हमारे बड़बाज्यू ~ राशि पन्त

Hindi poem dedicated to grandfather, Poem about grandfather by Rashi pant in hindi

हमारे बड़बाज्यू 

आँखों में चश्मा सिर पर सफ़ेद बाल 
माथे पर चन्दन गुनगुनाती चाल । 
सफ़ेद पायजामा बनियान और गले में जनेऊ रुद्राक्ष का हार 
आओ श्रमदान करें गूंजता ये स्वर बारम्बार ॥ 

पौधे लगाना, फूलों में पानी देना रहा जो दिनचर्या का कार्य 
त्योहारों का आगमन और होती कार्यों की भरमार । 
गमले के गेरू और ईंटों की सफ़ेदी से चमकता घरबार 
किसका कमरा सबसे सुंदर बताना होता जिनका कार्यभार ॥  

स्कूल का रिजल्ट हो चाहे कॉलेज का सिलेक्शन 
या घर पर कुछ नया बनने की खबर । 
अपने मित्रों और सम्बन्धियो में बड़े ही हर्ष और गर्व से करते शेयर 
कोई भी कार्य सफल होगा या नहीं 
निर्णय लेता रामचरितमानस का प्रश्नफल ॥  

घर परिवार में हर किसी के जीवन की गतिविधियों में होती उनकी नज़र 
गुरुकुल  की चाय, बेल का शरबत और कभी कभार मग्गी (मैगी ) का स्वाद ॥  

जाड़ों की शाम को टमाटर के सूप का आहार 
पोथा ,छोटे, चेतन चौहान, लबुआ, पुलुआ 
नाम आज भी कानों में गूंजते हैं कई बार । 
सेखर बिनोद ये दवाई  ख़तम है 
जिनको रहता सर्वथा याद ॥ 

शाम होते ही सभी दरवाजे बंद हैं 
और सब घर आ गए ये बताना होता अनिवार्य । 
इन्ही छोटी बड़ी बातों और यादों  के द्वारा 
बड़बाज्यू  आज भी हम सभी के बीच उपस्तिथ हैं।  
जिसने राशी को राशि बनाया 
उनकी जन्मतिथि में शत शत नमन है ॥ 

~ राशि पन्त 

संक्षिप्त कवयित्री परिचय :
राशि पन्त एक सॉफ्टवेर एनालिस्ट हैं जो अभी कैलिफ़ोर्निया मैं रह रही हैं | झीलों के नगर नैनीताल के निकट हल्द्वानी में पली बढ़ी राशि मुख्यतः समाज में महिलाओं की स्थिति एवं उनके विचारों के बारे में लिखती हैं| 

यह कविता उन्होंने अपने बड़बाज्यू (दादाजी) को समर्पित की है। उनकी जन्मतिथि के अवसर पर यह  कविता उनके  जीवन की कुछ अनूठी यादों की पुनर्रचना का प्रयास है।

COMMENTS

BLOGGER: 2
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content