कोरोना ~ डॉ. राघवेन्द्र पांडेय

Hindi Poem by Dr Raghvendra Pandey about Corona Virus Impact, कोरोना ~ डॉ. राघवेन्द्र पांडेय

 कोरोना  


ऐसी महामारी आई सब ओर देखो भाई, कोरोना के नाम से जिसे जग जानता; 
त्राहि-त्राहि मच गई नगर से गांव तक, बचने को आज हर कोई दुआ मांगता।१।

रात दिन लगी रहती भीड़ भाड़ जहां-तहां, सूने पड़े हाट बाट नदियों के घाट हैं;
भोर होते पूजा-पाठ गूंजते जो शंखनाद मंद पड़े, मंदिरों के बंद जो कपाट हैं।२।

वाहनों में बैठ नित जिनका था आना जाना, पैदल हजारों किलोमीटर चले जाते हैं; 
नन्हे-मुन्ने बच्चों और पत्नी को संग लेके, भूखे प्यासे झोला टांगे घर चले आते हैं।३।

भारत की सरकार लोगों की जो दरकार राज्यों के साथ कार्य करती महान है;
कोरोना से लोहा लेने वाले वीरों ने ही तो जान को बचाया औ' बचाया ये जहान है।४।

सब की भलाई में ही अब और आगे भी, बंदिशें  कुछ दिनों के लिए जरूरी हैं ;
दाना मिले सबको खाना मिले सबको, रोजी के लिए भी जारी कोशिशें पूरी हैं।५।

दूरियां बनाके रहना मुंह नाक ढंके रखना, बाहर न जाएं जब ना विशेष काम हो ;
धैर्य और संयम का पालन करें सभी, घर को बनाएं जैसे सारा सुखधाम हो ।६।

धन्य है हमारा देश धन्य हैं सभी प्रदेश देशवासी धन्य हैं जो श्रेष्ठ काम करते;
भारती का भाल सदा उच्च रखते जो लाल, श्रद्धा से उनको हम प्रणाम करते ।७।

ईश की कृपा मिले सबके मन कमल खिलें, नष्ट हों विपत्तियां कोई न अभाव हो ;
ऐक्य और प्रेम भाव सब में रहे भरा, अंतर में गंगा - सा निरंतर प्रवाह हो ।८।

           ‌‌ जय हिन्द।
          
- डॉ. राघवेन्द्र पांडेय, प्रधानाचार्य

कवि परिचय

मेरा नाम (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय है। मूलतः मैं अमेठी , उत्तर प्रदेश का निवासी हूं।शैक्षिक योग्यता एम ए हिंदी, साहित्यरत्न,शिक्षा विशारद,ग्रीन टीचर डिप्लोमा, बी एड और पी- एच.डी. है।13 वर्षों तक जवाहर नवोदय विद्यालय पुलवामा(कश्मीर),फिरोजपुर(पंजाब) और मड़ियाहूं,जौनपुर (उत्तर प्रदेश) में स्नातकोत्तर शिक्षक हिंदी रहा।वर्तमान में अप्रैल 2010 से अब तक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त शंकर विद्यालय इंटर कॉलेज कटैया प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा हूं।समाज तथा विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों के विकास तथा जागरूकता के लिए प्रयास करता रहता हूं।सभी खुशहाल और प्रेम भाव से रहें ,यही कामना रहती है।

COMMENTS

BLOGGER
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE खोजें ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content