माँ तूने जीना सिखाया ~ दिनेश करमचंदानी | Mother's Day Special

रूडयार्ड किपलिंग ने सच ही कहा था “भगवान हर जगह नहीं हो सकते हैं, इसलिए उन्होंने मां की रचना की।” Poem about mother in hindi. Hindi poem about mother on mothers day, Mothers day special poem in Hindi

रूडयार्ड किपलिंग ने सच ही कहा था भगवान हर जगह नहीं हो सकते हैं, इसलिए उन्होंने मां की रचना की।

आने वाले ८ मई को विश्व में कई जगह माताओं का सम्मान करने के लिए मातृ दिवस (Mothers Day) मनाया जा रहा है, इसी उपलक्ष्य में हम एक अद्भुत कविता प्रकाशित कर रहे हैं जिसे दिनेश करमचंदानी ने लिखा है, दिनेश पेशे से एक सॉफ्टवेर इंजिनियर हैं लेकिन साहित्य और कविताओं में विशेष रूचि रखते हैं!!
[ads-post]

माँ तूने जीना सिखाया,
हर पल जिंदगी से लड़ना सिखाया,
ना थी कोई तमन्ना कभी, 
ना थी किसी चीज की आरज़ू कभी,
इन छोटी उँगलियों को पकड़के चलना सिखाया,
खुद रोके भी हमको हसना सिखाया,
माँ तूने ही जीना सिखाया !!

मुझे पता है हर पल तकती हैं तेरी राह हमारी नज़र,
हर ख़ुशी और गम में ढूँढती है हमें इधर-उधर,
छोटे-छोटे पलों से सिसकती है ये ज़िन्दगी
हमें ही आवाज़ देती है तेरी यह ज़िन्दगी,
कई बार सोचते हैं हम तुझे देखकर,
माँ तूने हमें जैसा हैं वैसे ही अपनाना सिखाया,
ना जान पाएंगे तेरी उस उम्मीद को हम,
कि आंसुओं से कैसे खुद को लड़ना सिखाया,
माँ तूने ही जीना सिखाया !!

लडखडाना हमारी फितरत में था,
कदमों का कोई मोड़ न था,
अपने कदमों के साथ हमारे कदमो को जोड़ना सिखाया,
माँ तूने हर पल हमें ज़िन्दगी से लड़ना सिखाया !!
आज तुझसे दूर जरूर हैं,
पर दिल के हमेशा पास हैं,
तेरी इन यादों का हसीं सा ख्वाब है,
खुशियों में तुझे हमेशा रखना हैं माँ,
जिंदगी के हर पल को तेरे प्यार से पिरोना है,

माँ तूने ही जीना सिखाया !!

~ दिनेश करमचंदानी 

कवि परिचय 


नाम: दिनेश करमचंदानी 
पेशा : बहुराष्ट्रीय संस्था में सॉफ्टवेर इंजिनियर 
स्थान: सिडनी, ऑस्ट्रेलिया 

COMMENTS

BLOGGER: 3
  1. दिनेश करमचंदानी जी आपकी कविता बहोत अच्छी लगी.

    जवाब देंहटाएं
  2. maf kro mujhe
    ha ho gai galti ab mujhe maf kro
    m v isan hi hu ha ab mujhe maf kro
    galtiya karna to insan ki fitrat m janab
    esa hi smjh kar ab mujhe v maf kro
    mai nhi jee paunga is tarah ghut ghut k
    ab jo v saja deni h mujhe de do
    bas mujhe maf kro maf kro maf kro

    जवाब देंहटाएं
  3. माँ ही जन्नत है, माँ ही भगवान्, माँ के बिना सारा जहां सुनसान ||
    धन्यवाद् इस बहुत ही सुन्दर कविता के लिए |

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE खोजें ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content