आत्‍मपरिचय ~ हरिवंशराय बच्‍चन

aatmparichay poem in Hindi, Summary of Aatmparichay Poem by Harivansh Rai Bachchan, आत्‍मपरिचय ~ हरिवंशराय बच्‍चन, मैं जग-जीवन का भार लिए फिरता हूँ, फिर भी जीवन में प्‍यार लिए फिरता हूँ;

कविता 'आत्मपरिचय' में कवि अपना परिचय देता है। कविवर बच्चन जी इस कवितांश में अपने और संसार के मध्य के रिश्तों की विवेचना करते हुए कहते हैं कि यह संसार जिसमें मैं आया हुआ हूं, उसका जीवन जीने का और जीवन के साथ व्यवहार करने का अपना एक पारंपरिक ढंग है। कवि अपना आत्मपरिचय देते हुए कहते हैं कि मैं इसी प्राप्त प्रेम की शराब को पिया करता हूं। इसका नशा मुझे अलौकिक आनंद से सराबोर कर देता है। इसमें डूबे रहने के कारण मैं दुनिया के बारे में सोचता तक नहीं। इसी कारण से दुनिया ने मुझे उपेक्षित कर रखा है।

कवि के हृदय में उनके अपने मौलिक विचार हैं। वे उन्हें व्यक्त करने के लिये व्याकुल रहते हैं। उनके पास संसार को देने के लिये अनोखे और अनुपम उपहार हैं, वे उन्हें संसार को भेंट कर देने के लिये उत्साह से भरे हुए हैं। उनके सामने जैसा संसार है, उसमें उन्हें अधूरापन दिखायी देता है। इसी अधूरेपन के कारण यह दुनिया उन्हें अच्छी नहीं लगती। उनके जीवन में अन्य लोगों की तरह ही सुख और दुख दोनों ही हैं, पर कवि सुख में अहंकारी नहीं होते और दुख में विचलित नहीं हो जाते। दोनें में ही एक प्रकार की मस्ती का अनुभव करते हैं।

कवि कहते हैं कि वे अपने अंदर युवावस्था की जो विषेश उमंग होती है, दसे सदैव ही साथ लिये रहते हैं। पर उमंग में भी प्रेम की उदासियां हैं। इसके कारएा वे दुनिया को दिखाने के लिये खुया रहा करते हैं, परंतु अंदर ही अंदर रोया करते हैं। इसका कारण है कि उनके हृदय में किसी प्रियजन की स्मृतियां बसी हुई हैं।

कवि कहते हैं कि मैं अलग किस्म का आदमी हूं जबकि यह दुनिया मुझसे भिन्न प्रकार की है। इसलिये इसके साथ मेरा कोई नाता संभव ही नहीं है। कवि कहते है कि मैं जब रुदन करता हूं, तब उसमें में प्रेम की अविरल धारा रहा करती है। मेरी वाणी भले ही षीतल हो, किंतु वह उन शब्दों का उच्चारण करती है, जिनमें आग होती है। संसार की विसंगतियों को जला डालने की उसमें क्षमता है। यद्यपि मेरा हृदय एक ध्वस्त इमारत की तरह है, फिर भी वह ऐसे प्रेम की इमारत है, जिस पर सम्राटों के आलीशान महल भी लुटाये जा सकें।
AatmParichay Poem In Hindi

मैं जग-जीवन का भार लिए फिरता हूँ,
फिर भी जीवन में प्‍यार लिए फिरता हूँ;
कर दिया किसी ने झंकृत जिनको छूकर
मैं सासों के दो तार लिए फिरता हूँ!

मैं स्‍नेह-सुरा का पान किया करता हूँ,
मैं कभी न जग का ध्‍यान किया करता हूँ,
जग पूछ रहा है उनको, जो जग की गाते,
मैं अपने मन का गान किया करता हूँ!

मैं निज उर के उद्गार लिए फिरता हूँ,
मैं निज उर के उपहार लिए फिरता हूँ;
है यह अपूर्ण संसार ने मुझको भाता
मैं स्‍वप्‍नों का संसार लिए फिरता हूँ!

मैं जला हृदय में अग्नि, दहा करता हूँ,
सुख-दुख दोनों में मग्‍न रहा करता हूँ;
जग भ्‍ाव-सागर तरने को नाव बनाए,
मैं भव मौजों पर मस्‍त बहा करता हूँ!

मैं यौवन का उन्‍माद लिए फिरता हूँ,
उन्‍मादों में अवसाद लए फिरता हूँ,
जो मुझको बाहर हँसा, रुलाती भीतर,
मैं, हाय, किसी की याद लिए फिरता हूँ!

कर यत्‍न मिटे सब, सत्‍य किसी ने जाना?
नादन वहीं है, हाय, जहाँ पर दाना!
फिर मूढ़ न क्‍या जग, जो इस पर भी सीखे?
मैं सीख रहा हूँ, सीखा ज्ञान भूलना!

मैं और, और जग और, कहाँ का नाता,
मैं बना-बना कितने जग रोज़ मिटाता;
जग जिस पृथ्‍वी पर जोड़ा करता वैभव,
मैं प्रति पग से उस पृथ्‍वी को ठुकराता!

मैं निज रोदन में राग लिए फिरता हूँ,
शीतल वाणी में आग लिए फिरता हूँ,
हों जिसपर भूपों के प्रसाद निछावर,
मैं उस खंडर का भाग लिए फिरता हूँ!

मैं रोया, इसको तुम कहते हो गाना,
मैं फूट पड़ा, तुम कहते, छंद बनाना;
क्‍यों कवि कहकर संसार मुझे अपनाए,
मैं दुनिया का हूँ एक नया दीवाना!

मैं दीवानों का एक वेश लिए फिरता हूँ,
मैं मादकता नि:शेष लिए फिरता हूँ;
जिसको सुनकर जग झूम, झुके, लहराए,
मैं मस्‍ती का संदेश लिए फिरता हूँ!
~ हरिवंशराय बच्‍चन

COMMENTS

BLOGGER: 1
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

दर्पण पत्र

शब्दों से एक छोटा-सा रिश्ता बनाए रखिए

हर हफ़्ते एक पत्र। एक कहानी, एक कविता या एक दोहा, कुछ चुना हुआ हिंदी साहित्य, और मेरी ओर से आपके नाम एक व्यक्तिगत पत्र।

🎁 जुड़ते ही आपको मुफ़्त मिलेगी हमारी छोटी किताब "थोड़ा पंचतंत्र, थोड़े कबीर"। पंचतंत्र की दस कहानियाँ, हर एक के साथ एक चित्र, और कबीर के बीस दोहे अर्थ सहित।

शब्दों से एक छोटा-सा रिश्ता बनाए रखिए

हर सप्ताह दर्पण पत्र में मिलेंगे।

    निश्चिंत रहें, आपके इनबॉक्स को हम अनचाहे संदेशों से नहीं भरेंगे।
    जब चाहें, दर्पण पत्र की सदस्यता समाप्त कर सकते हैं।

    पिछले अंक पढ़कर देखिए: दर्पण पत्र के सभी अंक

    Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content