असफलता का जश्न - प्रेरक कहानियां !!

नाकामयाबी एक पड़ाव हैं…आख़िरी पड़ाव नहीं-Hindi Story! असफलता का जश्न - प्रेरक कहानियां-Hindi Story !! Failure is The Best Teacher - Hindi Motivational Stories | Inspirational Story in Hindi | Hindi Moral Stories, learn from failure to success,असफलता पर महान व्यक्तियों के विचार Failure Quotes in Hindi,Failure quotes by Napoleon Hill,Failure quotes by great people.

नाकामयाबी एक पड़ाव हैं…आख़िरी पड़ाव नहीं!

hindi story about failure,napoleon hill quote about failure,Failure story in hindi



आज दसवीं का रिज़ल्ट था . कविता मैमसुबह से टेंस थी. पता नहीं ….इस बार उसके स्कूल का कौन सा बच्चाफेल होने के कारणकोई ग़लत कदम उठा ले.



पिछले साल ही ..स्कूल का सबसे हरफ़नमौला छात्र चिराग ने ….लोवर ग्रेड के कारण….बड़े ही दर्दनाक ढंग से ख़ुदकुशी कर ली थी . वह स्कूल के बॉलीवॉल टीम का कॅप्टन भी था. 



और सौम्याने भी ….एक सब्जेक्ट में फेल होने के कारण …..ख़ुदकुशी का प्रयास किया था. थैंक गॉड ….वह बच गयी थी.



ठीक चार बजे शाम कोजब रिज़ल्ट ऑनलाइन हुआकविता मैम ने लिस्ट में सबसे पहले असफल स्टूडेंट्स और लोवर ग्रेड वाले छात्रों का नाम देखा …..कुल चार नाम थेकनिष्क , मोहित, सुरभि और अनुपमा.
उन्होने तुरंत….उन चारों को फोन किया …..डियर ….रिज़ल्ट में कुछ गड़बड़ी हैंस्कूल को मैसेज आया हैंतुरंत आकर .....स्कूल के असेंब्ली हॉल में मिलो.


और मैम ने तुरंत वॉटस अप के ज़रिए सभी सफल स्टूडेंट्स को भी …….फ़ौरनस्कूल के असेंब्ली हॉल में एकट्ठा होने को कहा.

अगले दो घंटे में …..असेंब्ली हॉल …..करीब -55- स्टूडेंट्स …...बड़े ही बेसब्री से मेडम की प्रतीक्ष कर रहे थे .
. एक बड़ा स्टेज सजाया गया था . कुर्सियाँ रखी गयी थी. गुलदस्ते रखे थे. 

मैडम के आते हीहॉल मेगुड ईव्निंग “, मैम का शोर उभरा ….जिसमे ….बेहद खुशीकम खुशी और उदासी की मिली जुली आवाज़ें थी. स्कूल के और भी टीचर्स भी मंच पर थे .

मैम ने माइक लेकर बोलना शुरू किया ……” मेरे प्यारे स्टूडेंट्स …..सॉरी फॉर रॉंग इन्फर्मेशन . रिज़ल्ट के गड़बड़ी की खबर मैने केवल तुम सब को बुलाने के लिए दी थी. "

मुझे सफल छात्रों से पहले चूक गये छात्रों से बात करनी हैं. और मैं पहले बुलाना चाहूँगी उन स्टूडेंट्स को जो अगली बार पास होने वाले हैं.

मुँह लटकाएँ एक एक कर चारों छात्र-छात्राएँ स्टेज पर गये. 

कविता मैडम ने उन चारों को पहले शपथ दिलवाई किपिछले साल के चिराग और सौम्या की तरह वे कोई ग़लत कदम नहीं उठाएँगे .


फिर उसने उन चारों का मुँह मीठा करवाया -" तुम चारों आज हार कर भी विजेता हो . तुम्हें ….एक हार नहीं तोड़ सकती ….तुम्हें एक साल और अच्छे से तैयारी कर केखुद को साबित करना हैं……तुम सब अपने अपने घरों के सबसे अनमोल हीरे हो….पूछो चिराग की माँ से.....कि ... उन्हे चिराग चाहिए था ….या ….उसका उस साल सफल होना ज़रूरी था. वे आज भी बेटे के गम में रो रहे .

