समर शेष है ~ रामधारी सिंह "दिनकर"

Samar Sesh Hai Poem by Ramdhari Singh Dinkar, Dinkar Poem samar sesh hai in hindi, Hindi poem samar sesh hai.

ढीली करो धनुष की डोरी, तरकस का कस खोलो ,
किसने कहा, युद्ध की वेला चली गयी, शांति से बोलो?
किसने कहा, और मत वेधो ह्रदय वह्रि के शर से,
भरो भुवन का अंग कुंकुम से, कुसुम से, केसर से?

कुंकुम? लेपूं किसे? सुनाऊँ किसको कोमल गान?
तड़प रहा आँखों के आगे भूखा हिन्दुस्तान ।

फूलों के रंगीन लहर पर ओ उतरनेवाले !
ओ रेशमी नगर के वासी! ओ छवि के मतवाले!
सकल देश में हालाहल है, दिल्ली में हाला है,
दिल्ली में रौशनी, शेष भारत में अंधियाला है ।

मखमल के पर्दों के बाहर, फूलों के उस पार,
ज्यों का त्यों है खड़ा, आज भी मरघट-सा संसार ।

वह संसार जहाँ तक पहुँची अब तक नहीं किरण है 
जहाँ क्षितिज है शून्य, अभी तक अंबर तिमिर वरण है 
देख जहाँ का दृश्य आज भी अन्त:स्थल हिलता है 
माँ को लज्ज वसन और शिशु को न क्षीर मिलता है। 

पूज रहा है जहाँ चकित हो जन-जन देख अकाज 
सात वर्ष हो गये राह में, अटका कहाँ स्वराज? 

अटका कहाँ स्वराज? बोल दिल्ली! तू क्या कहती है? 
तू रानी बन गयी वेदना जनता क्यों सहती है? 
सबके भाग्य दबा रखे हैं किसने अपने कर में? 
उतरी थी जो विभा, हुई बंदिनी बता किस घर में ।

समर शेष है, यह प्रकाश बंदीगृह से छूटेगा 
और नहीं तो तुझ पर पापिनी! महावज्र टूटेगा ।

समर शेष है, उस स्वराज को सत्य बनाना होगा 
जिसका है ये न्यास उसे सत्वर पहुँचाना होगा 
धारा के मग में अनेक जो पर्वत खडे हुए हैं 
गंगा का पथ रोक इन्द्र के गज जो अडे हुए हैं। 

कह दो उनसे झुके अगर तो जग मे यश पाएंगे 
अड़े रहे अगर तो ऐरावत पत्तों से बह जाऐंगे। 

समर शेष है, जनगंगा को खुल कर लहराने दो, 
शिखरों को डूबने और मुकुटों को बह जाने दो, 
पथरीली ऊँची जमीन है? तो उसको तोडेंगे, 
समतल पीटे बिना समर कि भूमि नहीं छोड़ेंगे। 

समर शेष है, चलो ज्योतियों के बरसाते तीर, 
खण्ड-खण्ड हो गिरे विषमता की काली जंजीर।

समर शेष है, अभी मनुज भक्षी हुंकार रहे हैं,
गांधी का पी रुधिर जवाहर पर फुंकार रहे हैं, 
समर शेष है, अहंकार इनका हरना बाकी है, 
वृक को दंतहीन, अहि को निर्विष करना बाकी है। 

समर शेष है, शपथ धर्म की लाना है वह काल, 
विचरें अभय देश में गाँधी और जवाहर लाल, 

तिमिर पुत्र ये दस्यु कहीं कोई दुष्काण्ड रचें ना, 
सावधान हो खडी देश भर में गाँधी की सेना, 
बलि देकर भी बलि! स्नेह का यह मृदु व्रत साधो रे,
मंदिर औ' मस्जिद दोनों पर एक तार बाँधो रे। 

समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध, 
जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनके भी अपराध।

~ रामधारी सिंह "दिनकर"  

रामधारी सिंह दिनकर की अन्य प्रेरक कवितायेँ :

  1. जीना हो तो मरने से नहीं डरो रे ~ रामधारी सिंह "दिनकर"
  2. कृष्ण की चेतावनी ~ रामधारी सिंह "दिनकर"
  3. विजयी के सदृश जियो रे ~ रामधारी सिंह "दिनकर"

COMMENTS

BLOGGER: 7
  1. युग -युग तक प्रेरणा का स्त्रोत बनी रहेगी कविवर "दिनकर" की यह रचना।

    जवाब देंहटाएं
  2. नमस्ते, आपकी यह रचना गुरुवार 15 -06 -2017 को "पाँच लिंकों का आनंद " http://halchalwith5links.blogspot.in में लिंक की गयी है। चर्चा के लिए आप भी आइयेगा ,आप सादर आमंत्रित हैं।


    जवाब देंहटाएं
  3. दिनकर जी की कविता आज भी उतनी ही सामयिक है जितनी तब थी जब उन्होने लिखी थी

    जवाब देंहटाएं
  4. आदरणीय ,''दिनकर जी'' हमारे साहित्य जगत के वे चमकते सितारे हैं जिनकी चमक युगों-युगों तक हमारे समाज में एक आस जगाती रहेगी। आभार। "एकलव्य"

    जवाब देंहटाएं
  5. दिनकर समाज कि कली बदलीयो को चुनौती देने वाले ,,,,, प्रकाश पुन्ज है।।उनको याद रखना तो और बात एक जिम्मेदार पाठक तो उन्हे भुल नही पायेगा,।।।।वो कविता और राजनीति के सम्बन्ध को स्पष्ठ करने का अन्तिम अप्रीतम उदाहरण है ।।

    जवाब देंहटाएं
  6. Dinkarji Ko Naman karta hoo AAP ki poem,s bahut pyaree hai Mai alway,always Gaya karta hoon. By RamDev Tiwari ((Teacher) Fatehpur- Up.

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

दर्पण पत्र

शब्दों से एक छोटा-सा रिश्ता बनाए रखिए

हर हफ़्ते एक पत्र। एक कहानी, एक कविता या एक दोहा, कुछ चुना हुआ हिंदी साहित्य, और मेरी ओर से आपके नाम एक व्यक्तिगत पत्र।

🎁 जुड़ते ही आपको मुफ़्त मिलेगी हमारी छोटी किताब "थोड़ा पंचतंत्र, थोड़े कबीर"। पंचतंत्र की दस कहानियाँ, हर एक के साथ एक चित्र, और कबीर के बीस दोहे अर्थ सहित।

शब्दों से एक छोटा-सा रिश्ता बनाए रखिए

हर सप्ताह दर्पण पत्र में मिलेंगे।

    निश्चिंत रहें, आपके इनबॉक्स को हम अनचाहे संदेशों से नहीं भरेंगे।
    जब चाहें, दर्पण पत्र की सदस्यता समाप्त कर सकते हैं।

    पिछले अंक पढ़कर देखिए: दर्पण पत्र के सभी अंक

    Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content