4:26 pm

      Nice poem.#motivational#inspirational no words for this poem

      हटाएं
  2. This poem is just beyond words it's too inspirational

    जवाब देंहटाएं
  3. बचपन में कभी इन कविताओं पर गौर नहीं किया था और अब इन्हीं के आस पास जीवन नजर अता है

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. एकदम सही कहाँ भाई, मन की बात बोल दी ।

      हटाएं
    2. बेनामी7/13/2023 9:08 am

      बिल्कुल सही कहा,"कविताओं की अपनी एक अलग ही दुनिया है।"
      कुछ कविताएं पढ़ने के बाद और किसी motivation की जरूरत ही नहीं पड़ती।

      हटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE खोजें ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content