और तुम्हें किसी से शर्माने की ज़रूरत नहीं ….कि तुम सब फेल हो गये या लोवर ग्रेड आया हैं…..क्योकिपूरे देश में कल कितने हारे हुए बच्चे ( भगवान ना करे ) ख़ुदकुशी कर लेंगेमगरतुम चारों पूरे समाज को मैसेज दो कि तुम सब विनर हो…. अगले मैच के विनर .

नाकामयाबी एक पड़ाव हैं…..आख़िरी पड़ाव नहीं….इसके आगे निकल कर हीकई कामो में असफल रहाकई चुनावों में हाराएक अमरीकी ….अमरीका का ऑल टाइम फ़ेवरेट प्रेसीडेंट अब्राहम लिंकन के नाम से जाना जाता हैं.

हवाई जहाज़ों के निर्माता बंधुयों ने शुरुआत एक साइकल की दुकान से की थी. 

मैंने अपने कैरियर में 900 से ज्यादा शॉट्स मिस किये, करीब 300 मैचों में नाकाम रहा , 26 मौकों पर विनिंग शॉट्स गंवाए . मैं बार बार नाकाम रहा ...मगर नाउममीद नहीं हुआ ...और इसी कारण मैं कामयाब भी रहापता हैं यह किसकी कहानी हैं ग्रेटेस्ट बास्केट बॉल प्लेयर …………..”

माइकल जोर्डन कीभीड़ से आवाज़ आई.


एक लड़का जो रामेश्वरम में अख़बार बेचा करता था . जिसकी बनाई पहली मिसाइल फेल हो गयी थी
अब्दुल कलामभीड़ से दूसरी आवाज़ आई

और तुम लोग उस युवक के बारे में जानते होगेजिसे एक न्यूज़ पेपर के ऑफीस सेलैक ऑफ इमॅजिनेशन एंड गुड आइडियाकह कर निकाल दिया गया था…..मगर उसने सुसाइड नही किया बल्कि वॉल्ट डिज़्नी बना.

मैडम के उदाहरणों से असफल हुए स्टूडेंट्स के चेहरे पर छाई उदासी ख़त्म हो रही थी.

नाकाम होने के बाद भी हिम्मत टूटने नहीं देना …..यह है "रियल विनर " की निशानीतो ऑडियेन्स बता आज का सच्चा विनर कौन हैं भीड़ में से उन चारों के फ्रेंड्स ने ……खूब ज़ोर से कहा .. 
कनिष्क , 
मोहित,
सुरभि
अनुपमा.”

वाउ…..असफलता का जश्न पहली बार देखा था और यह जश्न अपने उद्देश्य में सफल भी रहा.



रचनाकार :- गौतम कुमार सागर
सीनीयर मैनेजर ( पी एस  यू  )
वडोदरा ( गुजरात )
मोबाइल:- 7574820085/9687689151
email:-  gsagar6@gmail.com

हिंदी प्रेरक कहानियों का विशाल संग्रह भी पढ़ें!

COMMENTS

BLOGGER: 4
  1. बेहतरीन रचना, प्रेरक अभिवयक्ति। साभार !!
    आपकी रचना हम अपनी वेबसाइट www.writerstorm.in पर पोस्ट कर रहे हैं, कृपया अवश्य विजिट करें और अपने सुझाव दें।
    आप सादर आमंत्रित हैं अपनी रचना हमारी वेबसाइट पर पोस्ट करने के लिए।
    We are sending you a request on your mail ID to join as a "Author" at www.writerstorm.in

    जवाब देंहटाएं
  2. साधुवाद... सामयिकी

    जवाब देंहटाएं
  3. Re-posted on www.writerstorm.in, follow below link;
    http://www.writerstorm.in/2016/05/Asafalta-ka-Jashn-motivational-story.html

    जवाब देंहटाएं
  4. HARI OM GAUR6/27/2016 7:14 pm

    GOOD ONE REALLY LIKE THE EXAMPLE GIVEN IN MAM SPEECH. REAL INSEPARABLE TRUELY HEART TOUCHABLE.

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content