दोस्त के लिए जन्मदिन पर बधाई शायरी संग्रह

happy birthday wishes in Hindi for friend दोस्त के लिए जन्मदिन पर बधाई शायरी संग्रह, आइए पढ़ते हैं happy birthday wishes in Hindi for friend/ weather


जन्मदिन का दिन हर किसी के लिए खास होता है। जब जन्मदिन की बधाइयां और शुभकामनाएं आती है तो दिल को अच्छा लगता है इस पोस्ट में हम लेकर आए हैं happy birthday wishes in Hindi for friend दोस्त के लिए जन्मदिन पर बधाई शायरी संग्रह। प्यारे-प्यारे बधाई संदेश आपको इसमें पढ़ने को मिलेंगे जिन्हें आप अपने भाई या दोस्त को जन्मदिन विश करने के लिए भेज सकते हैं और अपने भाई और अपने दोस्त का जन्मदिन को खास बना सकते हैं। उम्मीद है आपको हमारी लिखी शायरी पसंद आएगी। आइए पढ़ते हैं happy birthday wishes in Hindi for friend:


तमन्ना है ज़हान की हर खुशी आपके कदमों में हो

पूरा हो हर सपना आपका जान इतनी सपनों में हो

कमी ना हो कभी प्यार मोहब्बत और  सम्मान  की

सबसे ख़ास जगह आपकी आपके  अपनों  में  हो

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएँ ..!!


खुदा तेरा लाख-लाख शुक्रिया इस दिन के लिए

प्यारे से दोस्त को मेरी ज़िंदगी में भेजने के लिए

ऐ-मेरे-ख़ुदा उसकी हर ख़्वाहिश को पूरी करना

भेज रहे  हैं  बधाईयाँ जिसके जन्मदिन के लिए

जन्मदिन की आपको हार्दिक शुभकामनाएँ ..!!


खुदा हर कठिनाई हर मुश्किल से बचाए आपको

खुशियों के मुस्कुराते फूलों से  महकाए  आपको

भूल ही जाओ आप हर  ग़म  हर  तकलीफ़  को

हँसाने  वाला मेरा ख़ुदा  इतना  हँसाए  आपको

मेरे प्यारे दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएँ .!


आपके जन्मदिन की जब भी तारीख़ आई

संग अपने ये लाखों  हज़ारों  खुशियाँ लाई

माँगते हैं ख़ुदा  से  हर  पल  तेरी  खैरियत

तेरी खैरियत  में  ही  मेरी  खैरियत  समाई

प्यारे दोस्त को जन्मदिन की ढेरों बधाई ..!


बहती  हवाएँ  आपके  गीत गुनगुनाए 

खिलते फूल आपकी ज़िंदगी महकाए

उतर आए ये सारे चाँद तारे जमीं  पर

आकर ये सारे आपकी दुनिया सजाए 

आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाई 


ख़ुदा की  आपके  उपर  सदा  ही  रहमत रहे 

चेहरे की आपके हँसी सदा  ही  सलामत  रहे

दिन रात  माँगते  हैं  एक  ही  दुआ  ख़ुदा  से

आपकी ज़िंदगी से कोसों दूर हर मुसीबत रहे 

आपके शुभ जन्मदिन की हार्दिक बधाई ..!!


लौटे ना कभी कोई ख़्वाहिश ख़ुदा के दर  से  खाली

मिट जाए तेरी ज़िंदगी से  ग़म  की  हर  घटा  काली

हर सपना हर ख़्वाहिश हर कामयाबी  हो जाए तेरी

जहाँ भी तुम कदम रखो बिछी हो चादर फूलों वाली

जन्मदिन की खुशियों वाली घड़ी मुबारक आपको .!


चमके आपकी कामयाबी सूरज की रोशनी बन कर

महके आपकी  ज़िंदगी  फूलों  की  खुशबू  बनकर

ख़ुदा करे मिले आपको इतनी खुशियाँ जहां में कि

छलके खुशियाँ आपके चेहरे की मुस्कुराहटें बनकर

मेरे प्यारे दोस्त को जन्मदिन  की  मुबारकबाद ...!!


