Mother's Affection~ Swami Vivekananda Stories In Hindi ~ माँ की ममता

Mother's Affection~ Swami Vivekananda Stories In Hindi ~ माँ की ममता,Love of mother story from the life of swami Vivekananda in hindi, Best Swami Vivekananda Stories in hindi

Mother's Affection~ Swami Vivekananda Stories In Hindi ~ माँ की ममता

स्वामी विवेकानन्द की प्रसिद्धि ज्ञान और अच्छे आचरण की वजह से पूरे विश्व में फ़ैल चुकी थी। वह जहाँ जाते लोग उनके अनुयायी बन जाते और उनकी बातों से मंत्रमुग्ध हो जाते थे।

एक बार स्वामी विवेकानन्द एक नगर में पहुँचे। जब वहाँ के लोगों को पता चला तो वो सारे लोग स्वामी जी मिलने के लिए पहुँचे। नगर के अमीर लोग एक से बढ़ कर एक उपहार स्वामी जी के लिए लाये। कोई सोने की अँगूठी लाया तो कोई हीरों से जड़ा बहुमूल्य हार। स्वामी जी सबसे भेंट लेते और एक अलग रख देते।

उतने में एक बूढी औरत चलती हुई स्वामी जी के पास आई और बोली महाराज आपके आने का समाचार मिला तो मैं आपसे मिलने को व्याकुल हो गयी । मैं बहुत गरीब हूँ और कर्ज में दबी हूँ मेरे पास आपको देने के लिए कुछ उपहार तो नहीं है। मैं खाना खा रही थी तो कुछ रोटियाँ आपके लिए लायी हूँ, अगर आप इस गरीब की रोटियाँ स्वीकार करें तो मुझे बहुत ख़ुशी होगी।

स्वामी जी की आँखों में आँसू भर आये उन्होंने उस महिला से रोटी ली और वहीं खाने लगे। वहाँ बैठे लोगों को ये बात कुछ बुरी लगी उन्होंने पूछा- स्वामी जी, हमारे दिए हुए कीमती उपहार तो आपने अलग रख दिए और इस गंदे कपड़े पहने औरत की झूठी रोटी आप बड़े स्वाद से खा रहे हैं। ऐसा क्यों? स्वामी जी बड़ी सुंदरता से मुस्कुराते हुए उत्तर दिया कि देखिये आप लोगों ने मुझे अपनी पूरी धन और दौलत से मात्र कुछ हिस्सा निकालकर मुझे कीमती रत्न दिए। लेकिन इस महिला के पास तो कुछ नहीं है सिवाय इस रोटी के, फिर भी इसने अपने मुँह का निवाला मुझे दे दिया इससे बड़ा और त्याग क्या हो सकता है? एक माँ ही ऐसा काम कर सकती है, माँ खुद भूखे रहकर भी अपने बच्चों को खाना खिलाती है। ये एक रोटी नहीं इस माँ की ममता है, और इस ममतामयी माँ को मैं शत शत नमन करता हूँ।

स्वामी जी की बातें सुनकर वहाँ उपस्थित सारे लोग निशब्द रह गए। वाह! कितने उच्च विचार हैं आपके, सबके मन में स्वामी जी के लिए यही शब्द थे।

स्वामी विवेकानंद से जुड़े अन्य प्रेरक प्रसंगों को भी पढ़ें:
  1. [ Hindi Stories ]माँ की महिमा | स्वामी विवेकानंद - प्रेरक प्रसंग |
  2. [ Hindi Story ] स्वामी विवेकानंद से जुड़ा प्रेरक प्रसंग |
  3. स्वामी विवेकानंद और सांड से टकराव | प्रेरक प्रसंग : स्वामी विवेकानंद | Great Moral Stories
  4. देने का आनंद पाने के आनंद से बड़ा होता है - प्रेरक प्रसंग : स्वामी विवेकानंद | Great Moral Stories
  5. Incredible Hindi Story About Swami Vivekananda~ कण कण में छुपे हैं भगवान | स्वामी विवेकानंद से जुड़ा प्रेरक प्रसंग | 

COMMENTS

BLOGGER: 2
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content