मां ही जन्मदात्री,जीवन की पहली झंकार है ~ कवीश कुमार

मां ही जन्मदात्री,जीवन की पहली झंकार है ~ कवीश कुमार

मां ही जन्मदात्री,जीवन की पहली झंकार है..
मां ही जीवन है, मां में सिमटा सारा संसार है..

पहले प्रेम की पहली मूरत,नि:स्वार्थ प्रेम की संदर्भ है...
पालन करता खुद में ही, मां का अखंड गर्भ है...
सब भावों से समझौता कर,कभी कुछ न कहती है..
बच्चे के नवजीवन पर, सबसे भारी पीड़ा सहती है..
अन्न प्राशन्न के पहले ही, मां का दूध पहला संस्कार है..
मां ही जीवन है, मां में सिमटा सारा संसार है..

मां में ही भागवत है, मां ही कुरान है..
मां ही ममता की मूरत है, वात्सल्य का पुराण है...
हर सुबह की पहली आवाज, मां ही मीठा कलरव है...
नन्हे बच्चे के नाजुक होंठों पर, मां ही पहला स्वर है...
मां ही पहला स्पर्श है, मां काले टीके का श्रंगार है..
मां ही पहली भाषा है, मां ही जायज फटकार है..

तकलीफ की वेदना पर, मां ही थपकी देती है...
पहले बच्चे को सुलाती है, फिर खुद झपकी लेती है..
बच्चे की मुसीबतों पर, मां ही शाश्वत ताबीज है..
मेरा बच्चा गलत नही है,ऐसी मां की तासीर है..
गरम हिलोरे खाती जिंदगी में, मां शीतल मेघ मल्हार है...
मां ही माथे का चंदन, मां ही अटूट बंधन का हार है..

मां ही शुभारंभ श्रीफल है, मां ही शगुन की दही कटोरी है...
बच्चे के लिए जागती रात है, मां ही चंदामामा की लोरी है..
सर पर हाथ नही मां का, देखो उसकी क्या हालत है..
ममत्व की जिसको कदर नही, उसको दोजख़ में भी लालत है..
मां से ही किलकारी है, मां से ही जन्म संस्कार है...
मां ही जीवन है, मां में सिमटा सारा संसार है..
~ कवीश कुमार 

कवि परिचय 
नाम : कवीश कुमार 
पिता का नाम : गोवर्धन लाल 
पेशा : यूनिवर्सिटी कॉलेज में इंजीनियरिंग , कोटा में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।  
जन्म स्थान: सवाई, माधोपुर, राजस्थान 
पसंद है : कविताएँ लिखना, और किताबें पढ़ना 
फेसबुक : https://www.facebook.com/kavish.kumar.tetu

COMMENTS

BLOGGER: 2
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content