दोस्त तुझको जन्मदिन की ढेरों दुआएँ और प्यार दूँ

तू एक बार माँग ले अगर जान तो मैं हज़ारों बार दूँ

कोई अच्छा सा हीरों का हार होता तो लाता खरीद

जो खुद ही चमकता हीरा है उसको क्या उपहार दूँ

हमारे पूरे परिवार की तरफ़ से जन्मदिन मुबारक .!!


ज़िंदगी के हर सफ़र पर मिले आपको खुशियाँ हज़ार

आप करे हँसी से और हँसी करे आपके चेहरे से प्यार

ज़िंदगी में तो दूर सपने में भी न  आए  तेरे  कोई  ग़म

ख़ुदा करे आपका हर सपना हर ख़्वाहिश हो साकार

प्रिय मित्र जन्मदिन की लाख-लाख बधाई आपको .!!


तेरे  ख़ूबसूरत  चेहरे  की  हँसी  फूलों  से  महके  सदा

जहां की खुशियाँ तेरे आंगन में चिड़ियों से चहके सदा

खुदा से है ये दुआ मिट  जाए  अंधेरा  ज़िंदगी  से  तेरे 

खुशियों का सूरज ख़ुशी बन ज़िंदगी में तेरे चमके सदा

आपके शुभ जन्मदिन की आपको शुभ शुभकामनाएँ!


तुझे हर दिन हर पल खुशियों की सौगात मिले

कठिन राहों  में  भी  फूलों  की  बरसात  मिले

सूरज आसमान में  खिले  या  ना  खिले  मगर

दुआ   है   तेरे   चेहरे   में   सदा   हँसी   खिले

तहे दिल से आपको जन्मदिन की बधाई ...!!


फूल   माँगोगे   तो   पूरा  फूलों  का  बाग  देंगे

दीपावली पे  दीप आपको होली  पे  फाग  देंगे

आपके जन्मदिन पर करते  हैं ये वादा आप से

ख़ुशी की चाहत नहीं हम ग़म को तेरे भाग देंगे

दिल की गहराइयों से जन्मदिन की बधाई  ..!!

~ स्वरचित : प्रताप ठाकुर 'हिमाचली'

लेखक परिचय:
प्रताप ठाकुर ‘हिमाचली’
लेखक व डिजाइन इंजीनियर
हिमाचल प्रदेश, मंडी के रहने वाले  प्रताप जी को स्कूल टाइम से ही लिखने का शौक है। आपकी कई रचनाएँ देश के विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं में छप चुकी हैं। दो सांझा काव्य संग्रह की पुस्तकें “स्वरांजलि” व “मेरी धरती मेरा गाँव” भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

COMMENTS

BLOGGER

दर्पण पत्र

शब्दों से एक छोटा-सा रिश्ता बनाए रखिए

हर हफ़्ते एक पत्र। एक कहानी, एक कविता या एक दोहा, कुछ चुना हुआ हिंदी साहित्य, और मेरी ओर से आपके नाम एक व्यक्तिगत पत्र।

🎁 जुड़ते ही आपको मुफ़्त मिलेगी हमारी छोटी किताब "थोड़ा पंचतंत्र, थोड़े कबीर"। पंचतंत्र की दस कहानियाँ, हर एक के साथ एक चित्र, और कबीर के बीस दोहे अर्थ सहित।

शब्दों से एक छोटा-सा रिश्ता बनाए रखिए

हर सप्ताह दर्पण पत्र में मिलेंगे।

    निश्चिंत रहें, आपके इनबॉक्स को हम अनचाहे संदेशों से नहीं भरेंगे।
    जब चाहें, दर्पण पत्र की सदस्यता समाप्त कर सकते हैं।

    पिछले अंक पढ़कर देखिए: दर्पण पत्र के सभी अंक

    Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content