जो व्यक्ति खुद को कंट्रोल कर सकता है वो जिंदगी में कुछ भी कर सकता है।

जो व्यक्ति खुद को कंट्रोल कर सकता है वो जिंदगी में कुछ भी कर सकता है। 4 tips to imrprove your life and succeed, 4 tareeke safal hone ke hindi me

how to make yourself better -4 tips

एक इंसान अपने जीवन में महान कब बनता है ? जब वो महान कार्य करता है। अब उस महानता के सफर को तय कैसे किया जाता है ?

इस दुनिया का हर एक इंसान उस महानता के सफर को तय नहीं कर सकता है लेकिन अगर आप उन महानता की सीढ़ियों पर चलना चाहते है तो कुछ ऐसी बातें है जो कि आपको मरते दम तक याद रखनी है ?

एक सच हमेशा याद रखिये जिसने भी खुद को अपने काम में खर्च किया है दुनिया ने उसी इंसान को google पर search किया है।

तारीफ हमेशा इंसान के काम की होती है न कि इंसान की, इसलिए जीवन में हमेशा काम वो करे जिससे कि तुम्हारा नाम हो जाये।

महान लोगो से सीखे महानता के नियम

युवाओं को महान लोगों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए कि वे लोग किस तरह लाख असफल होने पर भी अपनी राह से नहीं भटके और एक दिन उन्हें उन की मंजिल मिल गई।

जीवन में थोड़ी सी असफलता से अधिकतर लोग घबरा कर अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं, ऐसे में हमें बड़ों के संघर्ष से प्रेरणा मिलती है, जिस के सहारे हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ते हैं।

महात्मा गांधी से ले कर अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन, लाल बहादुर शास्त्री और राजेंद्र प्रसाद जैसे बहुत से ऐसे महापुरुष हुए हैं, जिनके जीवन से प्रेरणा ली जा सकती है. ये लोग भी कई बार बचपन से ले कर पढ़ाई और बाकी जीवन में असफल हुए पर हार न मानी।

हम चाहें तो अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर अपना भाग्य खुद लिख सकते है और अगर हमको अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो परिस्थितियां हमारा भाग्य लिख देंगी, life में संघर्ष से ही प्रेरणा मिलती है।

बिल गेट्स के सफलता की कहानी

Bill gates 32 साल से पहले दुनिया के अमीर लोगों की list में शामिल हो गए थे, और कहीं साल तक यह पहले स्थान पर रहे हैं, वह शुरू से software में रुचि रखते थे।

उन्होंने बचपन में ही एक computer software बनाकर 4200 डॉलर में बेच दिया था, और उन्होंने अपनी टीचर से कहा था कि वह 30 की उम्र तक करोड़पति बनकर दिखाएंगे, बिल गेट्स शुरू से ही एक अपने काम को लेकर बहुत उत्साहित थे और वह जीवन में बड़ा करना चाहते थे।

उन्होंने अपनी क्षमताओं के आधार पर यह सब कर के दिखाया है और दुनिया को यह संदेश दिया है कि अगर आप किसी कार्य के प्रति उत्साहित हैं तो आप दुनिया में उस काम को सबसे बेहतर तरीके से कर सकते है।

गेट्स कहते हैं कि जो व्यक्ति एक ही काम पर पूरे जुनून के साथ मेहनत करता है वही दुनिया में इतिहास रच सकता है, वह कहते हैं कि अगर आपको जीवन में बड़ा करना है तो लग जाए उस काम में जिस मे आपका interest है और उस काम को आप बिना थके कर सकते हैं।

अब्राहम लिंकन के सफलता की कहानी

अब्राहम लिंकन का जन्म फरवरी 1809 मे हुआ था यह अमेरीका के राष्ट्रपति भी रहे चुके हैं उन्होंने अमेरिका के सबसे बड़े संकट गृहयुद्ध को पार लगाया है।

