जानिए क्या है योग और आसन मे अंतर ~ ग्लेन वत्स

Different between Yoga and Aasana in Hindi, जानिए क्या है योग और आसन मे अंतर, योग और आसन के मध्य का अंतर, difference between Yoga and Aasana


 योग और आसन के मध्य का अंतर

2020 में अमेरिका में योग का राजस्व लगभग 11.6 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान लगाया गया था। श्री तिरुमलाई कृष्णामचार्य, बी के एस अयंगर, परमहंस योगानन्द कुछ ऐसे ही नाम हैं जिन्होंने योग को ऊचाइयों पर पहुँचाया है। और आधुनिक काल में बाबा रामदेव सहित भारतीय और विदेशी योगाचार्य विश्व के कोने कोने में योग पहुंचा रहे हैं। भारत में भी दिन प्रतिदिन योग का वर्चस्व बढ़ता ही जा रहा है। इस सबके बीच कहीं हम सभी, योग और आसन प्रकिया को समानार्थी मानने लगे है।  

योग और आसन के मध्य का अंतर बहुत ही संक्षिप्त रूप में, आज मैं आपके साथ साझा करना चाहूंगा। 

3000 वर्ष पूर्व महर्षि पतंजलि द्वारा कृत 'पतंजलि योगसूत्र', योग दर्शन के मूल ग्रंथ के रूप मैं सर्वमान्य है। यह सात दर्शनों में से एक शास्त्र है और योगशास्त्र का एक ग्रंथ है। 

महर्षि पतञ्जलि के योगसूत्र के अनुसार,

योगश्चित्तवृत्तिनिरोध:

(अर्थ - योग चित्त की वृत्तियों के निरोध का विधान है।)

चित्त की वृत्तियों को चंचल होने से रोकना ही योग है।

अर्थात् मन को इधर-उधर भटकने न देना, केवल एक ही वस्तु में स्थिर रखना ही योग है।

चित्त को एकाग्र करके ईश्वर में लीन करना ही योग है।

सर्वसमावेशी रूप में योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने (अर्थात् योग) का कार्य होता है। यह शब्द - प्रक्रिया और धारणा - हिन्दू धर्म, जैन पन्थ और बौद्ध पन्थ में ध्यान प्रक्रिया से सम्बन्धित है।

 जिसे अधिकांश लोग योग कहते हैं, उसे विशेष रूप से आसन कहा जा सकता है। योग के आठ अंग हैं, यह अष्टांग, आठ आयामों वाला मार्ग है जिसमें आठों आयामों का अभ्यास एक साथ किया जाता है। आसन के अलावा, योग में प्राणायाम (सांस लेने के व्यायाम), ध्यान, यम (सामाजिक आचरण के नियम), नियम (आत्म-अनुष्ठान), प्रत्याहार (इंद्रियों की बहिर्मुखता का अंतर्मुख होना), धारणा (एकाग्रता) और समाधि (चित्त की वह सूक्ष्म अवस्था जिसमें चित्त ध्येय वस्तु के चिंतन में पूरी तरह लीन हो जाता है) सम्मिलित हैं। यद्दपि ध्यान रखें कि मैसूर में, के. पट्टाभि जोइस नमक एक योगी हुए, उनके द्वारा प्रचलित एक मान्य आसन श्रृंखला को भी अष्टांग योग नाम दिया गया है।

एक अन्य सूत्र के अनुसार,

स्थिरसुखमासनम्

(अर्थ - सुखपूर्वक स्थिरता से बैठने का नाम आसन है। या, जो स्थिर भी हो और सुखदायक अर्थात आरामदायक भी हो, वह आसन है। )

इस प्रकार हम निष्कर्ष रूप में कह सकते हैं कि आसन वह जो आसानी से किए जा सकें तथा हमारे जीवन शैली में विशेष लाभदायक प्रभाव डाले।

