Best 75+ Albert Einstein Quotes In Hindi ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन के सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार और कथन

Albert Einstein Quotes In Hindi,Inspirational Quotes By Albert Einstein In Hindi,अल्बर्ट आइंस्टाईन के सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार और कथन,Albert Einstein Anmol Vichar,Albert Einstein Thoughts in hindi

Albert Einstein Quotes In Hindi

Best 75+ Albert Einstein Quotes In Hindi ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन के सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार और कथन


"अपना जीवन जीने के दो तरीके हैं। एक मायने के कुछ भी चमत्कार नहीं हैं, दूसरे मायने के सबकुछ चमत्कार हैं।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"अनुभव ज्ञान का एकमात्र स्त्रोत है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"भविष्य एक उपहार नहीं है, यह एक उपलब्धि है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"जीवन एक साइकिल चलाने की तरह है। अपना संतुलन बनाये रखने के लिए आपको चलते रहना होगा।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"मैं सबसे एक जैसे बात करता हूँ, चाहे वो कूड़ा उठाने वाला हो या किसी विश्वविद्यालय का अध्यक्ष।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"जिसको आप देख सकते हो, उसे कभी कंठस्थ मत करो।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"मैं कुछ खास प्रतिभाशाली नहीं हूँ, मैं केवल प्रबल जिज्ञासु हूँ।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“दो चीजें अनंत हैं ब्रह्माण्ड और मनुष्य कि मूर्खता; और मैं ब्रह्माण्ड के बारे में दृढ़ता से नहीं कह सकता।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“प्रत्येक इंसान जीनियस है। लेकिन यदि आप किसी मछली को उसकी पेड़ पर चढ़ने की योग्यता से जज करेंगे तो वो अपनी पूरी ज़िन्दगी यह सोच कर जिएगी की वो मुर्ख है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"एक सफल आदमी बनने की बजाय एक आदर्शवादी आदमी बनो।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“ईश्वर के सामने हम सभी एक बराबर ही बुद्धिमान हैं-और एक बराबर ही मूर्ख भी।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“जब आप एक अच्छी लड़की के साथ बैठे हों तो एक घंटा एक सेकंड के सामान लगता है। जब आप धधकते अंगारे पर बैठे हों तो एक सेकंड एक घंटे के सामान लगता है। यही सापेक्षता है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“यदि आप प्रसन्नतापूर्वक जीना चाहते हो तो इसे एक व्यक्ति या वस्तु के बजाय एक लक्ष्य से बांधो।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“अपनी सर्वोत्तम क्षमताओ के अनुसार राजनितिक मामलो में दोषसिद्धि हर नागरिक का कर्तव्य है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“संयोग भगवान का बचा हुआ गोपनीय रास्ता है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“क्रोध मूर्खों की छाती में ही बसता है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“बुद्धि का सही संकेत ज्ञान नहीं बल्कि कल्पनाशीलता है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“यदि मानव जीवन को जीवित रखना है तो हमें बिलकुल नयी सोच की आवश्यकता होगी।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“तर्क आपको एक स्थान अ से दूसरे स्थान ब तक ले जाएगा, कल्पना आपको कहीं भी ले जा सकती  है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“इन्सान को यह देखना चाहिए कि क्या है, यह नहीं कि उसके अनुसार क्या होना चाहिए।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“एक मेज, एक कुर्सी, एक कटोरा फल और एक वायलन ; भला खुश रहने के लिए और क्या चाहिए?”