लिंकन का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था वह एक वकील, बिजनेस मैन, और कहीं चुनाव हारे है लेकिन उन्होंने जीवन में कभी हार नहीं मानी और एक दिन अमेरिका का राष्ट्रपति बनकर दिखाया।

वह दुनिया के लिए प्रेरणादायक इंसान है जिसके जीवन से लाखों लोग प्रेरित है उन्होंने साल दर साल बड़ी बड़ी असफलता का सामना किया है।

वह 1831 मे अपने बिजनेस में असफ़ल रहे हैं, उनके बाद उनकी पत्नी की म्रत्यु हो गई थी, 1836 मे उन्हें एक एक psychology प्रॉब्लम हो गई थी, वह एक उप राष्ट्रपति का चुनाव हार गए थे, 1856 मे अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव में असफल रहे हैं.

वह 1861 मे अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं उनका जीवन बहुत मुश्किल से गुजरता है लेकिन उन्होंने समस्याओं का डटकर सामना किया है और एक दिन विजय प्राप्त की है.

जीवन में समस्या तो आएगी लेकिन यह आपके हौसले के आगे टिक नहीं पाएगी और संघर्ष करने वाले व्यक्ति की कभी हार नहीं होती है, अब्राहम लिंकन कहते हैं कि अगर आपको अपने मे सफलता पाने का जुनून है तो आप किसी भी हालत में उस काम को पूरा कर सकते हैं।

बहुत सारे example जो हमारे पास है जिन्होंने actual अपने आप को एक level पर खड़ा किया है और आज उनसे हर कोई वाकिब है।

जब कभी हम किसी स्थिति को नहीं बदल पाते हैं  तो हमारे सामने खुद को बदलने की चुनौती आ जाती है


आखिर खुद को बेहतर कैसे बनाएँ - 4 तरीके

  1. स्वयं से प्यार करें(self love) :

कोई इंसान अगर खुद से प्यार करता है तो इसका मतलब ये है कि वो इंसान वो चीज़े करता है जो कि करना उसके लिए बेहतर होता है।

हममे से ज्यादातर लोग इस बात को समझते हैं कि किसी दूसरे इंसान को प्यार करने का मतलब क्या होता है | दूसरे इंसान के प्रति गहरी चाहत, प्रशंसा, और भावनात्मक जुड़ाव की भावना से शायद हम सभी परिचित हैं |

दूसरों के प्रति अपने प्यार को जताने और बढ़ाने के लिए हमसे जो भी बन पड़ता है हम जरूर करते हैं | लेकिन अपने आप को प्यार करने के बारे में कभी सोचा है आपने? हममें से कई लोगों को ये बात अनोखी लग सकती है | आत्मप्रेम (Self-love ) की भावना आत्म स्वीकृति (self-acceptance), आत्मसंयम (self-possession), आत्मचेतना (self-awareness), और स्वयं के प्रति दया और सम्मान की भावना के संयोजन से बनी भावना है।

आत्मप्रेम एक धारणा भी है और एक विचार भी कि आप आत्मसम्मान और अच्छे व्यवहार का अधिकार रखते हैं, और यह अपने आप के प्रति प्रेम की भावना रखते हुए अपनी देखभाल करने की क्रिया भी है | सीधे-सीधे कहा जाए तो आत्मप्रेम सकारात्मक आत्मसम्मान का क्रियात्मक रूप है।

एक बार जब आप self love को अच्छे से समझ जाते है तो ये आपको life में बहुत ही आगे लेकर जाता है इसलिए इसको अच्छे से समझकर अपने जीवन में अपनाए।

  1. हर समय सीखते रहे।(learning attitude)

ईश्वर द्वारा इस संसार में बनायीं गई सबसे खुबसूरत चीज़ है – मनुष्य और मनुष्य के पास जो सबसे अच्छा गुण है वह है सीखने की ललक. अगर सीखने की चाह हो तो इंसान कही से कुछ भी सीख सकता है।

