Four Guardians Of A King Story In Hindi ~ मानवीय सद्भाव मनुष्य को महामानव बना देते हैं!

Four Guardians Of A King Story In Hindi ~ मानवीय सद्भाव मनुष्य को महामानव बना देते हैं!

Four Guardians Of A King Story In Hindi ~ मानवीय सद्भाव मनुष्य को महामानव बना देते हैं!

एक राजा का राज्य दूर-दूर तक फैला था। उसके राज्य में चहुंओर शांति थी। उघोग- धंधे फल फूल रहे थे और धन की भी कोई कमी नहीं थी। प्रजा प्रसन्न और संतुष्ट थी।

उसके राज्य से सटा एक दूसरे राजा का छोटा- सा राज्य था, किंतु वहां का दृश्य सर्वथा विपरीत था। शिक्षा, रोजगार और धन का आभाव था। प्रजा असंतुष्ट थी और राजा परेशान था कि वह अपने राज्य में कैसे सुव्यवस्था स्थापित करें?

एक दिन वह राजा बड़े राज्य के राजा से मिलने आया। परस्पर बातचीत में उसने पूछा- मेरा छोटा- सा राज्य है, किंतु उसमें नित्य ही उत्पात होते रहते हैं आपका राज्य इतना बड़ा होने के बावजूद यहां पूर्ण शांति है। इसका क्या कारण है ?

तब उस राजा ने जवाब दिया- इसका कारण यह है कि मैनें चार चौकीदार तैनात कर रखें है, जो हर पल मेरी रक्षा करते हैं । दूसरे राजा ने कहा - मेरे यहां तो चौकीदारों की फौज है। आपका काम चार से कैसे चल जाता है?

पहले राजा ने उत्तर दिया- मेरे रक्षक दूसरी तरह के हैं। मेरा पहला रक्षक सत्य है, वह मुझे असत्य नहीं बोलने देता।

दूसरा रक्षक प्रेम है, जो मुझे घृणा से दूर रखता है।

तीसरा रक्षक न्याय है जो मुझे पद, लिंग, धर्म, जाति, आयु वर्ग आदि किसी भी दृष्टिकोण से अन्याय नहीं करने देता और मैं निर्णय करते समय सर्वथा निष्पक्ष बना रहता हूं।

मेरा चौथा रक्षक त्याग है जो मुझे स्वार्थी होने से बचाता है। इसी कारण मैं इस भौतिक संसार में रहते हुए भी सभी प्रकार के लोभ- मोह से परे रहता हूं।


वस्तुत: सत्य, प्रेम,न्याय और त्याग ऐसे मानवीय सद्भाव हैं जो मनुष्य को मानव से भी ऊपर उठाकर महामानव बना देते हैं। और न केवल संबंधित व्यक्ति का इनसे भला होता है बल्कि ये समाज का भी कल्याण करते हैं सच तो यह है कि कल्याण निज और पर दोनों स्तरों पर घटित होता है, जब इन भावों की मौजूदगी व्यक्ति के विचार और व्यवहार में होती है।

सार- सत्य, प्रेम, न्याय और त्याग ऐसे मानवीय सद्भाव हैं जो मनुष्य को मानव से भी ऊपर उठाकर महा मानव बना देते हैं। इसीलिए सदैव इनको अपना साथी बनाएं।

Web Title: Four Guardians Of A King Story In Hindi, King and his 4 guardians story hindi, Kingdom and its 4 guardians story hindi, 4 guardians of a kingdom hindi story.

अन्य प्रेरक कहानियाँ भी पढ़ें:
  1. Four Wives Of A Dying King Story In Hindi ~ राजा और उनकी चार रानियाँ
  2. मैं तुम्हारे कारण यहां हूं और तुम मेरे कारण यहां हो ~ मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियाँ
  3. Swami Vivekananda Story About Goal In Hindi ~ हमारी मंजिल हमारे आस पास ही है
  4. सर्वश्रेष्ठ प्रेरक और शिक्षाप्रद हिंदी कहानियाँ - Collection Of Most Inspirational Hindi Stories!!


COMMENTS

BLOGGER
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content