“सूचना ज्ञान नहीं है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"मैं ये नहीं जानता कि तीसरा विश्व युद्ध कौन से हथियारों से लड़ा जाएगा, किन्तु चौथा विश्व युद्ध लाठी और पत्थरों से लड़ा जाएगा।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“कोई भी समस्या चेतना के उसी स्तर पर रह कर नहीं हल की जा सकती है जिस पर वह उत्पन्न हुई है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“शांति जोर डालकर प्राप्त नहीं की जा सकती, सिर्फ समझकर प्राप्त की जा सकती है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"जब तक आप कोशिश करना बंद नहीं करते, तब तक आप असफल नहीं होते।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“असली जोखिम से ही विश्वास की पहचान होती है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“परेशानी के मध्य ही अवसर छिपा होता है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“ज्ञान से ज्यादा कल्पना जरूरी है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"बदलाव की योग्यता से बुद्धि का पता चलता है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“अगर तथ्य सिद्धांत से नही मिलते है तो तथ्य को बदल डालिये।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“बिना सवाल किसी अधिकृत व्यक्ति का सम्मान करना सत्य के खिलाफ जाना है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"आदमी औरत से ये सोच के शादी करता है कि वो कभी बदलेगी नहीं। औरत आदमी से ये सोच के शादी करती है कि वो बदल जाएगा। सर्वदा दोनों ही निराश हैं ।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“स्वयं को सत्य और ज्ञान का न्यायाधीश समझने वालो का ये झूठा विश्वास ईश्वर ही खंडित करते है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“सच्चा धर्म ही सच्ची जिंदगी है, अपनी पूरी आत्मा के साथ जीना, सारी अच्छाई और सारी उदारता ही सच्चा धर्म है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"प्यार कर्तव्य से बेहतर शिक्षक है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“मै स्वर्ग और नर्क में से किसी को भी अच्छा या बुरा नहीं कहता क्योंकि मेरे दोस्त दोनों जगह रहते है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“एक पुरुष को कभी पता नहीं होता की शुभ विदाई कैसे दे। और एक स्त्री को कभी समझ नहीं आता की शुभ विदाई कब दे।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"कल्पना खोज का सर्वोत्तम रूप है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“मेरे पास कोई विशेष काबिलियत नहीं है, मै तो बस जिज्ञासु हूं।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“  ये दुनिया बड़ी ही भयानक है, उन लोगो के कारण नहीं जो बुरा करते है बल्कि उन लोगो के कारण जो बुरा होते देखते है और बुरा होने देते है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"अगर कोई ऐसा धर्म है जो आधुनिक विज्ञान की जरूरतों को समझ सकेगा तो वो बौद्ध धर्म होगा।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“शिक्षा वो है जो आपको तब भी याद रहे जब आप सब कुछ भूल गए हो जो आपको याद था।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“सत्य और ज्ञान की खोज में लगे रहना ही किसी व्यक्ति की सबसे बड़ी विशेषता हो सकती है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

