Best 25+ Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi ~ लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार

Best 25+ Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi ,Quotes by Lal Bahadur Shastri in HIndi,लालबहादुर शास्त्री के अनमोल वचन,Lal Bahadur Shastri Best Quote In Hindi,

लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन ~ Best Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi

Best lal bahadur shastri quotes in hindi,lal bahadur shastri quotes

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री (जन्म: 2 अक्टूबर 1904 मुगलसराय मृत्यु: 11 जनवरी 1966 ताशकन्द) दिखने में तो साधारण परन्तु चट्टान जैसी दृढ़ता और शेर जैसे निर्भीक व्यक्तित्व के मालिक थे। देश के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले शास्त्री जी का जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय के एक साधारण परिवार में हुआ था. बचपन से ही इनका जीवन संघर्ष संघर्ष पूर्ण रहा था और अपनी उच्‍च शिक्षा प्राप्‍त करने के लिए इन्हें कई मील नंगे पैर पैदल, गर्मी की मार सहते हुए, लावे की तरह गरम सड़कों पर चलना पड़ता था।

जवाहरलाल नेहरू का उनके प्रधानमन्त्री के कार्यकाल के दौरान 27 मई, 1964 को देहावसान हो जाने के बाद साफ सुथरी छवि के कारण शास्त्रीजी को 1964 में देश का प्रधानमन्त्री बनाया गया। उन्होंने 9 जून 1964 को भारत के प्रधान मन्त्री का पद भार ग्रहण किया।

उनके शासनकाल में 1965 का भारत पाक युद्ध शुरू हो गया। इससे तीन वर्ष पूर्व चीन का युद्ध भारत हार चुका था। शास्त्रीजी ने अप्रत्याशित रूप से हुए इस युद्ध में नेहरू के मुकाबले राष्ट्र को उत्तम नेतृत्व प्रदान किया और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इसकी कल्पना पाकिस्तान ने कभी सपने में भी नहीं की थी।

प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 26 जनवरी, 1965 को देश के जवानों और किसानों को अपने कर्म और निष्ठा के प्रति सुदृढ़ रहने और देश को खाद्य के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘जय जवान, जय किसान' का नारा दिया।  यह नारा आज भी भारतवर्ष में लोकप्रिय है।

उजबेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब ख़ान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के पश्चात 11 जनवरी, 1966 की रात को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई।

उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिये मरणोपरान्तउन्हें 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।

भारत रत्न से सम्मानित अन्य महान लोगों की सूचि भी पढ़ें :

लाल बहादुर शास्त्री का जीवन आज के नवयुवकों और पीढी के लिए प्रेरणा का एक असीम स्रोत है, उनके अनमोल विचारों से भी उनके संघर्ष, दृढ निश्चय और बुलंद इरादों की झलक साफ़ मिलती है, आईये उनके सर्वश्रेष्ट विचारों को पढ़ें और इनसे कुछ न कुछ सीख कर अपने जीवन में लागू करें।

Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi / श्री लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार


"जय जवान, जय किसान। ~ लाल बहादुर शास्त्री"

"मेरे विचार से पूरे देश के लिए एक संपर्क भाषा का होना आवश्यक है, अन्यथा इसका तात्पर्य यह होगा कि भाषा के आधार पर देश का विभाजन हो जाएगा। एक प्रकार से एकता छिन्न-भिन्न हो जाएगी........ भाषा एक ऐसा सशक्त बल है, एक ऐसा कारक है जो हमें और हमारे देश को एकजुट करता है। यह क्षमता हिन्दी में है।" ~ लाल बहादुर शास्त्री


"जब स्वतंत्रता और अखंडता खतरे में हो, तो पूरी शक्ति से उस चुनौती का मुकाबला करना ही एकमात्र कर्त्तव्य होता है, हमें एक साथ मिलकर किसी भी प्रकार के अपेक्षित बलिदान के लिए दृढ़तापूर्वक तत्पर रहना है।" ~ लाल बहादुर शास्त्री


"मुझे ग्रामीण क्षेत्रों, गांवों में, एक मामूली कार्यकर्ता के रूप में लगभग पचास वर्ष तक कार्य करना पड़ा है, इसलिए मेरा ध्यान स्वतः ही उन लोगों की ओर तथा उन क्षेत्रों के हालात पर चला जाता है। मेरे दिमाग में यह बात आती है कि सर्वप्रथम उन लोगों को राहत दी जाए। हर रोज, हर समय मैं यही सोचता हूं कि उन्हें किस प्रकार से राहत पहुंचाई जाए।" ~ लाल बहादुर शास्त्री