Most Of People अपना काम तो करते है पर उस काम को सीखने की कोशिश नहीं करते सिर्फ काम को करना है इस नजरिये से काम करते है. ऐसे में वे उस काम की छोटी – छोटी चीजे नहीं सीख पाते है, यह ज़िन्दगी हमें हर पल कुछ न कुछ सीखने के लिए देती है।

इस दुनिया में हमें कुछ सीखाने के लिए सबसे अच्छा और बड़ा टीचर अगर कोई है तो वह है हमारी गलतियाँ, जब हम कोई गलती करते है तो वह practically होती है।

हम गलतियों से इतना ज्यादा सीख सकते है जितना की किसी चीज को पढने से. गलतियाँ जब भी होती है हमें बेहतर बना देती है. हम लोग गलतियों को सही नहीं मानते पर हमें गलतियों को देखने का नजरिया बदलना चाहिए।

हम लोग जो काम करते है उसी को रोजाना करते रहते है और कुछ नया सीखने की कोशिश नही करते है जिससे हम लोग कुछ नया नही सीख पाते है इस कारण हम लोग आगे की ओर नही बढ़ पाते है। इसलिए यह बहुत जरूरी है की आप रोजाना कुछ नया सीखे या कुछ नया करे।

  1. time waste न करे।

समय सबसे कीमती होता है लेकिन यह हमें बिल्कुल मुफ्त में मिलता है और मगर सबसे बड़ी बात यह है कि एक बार समय हाथ से निकलने के बाद हमे वापस दोबारा नही मिलता है।

और जो लोग इस समय का सदुपयोग नही करते, वे सिवाय पछतावे के और कुछ नही कर सकते संपूर्ण जगत में केवल एक समय ही है, जिसे ईश्वर ने हम सब को समान रूप से दिया है, ना किसी को कम ना किसी को ज्यादा फिर वो चाहे अमीर हो या गरीब । ईश्वर प्रतिदिन हम सब को 24 घंटे यानी 1440 मिनट देता हैं । ये आपके ऊपर होता है कि आप उसको कैसे use करते है।

जो वक्त गुजर चुका है वह दोबारा नहीं आएगा। आपको समय की कीमत मालूम नहीं है तो आप कभी भी बेहतर इंसान नहीं बन सकते या खुद को बेहतर नहीं कह सकते हैं।

समय की कद्र करें और अपना हर काम समय पर करें। आलसी ना बने और कल के भरोसे ना रहे जो कुछ करना है आज करें। समय की कदर आपको एक बेहतर इंसान बनने में मदद करेगी।

  1. हमेशा दूसरों का सम्मान करें

एक अच्छा आदमी वह होता है जो दूसरों का सम्मान करता है। खुद को बेहतर बनाने के लिए आपको सभी के साथ इज्जत से पेश आना चाहिए चाहे फिर वो आपसे बड़ा हो या फिर आपसे छोटा।

अगर आप खुद किसी को सम्मान दोगे तो शायद आप भी किसी से सम्मान पा सकते है। इसलिए आप को सभी का सम्मान करना चाहिए। किसी को अपशब्द ना बोले और ना ही किसी के साथ अभद्र व्यवहार करें।

जो इंसान खुद का सम्मान करना जानता है वो ही इंसान असल में किसी और का सम्मान कर सकता है।actual में अगर आपको respect की importance पता है तो आप कभी भी किसी को गलत बोल ही नहीं सकते है।

निष्कर्ष (conclusion)

खुद को बेहतर बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने अंदर की बुराइयों को निकाल फेंके और एक अच्छा इंसान बन कर ईमानदारी से जीवन जियें।  ये तरीके आपको बेहतर बनाने में जरूर मदद करेंगे।

इस पोस्ट में हमने आपको खुद को बेहतर कैसे बनाए के बारे में बताया है। आशा करते है आपको यह पोस्ट पसंद आया हो और आपने इस पोस्ट से जरूर कुछ सीखा हो।


COMMENTS

BLOGGER: 2
  1. बहुत ही बेहतरीन बातें बताई आपने,यह पोस्ट पढ़कर अच्छा लगा। Thank you very much

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुन्दर,आभार।

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content