चित्त की स्थिरता, शरीर एवं उसके अंगों की दृढ़ता और कायिक सुख के लिए इस क्रिया का विधान मिलता है। विभिन्न ग्रन्थों में आसन के लक्षण ये दिए गए हैं -

➢    उच्च स्वास्थ्य की प्राप्ति,

➢    शरीर के अंगों की दृढ़ता,

➢    प्राणायामादि उत्तरवर्ती साधनक्रमों में सहायता,

➢    चित्तस्थिरता,

➢    शारीरिक एवं मानसिक सुख दायी आदि।

योग का उल्लेख हमारे विभिन्न ग्रंथों में बार बार देखने हो मिलता है। वर्तमान में योगाभ्यास को केवल आसनों, अथवा दिनचर्या में एक क्रिया मात्र तक सीमित न रख कर दिन प्रतिदिन के आचरण में सम्मिलित करने की और पूर्ण जीवन को हो योग की अभिव्यक्ति मानने की आवश्यकता है। ब्रह्माण्ड के हर द्रव्य के हर अणु की उत्पत्ति हमारे विचारों से ही होती है, हमारे विचार ही हमारी कामनाओं में परिवर्तित होते हैं, और वही आगे चल हर हमारे कर्म के द्वारा सृष्टि का निर्माण करते है। 

बृहदारण्यक उपनिषद् के चौथे अध्याय मैं निम्न उल्लेख मिलता है:

काममया एवायं पुरुषं इति।

सा यथाकामो भवति तत् क्रतुर भवति।

यत् क्रतुर भवति तत् कर्म कुरुते। 

यत् कर्म कुरुते तद् अभिसम्म पद्यते॥ ४,४.५ ॥

अर्थात:

आप वही हैं जो आपकी कामना है,

जैसी आपकी कामना है, वैसा ही आपका कौशल है,

जैसा आपका कौशल है, वैसे ही आपका कर्म है,

जैसा आपका कर्म है, वैसा ही आपका भाग्य है।

यदि आप अपना भाग्य बदलना चाहते है तो सर्व प्रथम अपने विचारों में परिवर्तन लाइये। योग आसन नहीं, आचरण है। प्रत्येक क्षण श्वास पर ध्यान, शिष्ट आचरण, सेवा भाव के साथ-साथ योगासनों और क्रियाओं के नित्य अभ्यास और सकारात्मक विचार ही पूर्ण योग है।

लेखक परिचय 

ग्लेन, इस्तांबुल (तुर्की) में स्थित एक योगाचार्य और शिक्षक प्रशिक्षक हैं। वह हठ, विन्यास, अष्टांग और यिन योग सिखाते हैं। सचेतन (माइंडफुलनेस), ध्यान, आयुर्वेद और हिंदी साहित्य उनकी कुछ रुचियां हैं।

Instagram: glenvats

 

COMMENTS

BLOGGER: 1
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

दर्पण पत्र

शब्दों से एक छोटा-सा रिश्ता बनाए रखिए

हर हफ़्ते एक पत्र। एक कहानी, एक कविता या एक दोहा, कुछ चुना हुआ हिंदी साहित्य, और मेरी ओर से आपके नाम एक व्यक्तिगत पत्र।

🎁 जुड़ते ही आपको मुफ़्त मिलेगी हमारी छोटी किताब "थोड़ा पंचतंत्र, थोड़े कबीर"। पंचतंत्र की दस कहानियाँ, हर एक के साथ एक चित्र, और कबीर के बीस दोहे अर्थ सहित।

शब्दों से एक छोटा-सा रिश्ता बनाए रखिए

हर सप्ताह दर्पण पत्र में मिलेंगे।

    निश्चिंत रहें, आपके इनबॉक्स को हम अनचाहे संदेशों से नहीं भरेंगे।
    जब चाहें, दर्पण पत्र की सदस्यता समाप्त कर सकते हैं।

    पिछले अंक पढ़कर देखिए: दर्पण पत्र के सभी अंक

    Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content