तीन प्रश्नों के उत्तर - अकबर बीरबल की कहानियां !

Akbar Birbal Moral Stories In Hindi,Akbar Birbal Short Stories In Hindi,अकबर के प्रश्नों और बीरबल के जवाबों से जुड़े किस्से काफी प्रचलित हैं। कहते हैं कि बीरबल बहुत बुद्धिमान थे। अकबर के सवालों के सटीक जवाब बीरबल के पास होते थे। Akbar Birbal Stories, Akbar Birbal Stories In Hindi, Akbar Birbal All Stories In Hindi, Akbar Birbal Funny Stories, Akbar Birbal Hindi Kahani, Akbar Birbal Ki Kahaniya, Akbar Birbal Stories Hindi, अकबर बीरबल की कहानियाँ, अकबर बीरबल के किस्से, अकबर बिरबल कहानी, अकबर बिरबल रोचक कहानियाँ

akbar birbal stories in hindi,3 questions story in hindi

अकबर के प्रश्नों और बीरबल के जवाबों से जुड़े किस्से काफी प्रचलित हैं। कहते हैं कि बीरबल बहुत बुद्धिमान थे। अकबर के सवालों के सटीक जवाब बीरबल के पास होते थे। आईये पढ़ते हैं इन दोनों का ऐसा ही एक रोचक किस्सा, जिसमें अकबर ने बीरबल से ईश्वर से जुड़े तीन प्रश्न पूछे थे।
वो तीन प्रश्न थे :

1. ईश्वर कहां रहता है?
2. ईश्वर कैसे मिलता है?
3. ईश्वर करता क्या है?
जब अकबर ने ये प्रश्न पूछे तो बीरबल बहुत अचंभित हुए और उन्होंने कहा कि इन प्रश्नों के उत्तर वह कल बताएगा।


यह कहकर बीरबल अपने घर लौट आये। बीरबल इन प्रश्नों को लेकर बहुत चिंतित थे। बीरबर के पुत्र ने चिंता का कारण पूछा तो बीरबल ने अकबर के तीन प्रश्न बता दिए।

बीरबल के पुत्र ने कहा कि वह खुद कल दरबार में बादशाह को इन तीनों प्रश्नों के जवाब देगा।

अगले दिन बीरबल अपने पुत्र के साथ दरबार में पहुंच गया और बादशाह अकबर से बोला कि आपके तीनों प्रश्नों के जवाब तो मेरा पुत्र भी दे सकता है।

अकबर ने कहा- ‘ठीक है। बताओ ईश्वर कहां रहता है?’


इस प्रश्न के जवाब के लिए बीरबल के पुत्र ने दूध मंगाया, जिसमें चीनी मिली हुई थी। उसने वह दूध अकबर को दिया और कहा- ‘चखकर बताइए दूध कैसा है?’

अकबर ने चखकर बताया कि दूध मीठा है।

तब बीरबल के पुत्र ने कहा- ‘इसमें चीनी दिख रही है?’

अकबर ने कहा- ‘नहीं, इसमें चीनी तो नहीं दिख रही है। वह तो दूध में घुल गई है।‘
[post_ads]
बीरबल के पुत्र ने कहा- जहांपनाह, ठीक इसी तरह ईश्वर भी संसार की हर चीज में घुला हुआ है, लेकिन दूध में घुली हुई चीनी की तरह दिखाई नहीं देता है।

अकबर जवाब से संतुष्ट हो गया।


अकबर ने दूसरा प्रश्न पूछा- ‘ईश्वर कैसे मिलता है?’

इस प्रश्न का जवाब देने के लिए बीरबल के पुत्र ने दही मंगवाया।

बीरबल के पुत्र ने अकबर को दही देते हुए कहा- ‘जहांपनाह, इसमें मक्खन दिखाई दे रहा है?’

अकबर ने कहा- ‘दही में मक्खन तो है, लेकिन दही मथने पर ही मक्खन दिखाई देगा।‘

बीरबल के पुत्र ने कहा- ‘जी जहांपनाह, ठीक इसी प्रकार ईश्वर भी मन का मंथन करने पर ही मिल सकते हैं।

अकबर इस जवाब से भी संतुष्ट हो गया।

अकबर ने तीसरा प्रश्न पूछा- ‘ईश्वर करता क्या है?’

बीरबर के पुत्र ने कहा- ‘जहांपनाह, इस प्रश्न के जवाब के लिए आपको मुझे गुरु मानना होगा।‘

अकबर ने कहा- ‘ठीक है। अब से तुम मेरे गुरु और मैं तुम्हारा शिष्य।‘

बीरबल के पुत्र ने कहा- ‘गुरु हमेशा ऊंचे स्थान पर बैठता है और शिष्य हमेशा नीचे बैठता है।‘

अकबर तुरंत ही अपने सिंहासन से उठ गया और बीरबल के पुत्र को सिंहासन पर बैठकर खुद नीचे बैठ गया।

सिंहासन पर बैठते ही बीरबल के पुत्र ने कहा- ‘जहांपनाह, यही आपके तीसरे प्रश्न का जवाब है। ईश्वर राजा को रंक बनाता है और रंक को राजा बना देता है।

अकबर इस जवाब से भी संतुष्ट हो गया।

अकबर-बीरबल की सम्पूर्ण कहानियों को पढ़ें:

Famous Akbar-Birbal Stories In Hindi | अकबर-बीरबल की प्रसिद्ध कहानियाँ

COMMENTS

BLOGGER: 4
  1. अकबर और बीरबल की कहानिया काफी मशहूर और मजेदार होती हैं, इससे हमें काफी कुछ सीखने को मिलता हैं. आपकी दी हुई ये कहानी भी उसी तरह रोचक और ज्ञानवर्धक हैं.

    जवाब देंहटाएं
  2. it is very interesting i like so much

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE खोजें ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content