 “हालात मनुष्य से ज्यादा मजबूत होते है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"बौद्धिक विकास जन्म से शुरू होना चाहिए और केवल मृत्यु पर ही खत्म होना चाहिए।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“हिंसा हमेशा बाधा को जल्दी से हटा सकती है पर ये कभी सृजनात्मक नहीं हो सकती।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“वक्त बहुत कम है अगर हमे कुछ करना है तो अभी से शुरू कर देना चाहिए।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“व्यक्तित्व सुनने या देखने से नहीं बनता, मेहनत और काम करने से बनता है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"ईश्वर सूक्ष्म है लेकिन वो द्वेषपूर्ण नहीं है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“व्यक्ति की कीमत इससे नहीं है कि वो क्या प्राप्त कर सकता है, बल्कि इसमें है कि वो क्या दे सकता है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“भय से शांति नहीं लाई जा सकती। शांति तो तब आती है जब हम आपसी विश्वास के लिए ईमानदारी से कोशिश करे।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"नर्तक ईश्वर के खिलाड़ी हैं ।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“न्यूटन के बारे में सोचने का अर्थ है उनके महान कार्यो को याद करना। उनके जैसे व्यक्तित्व के बारे में इसी से अंदेशा लगाया जा सकता है कि उन्हें एक सर्वव्यापी सत्य को सिद्ध करने में कितना संघर्ष करना पड़ा।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"खेल खोज का सर्वोत्तम रूप है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“आपको गेम के नियम सीखने चाहिए। और तब आप किसी भी खिलाडी से अच्छा खेलेंगे।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“बीते हुए कल से सीखना, आज में जीना, कल के लिए आशा रखना। सबसे महत्तवपूर्ण चीज़ है, प्रशन पूंछना बंद मत करना।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"मानव भावना प्रौद्योगिकी से अधिक महत्वपूर्ण होनी चाहिए।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“शांति शक्ति के द्वारा नहीं रखी जा सकती है। यह केवल समझ से प्राप्त की जा सकती है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“हम हमारी समस्याओं को उसी सोच के साथ ख़त्म नहीं कर सकते है, जिस सोच के साथ हमने उन्हें पैदा किया हैं।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“मूर्खता और बुद्धिमता में यह फर्क है की बुद्धिमता की एक सीमा होती है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"परमाणु की अपेक्षा पूर्वधारणा को तोड़ना ज्यादा मुश्किल है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“पागलपन एक ही चीज़ को बार-बार करना और हमेशा अलग परिणाम की आशा करना।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"विपत्ति आदमी को स्वयं से मिलाती है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“अधिकांश लोग कहते है की वो बुद्धि है जो एक महान वैज्ञानिक बनाती है। वो गलत हैं चरित्र ही एक महान वैज्ञानिक बनाता है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“यदि आप किसी चीज़ को साधारण तरीके से नहीं समझा सकते है तो इसका मतलब है की आप उसको सही ढंग से नहीं समझ पाए हैं।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"रचनात्मकता होना संक्रामक है, इसे फैलाओ।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“धर्म के बिना विज्ञान लंगड़ा है, विज्ञान के बिना धर्म अंधा है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"कल्पना ज्ञान से ज्यादा महत्वपूर्ण है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“यदि आप किसी सुन्दर लड़की को चुम्बन करते हुए सुरक्षित ड्राइव कर रहे है तो इसका मतलब यह है की आप चुम्बन पर इतना ध्यान नहीं दे  रहे है जितना की देना चाहिए।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"मैं धर्मशास्त्र के भगवान में विश्वास नहीं रखता, जो अच्छाई को पुरस्कृत करता है और बुराई को सजा देता है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

“गुरुत्वाकर्षण लोगो के प्यार में गिरने के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"मेरी शिक्षा ही एक ऐसी चीज है, जो मेरे सीखने में बाधा बनती है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"जो बीत गया उसके बारे में मत सोचो, भविष्य के सपने मत लो, जो चल रहा है उसपे अपना ध्यान केंद्रित करो।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"जैसे एक मोमबत्ती के बिना आग नहीं जल सकती, वैसे ही आदमी बिना आध्यात्मिक जीवन के नहीं जी सकता।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"आलसी जीवन जल्दी ही मृत्यु के पास ले जाएगा। मेहनती होना ही जीवन जीने का तरीका है। मुर्ख लोग आलसी हैं, बुद्धिमान लोग मेहनती हैं।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"स्वास्थ्य के बिना जीवन.. जीवन नहीं है। यह सिर्फ एक आलस्य और दुःख की अवस्था है - मृत्यु का प्रतिबिंब है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

"समझदार लोग सोच समझ के बोलते हैं। शब्द ऐसे निकलते हैं जैसे अनाज का दाना छलनी में से निकलता है।” ~ अल्बर्ट आइंस्टाईन

Web Title: Albert Einstein Quotes In Hindi,Inspirational Quotes By Albert Einstein In Hindi

प्रेरक अनमोल विचारों तथा कथनों का विशाल संग्रह पढ़ें : 

Mega Collection Of Best Hindi Quotes,Suvichar & Slogans- सर्वश्रेष्ठ हिंदी अनमोल विचारों और कथनों का अद्भुत संग्रह!!

COMMENTS

BLOGGER: 2
  1. अल्बर्ट आइंस्टाईन के विचार बहुत ही बढ़िया और प्रेरणादायक हैं.

    जवाब देंहटाएं
  2. Albert Einstein mere sabse pasandida scientist hain.
    Thanks for this article.

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content