"यदि लगातार झगड़े होते रहेंगे तथा शत्रुता होती रहेगी तो हमारी जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। परस्पर लड़ने की बजाय हमें गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना चाहिए। दोनों देशों की आम जनता की समस्याएं, आशाएं और आकांक्षाएं एक समान हैं। उन्हें लड़ाई-झगड़ा और गोला-बारूद नहीं, बल्कि रोटी, कपड़ा और मकान की आवश्यकता है।" ~ लाल बहादुर शास्त्री


"आर्थिक मुद्दे हमारे लिए सबसे जरूरी है, जिससे हम अपने सबसे बड़े दुश्‍मन गरीबी और बेराजगारी से लड़ सके।" ~ लाल बहादुर शास्त्री

"The economic issues are most vital for us and it is of the highest importance that we should fight our biggest enemies – Poverty, Unemployment." ~ Lal Bahadur Shastri


"लोगो को सच्‍चा लोकतंत्र और स्‍वराज कभी भी हिंसा और असत्‍य से प्राप्‍त नहीं हो सकता।" ~ लाल बहादुर शास्त्री
"True democracy or the swaraj of the masses can never come through untruthful and violent means." ~ Lal Bahadur Shastri


"क़ानून का सम्‍मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरकरार रहे और, और भी मजबूत बने।" ~ लाल बहादुर शास्त्री
The rule of law should be respected so that the basic structure of our democracy is maintained and further strengthened. ~ Lal Bahadur Shastri



"यदि कोई एक व्‍यक्ति भी ऐसा रह गया जिसे किसी रूप में अछूत कहा जाए तो भारत को अपना सर शर्म से झुकाना पड़ेगा।" ~ लाल बहादुर शास्त्री
India will have to hang down her head in shame if even one person is left who is said in any way to be untouchable. ~ Lal Bahadur Shastri

[post_ads]
"आज़ादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नही है। पूरे देश को मजबूत होना होगा।" ~ लाल बहादुर शास्त्री
"The preservation of freedom, is not the task of soldiers alone. The whole nation has to be strong." ~ Lal Bahadur Shastri


"हमारा रास्‍ता सीधा और स्‍पष्‍ट है। अपने देश में सबके लिए स्‍वतंत्रता और संपन्‍नता के साथ समाजवादी लोकतंत्र की स्‍थापना और अन्‍य सभी देशों के साथ विश्‍व शांति और मित्रता का संबंध रखना।" ~ लाल बहादुर शास्त्री
"Our way is straight and clear-the building up of a socialist democracy at home with freedom and prosperity for all, and the maintenance of world peace and friendship with all nations." ~ Lal Bahadur Shastri


"देश के प्रति निष्‍ठा सभी निष्‍ठाओं से पहले आती है और यह पूर्ण निष्‍ठा है क्‍योंकि इसमें कोई प्रतीक्षा नहीं कर सकता कि बदले में उसे क्‍या मिलता है।" ~ लाल बहादुर शास्त्री
"That loyalty to the country comes ahead of all other loyalties. And this is an absolute loyalty, since one cannot weight it in terms of what one receives." ~ Lal Bahadur Shastri


"हमारी ताकत और स्थिरता के लिए हमारे सामने जो ज़रूरी काम हैं उनमे लोगों में एकता और एकजुटता स्‍थापित करने से बढ़ कर कोई काम नहीं है।" ~ लाल बहादुर शास्त्री
"Among the major tasks before us none is of greater importance for our strength and stability than the task of building up the unity and solidarity of our people." ~ Lal Bahadur Shastri


"जो शासन  करते हैं उन्‍हें देखना चाहिए कि लोग प्रशासन पर किस तरह प्रतिक्रिया करते हैं। अंतत: जनता ही मुखिया होती है।" ~ लाल बहादुर शास्त्री
"Those who govern must see how the people react to administration. Ultimately, the people are the final arbiters." ~ Lal Bahadur Shastri


"हम सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि समस्‍त विश्‍व के लिए शांति और शांतिपूर्ण विकास में विश्‍वास रखते हैं।" ~ लाल बहादुर शास्त्री
"India will have to hang down her head in shame if even one person is left who is said in any way to be untouchable." ~ Lal Bahadur Shastri


