बन्दर और लकड़ी का खूंटा (The Monkey and The Wedge Story In Hindi) ~ मित्रभेद ~ पंचतंत्र!

Panchatantra Hindi Stories,Panchtantra story in hindi,बन्दर और लकड़ी का खूंटा (The Monkey and The Wedge Story In Hindi) ~ मित्रभेद ~ पंचतंत्र!

Panchatantra ~ The Monkey and The Wedge Story In Hindi
panchatrantra stories in hindi,panchatantra hindi story,panchatrantra hindi stories

पंचतंत्र की सम्पूर्ण कहानियां पढ़ें एक जगह, इस लिंक पर : 


पंचतंत्र की सम्पूर्ण कहानियाँ ~ Complete Panchatantra Stories In Hindi


एक समय शहर से कुछ ही दूरी पर एक मंदिर का निर्माण किया जा रहा था। मंदिर में लकडी का काम बहुत था इसलिए लकडी चीरने वाले बहुत से मज़दूर काम पर लगे हुए थे। यहां-वहां लकडी के लठ्टे पडे हुए थे और लठ्टे व शहतीर चीरने का काम चल रहा था। सारे मज़दूरों को दोपहर का भोजन करने के लिए शहर जाना पडता था, इसलिए दोपहर के समय एक घंटे तक वहां कोई नहीं होता था। एक दिन खाने का समय हुआ तो सारे मज़दूर काम छोडकर चल दिए। एक लठ्टा आधा चिरा रह गया था। आधे चिरे लठ्टे में मज़दूर लकडी का कीला फंसाकर चले गए। ऐसा करने से दोबारा आरी घुसाने में आसानी रहती है।

तभी वहां बंदरों का एक दल उछलता-कूदता आया। उनमें एक शरारती बंदर भी था, जो बिना मतलब चीजों से छेडछाड करता रहता था। पंगे लेना उसकी आदत थी। बंदरों के सरदार ने सबको वहां पडी चीजों से छेडछाड न करने का आदेश दिया। सारे बंदर पेडों की ओर चल दिए, पर वह शैतान बंदर सबकी नजर बचाकर पीछे रह गया और लगा अडंगेबाजी करने।

उसकी नजर अधचिरे लठ्टे पर पडी। बस, वह उसी पर पिल पडा और बीच में अडाए गए कीले को देखने लगा। फिर उसने पास पडी आरी को देखा। उसे उठाकर लकडी पर रगडने लगा। उससे किर्रर्र-किर्रर्र की आवाज़ निकलने लगी तो उसने गुस्से से आरी पटक दी। उन बंदरो की भाषा में किर्रर्र-किर्रर्र का अर्थ ‘निखट्टू’ था। वह दोबारा लठ्टे के बीच फंसे कीले को देखने लगा।

उसके दिमाग में कौतुहल होने लगा कि इस कीले को लठ्टे के बीच में से निकाल दिया जाए तो क्या होगा? अब वह कीले को पकडकर उसे बाहर निकालने के लिए ज़ोर आजमाईश करने लगा। लठ्टे के बीच फंसाया गया कीला तो दो पाटों के बीच बहुत मज़बूती से जकडा गया होता हैं, क्योंकि लठ्टे के दो पाट बहुत मज़बूत स्प्रिंग वाले क्लिप की तरह उसे दबाए रहते हैं।

बंदर खूब ज़ोर लगाकर उसे हिलाने की कोशिश करने लगा। कीला जोर लगाने पर हिलने व खिसकने लगा तो बंदर अपनी शक्ति पर खुश हो गया।

वह और ज़ोर से खौं-खौं करता कीला सरकाने लगा। इस धींगामुश्ती के बीच बंदर की पूंछ दो पाटों के बीच आ गई थी, जिसका उसे पता ही नहीं लगा।

उसने उत्साहित होकर एक जोरदार झटका मारा और जैसे ही कीला बाहर खिंचा, लठ्टे के दो चिरे भाग फटाक से क्लिप की तरह जुड गए और बीच में फंस गई बंदर की पूंछ। बंदर चिल्ला उठा।

तभी मज़दूर वहां लौटे। उन्हें देखते ही बंदर ने भागने के लिए ज़ोर लगाया तो उसकी पूंछ टूट गई। वह चीखता हुआ टूटी पूंछ लेकर भागा।


हिंदी प्रेरक कहानियों का विशाल संग्रह भी पढ़ें!

COMMENTS

BLOGGER: 28
  1. Shrarati Bander Ki Bahut Bdhiya Aur Sunder Story........

    जवाब देंहटाएं
  2. Aapki kahaniya kafi prerna dayak hai but agar aap us kahani ka saar bhi saat me prakasit karne ki kripa kare.

    जवाब देंहटाएं
  3. बेनामी5/14/2017 11:58 am

    complete the story plzzz

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत अच्छी कहानी लिखी है आपने

    जवाब देंहटाएं
  5. जाने Sundar Pichai के बारे में | कैसे बना मिडिल क्लास घर का लड़का Google का CEO

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत बढ़िया पोस्ट आपका तहे दिल से शुक्रिया ऐसे मनोरंजन से भरे पोस्ट पढ़ने के लिए आप मेरे भी साइट पर आ सकते हैं

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत सुन्दर रचना है

    जवाब देंहटाएं
  8. bahoot hi achha post likha hai apne sir

    जवाब देंहटाएं
  9. Danyawad for this moral story ��������

    जवाब देंहटाएं
  10. धन्यवाद इस आर्टिकल को हमारे साथ साझा करने के लिए

    जवाब देंहटाएं
  11. बेनामी6/25/2020 10:36 pm

    Please put book _(शुक्रनीति/अर्थशास्त्र)

    जवाब देंहटाएं
  12. ye Mitra Bhed to nahi dikhati. Maine jo mool pushtak padhi thi usame, Mitra Bhed ek badi kahani hai, usake beech beech mai, ye sab kahaniyan aati hain, us shaili ka impact bahut alag hai, isako logata hai aapane naye tarah se likha hai, jaise sabda "spring" mool kahani mai to nahi hoga.

    जवाब देंहटाएं
  13. बहुत ही अच्छी कहनी है।

    जवाब देंहटाएं
  14. ‌‌‌बहुत ही अच्छी कहानी है। पढ़कर कर अच्छा लगा ।

    जवाब देंहटाएं
  15. पंचतन्त्रा की ये कहानी मुझे बहुत प्रभावित करती है जिसका उद्देश्य जो मुझे लगता है वो ये है के अपने बड़ों का मान रखते हुए उनके दुआरे लिए गए फसलों का सम्मान करना चाहिए।

    जवाब देंहटाएं
  16. हमेशा से ही ये कहानियां मेरी favourite रही हैं, बहुत ही मजेदार कहानि है.

    जवाब देंहटाएं
  17. बेनामी6/05/2026 4:37 pm

    Isliye be faltu me har cheez se ched chad nhi karni chahiye

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content