नकारात्मक विचारों से छुटकारा पाने के 8 आसान तरीके

नकारात्मक विचारों से छुटकारा पाने के 8 आसान तरीके, How to get rid of negative thoughts article in Hindi, How to avoid negative thoughts in hindi, आजकल के ज़माने में हर एक मनुष्य अपने जीवन में नकारात्मक सोच से घिरा हुआ हैं। यह नकारात्मकता मनुष्य को अपनी योग्यता व क्षमताओं पर शक करने पर मजबूर कर देती हैं। इसी सोच के कारण वह अपने जीवन के अच्छे पलों को खत्म कर रहा है और यही सब चीज़े मनुष्य की प्रगति को रोक रही हैंं। यदि आप भी इस दुविधा में है और चाहते हैंं इस नकारात्मक सोच को बदलना, तो यह article ज़रूर पड़ें। यहाँ आप सीखेंगे की negative विचारों से छुटकारा कैसे पायें।



आजकल के ज़माने में हर एक मनुष्य अपने जीवन में नकारात्मक सोच से घिरा हुआ हैं। यह नकारात्मकता मनुष्य को अपनी योग्यता व क्षमताओं पर शक करने पर मजबूर कर देती हैं। इसी सोच के कारण वह अपने जीवन के अच्छे पलों को खत्म कर रहा है और यही सब चीज़े मनुष्य की प्रगति को रोक रही हैंं। यदि आप भी इस दुविधा में है और चाहते हैंं इस नकारात्मक सोच को बदलना, तो यह article ज़रूर पड़ें। यहाँ आप सीखेंगे की negative विचारों से छुटकारा कैसे पायें।

  1. नकारात्मक सोच के व्यक्तियों से दूर रहे-

ऐसे लोग जो नकारात्मक सोच रखते है, उनके साथ रहना आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डाल सकता हैं। ऐसे लोग negative vibes देते है और यदि आप ऐसे लोगो के साथ रहेंगे तो आपके लिए अपनी सोच बदलना बहुत ही मुश्किल हो सकता हैं। अपने नज़रिया को बदलने के लिए आपको नकारात्मक सोच वाले लोगो से दूरी बनाए रखनी होगी व आपको अच्छे दोस्त बनाने होंगे जिनसे आपको positive vibes मिले।

  1. योग और प्राणायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनायें -

यह ज़रूरी नहीं हैं की योग और प्राणायाम हमेशा आपकी शारीरिक स्वास्थ्य का ही विकास करता हैं | इससे आपका मानसिक विकास भी होता हैं। हर दिन केवल 30 मिनट योग व प्राणायाम करने से आप खुद अपने अंदर change महसूस करेंगे। इससे आपका mood खुश रहेगा और मानसिक संतोष बना रहेगा।


  1. अपने आस पास के वातावरण को बेहतर बनायें

यह बहुत ही ज़रूरी है की आप अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखे। गंदे वातावरण में रहने से negative thoughts आते हैं। Positive vibes के लिए आपको अपनी surroundings को बेहतर बनाना होगा। आप Canva से मुफ्त के motivational पोस्टर बनाकर अपने रूम में लगा सकते हैं। जिसे देखकर आपको motivation मिलेगी और आप अच्छा महसूस करेंगे।

  1. उदासी छोड़े और हँसते रहे

जो लोग बहुत ही उदास व tension में रहते हैं उनके लिए laughter therepy बहुत की beneficial रहेगी। हंसना एक बहुत ही अच्छी therepy है, इसमें आपको बिना किसी वजह के रोज़ाना 10 मिनट हंसना होता हैं। ऐसा करने से आपके विचारों में सकारात्मकता आएगी व यह आपके स्वास्थ के लिए भी लाभदायक हैं।

  1. ईश्वर में ध्यान लगाएं  

आजकल के ज़माने में इसपर बहुत ही काम लोग यकीन करते हैं, पर मेरा मानना है की ईश्वर में ध्यान लगाने से आप अपने मन को focus करते है व अपनी सारी परेशानियाँ उन्हें बताते हैं। ऐसा करने से आपका मन हल्का होता है व आप अच्छा महसूस करते हैं। पूरे दिन में केवल 5 से 10 मिनट ईश्वर की उपासना करने से जीवन में उत्साह आता हैं। तो यह आप ज़रूर करे।

  1. अपना ध्यान कहीं और लगाएं  

जब भी आपको नकारात्मक विचार आएं तो आप अपना ध्यान भटकाने की कोशिश करे। आप अपना कोई भी मन पसंद काम कर सकते है जैसे अच्छी किताबें पड़ना, motivational quotes पड़ना, अच्छे गाने सुनना, खेलना इत्यादि। इससे negative thoughts आना बंद हो जाएंगे और आप अच्छा फील करेंगे।


  1. अपनी body language को सुधारें

Body language सुधारने से आप अपने अंदर बहुत ही अच्छा सुधार पाएंगे। यदि आप बहुत ही सुस्त रहते है तो आपको यह ज़रूर करना चाहिए। सुस्ती इंसान में नकारात्मकता को बढ़ाती हैं, इससे छुटकारा पाने के लिए आपको अपने चलने, उठने, बैठने व खाने के तरीकों पर ध्यान देना होगा।

इन चीजों पर ध्यान दे -

- चलते समय पैरो को न घसीटें व सीधा चलें।
- खाते समय आवाज़ ना निकाले व अच्छे से चबाकर खाएं।
- झुक कर ना बैठें, सीधा बैठे।
- आंखें मिलाकर बात करे झुका कर नहीं।

  1. समस्याओ का हल निकाले -

आज के समय में ऐसा कोई नहीं है जो समस्याओं से ना घिरा हो, समस्याएं सबके जीवन में आती हैं। बस हमें उन समस्याओं का हल निकालना आना चाहियें। बहुत से लोग समस्याओं का हल निकालने के बजाईं कही और ध्यान केंद्रित कर देते हैं, और इस वजह से वह परेशान रहने लगते है और नकारात्मक सोचने लगते हैं।

इससे छुटकारा पाने के लिए आप सकारात्मक सोच रखते हुए अपनी समस्याओं का समाधान निकालें और बेहतर महसूस करें।

तो दोस्तों में उम्मीद करता हुं की इस article से आपको मदद मिलेगी और आप अपना जीवन सुख में बिताएंगे।

COMMENTS

BLOGGER: 3
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content