"मेरी समझ से प्रशासन का मूल विचार यह है कि समाज को एकजुट रखा जाये ताकि वह विकास कर सके और अपने लक्ष्‍यों की तरफ बढ़ सके।" ~ लाल बहादुर शास्त्री
"The basic idea of governance, as I see it, is to hold the society together so that it can develop and march towards certain goals." ~ Lal Bahadur Shastri


"जैसा मैं दिखता हूँ उतना साधारण मैं हूँ नहीं।" ~ लाल बहादुर शास्त्री
"I am not as simple as I look." ~ Lal Bahadur Shastri


"भ्रष्टाचार को खत्म करना कोई आसान काम नहीं है। इसे पकड़ना बहुत मुश्किल है, लेकिन में पूरे दावे के साथ कहता हूँ कि यदि हम इस परेशानी से गंभीरता के साथ नहीं निपटेंगे तो हम अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने में असफ़ल रहेंगे।" ~ लाल बहादुर शास्त्री


"यदि मैं एक तानाशाह होता तो धर्म और राष्ट्र अलग-अलग होते। मैं धर्म के लिए जान तक दे दूंगा, लेकिन यह मेरा निजी मामला है राज्य का इससे कुछ लेना देना नहीं है। राष्ट्र धर्म-निरपेक्ष, कल्याण, स्वास्थ्य, संचार, विदेशी संबंधो, मुद्रा, इत्यादि का ध्यान रखेगा लेकिन मेरे या आपके धर्म का नहीं, वो सबका निजी मामला है।" ~ लाल बहादुर शास्त्री


"विज्ञान और वैज्ञानिक कार्यों में सफलता असीमित या बड़े संसाधनों का प्रावधान करने से नहीं मिलती बल्कि यह समस्याओं और उद्दश्यों को बुद्धिमानी और सतर्कता से चुनने से मिलती है और सबसे बढ़कर जो चीज चाहिए वो है निरंतर कठोर परिश्रम समर्पण की।" ~ लाल बहादुर शास्त्री


"समाज को सच्चा लोकतंत्र कभी भी हिंसा और असत्य से हासिल नहीं किया जा सकता है।" ~ लाल बहादुर शास्त्री


"हम देश के लिए आजादी चाहते हैं दुसरे लोगों का शोषण करके नहीं और न ही दुसरे देशों को हानि या फिर नीचा दिखाकर में अपने देश के लिए ऐसी आजादी चाहता हूँ ताकि दुसरे देश मेरे देश से कुछ सीख सकें।" ~ लाल बहादुर शास्त्री


"हम सभी को अपने अपने क्षत्रों में उसी समर्पण उसी उत्साह और उसी संकल्प के साथ काम करना होगा, जो रणभूमि में एक योद्धा को प्रेरित और उत्साहित करती है और यह सिर्फ बोलना नहीं है बल्कि वास्तविकता में कर के दिखाना है।" ~ लाल बहादुर शास्त्री


"हमारे देश में आर्थिक मुद्दे उठाने बहुत जरूरी हैं, क्योंकि उन्ही मुद्दों से हम अपने सबसे बड़े दुश्मन गरीबी और बेरोज़गारी से लड़ सकते हैं।" ~ लाल बहादुर शास्त्री


"हम भले ही अपने देश की आजादी चाहते है, लेकिन उसके लिए ना ही हम किसी का शोषण करेंगे और ना ही दूसरे देशों को निचा दिखाएँगे…मैं अपने देश की स्वतंत्रता कुछ इस प्रकार चाहता हूँ कि दूसरे देश उससे कुछ सिख सके, और मेरे देश के संसाधनों को मानवता के लाभ के लिए प्रयोग में ले सकें।" ~ लाल बहादुर शास्त्री


"हम सब को अब अपने क्षेत्रों में उसी प्रकार के समर्पण, उत्साह और संकल्प के साथ काम करना होगा जो एक योद्धा को उसकी रणभूमि में उत्साहित और लड़ने को प्रेरित करता हैं, और हमे सिर्फ ये बोलने तक ही सिमित ना रखकर उसे वास्तविकता में कर के दिखाना होगा।" ~ लाल बहादुर शास्त्री

COMMENTS

BLOGGER: 2
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content