tricks to remember for long terms, lambe samay tak yad rakhne ke tricks, kaise yad rakhen padhayi lambe samay tak
दोस्तों, अगर आप चाहते हैं कि आप जो पढ़ें वो हमेशा के लिए याद हो जाए तो आपको कुछ तरीकों को फॉलो करना होगा जिनके बारे में आज आपको इस पोस्ट में बताऊँगा। इनसे आप लंबे समय तक पढ़ी हुई चीजों को अपनी मेमोरी में स्टोर कर सकते हैं।
माइंड पैलेस
टेक्नीक
अगर आप
चाहते हैं कि आप जो पढ़ें वो हमेशा के लिए याद हो जाए तो आपको इस विषय को
रोज़मर्रा की चीजों से रिलेट कर के याद करना होगा। रोज़मर्रा की चीजों से रिलेट कर
के किसी विषय को याद करने पर आपको विषय काफी लंबे समय तक याद रहता है। इस तकनीक को
अंग्रेजी में माइंड बैलेंस तकनीक कहते हैं।
इस तरीके
को एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं मान लीजिये अगर आपको याद करना है कि सलीम अली
को बर्ड मैन ऑफ इंडिया भी कहा जाता है तो आप आंख बंद करके अपने दिमाग में सोचेंगे
ये सलीम और अली नाम के दो लड़के इंडिया के मैप के ऊपर चिड़ियों के साथ खेल रहे हैं
और फिर अचानक सब आपस में टकराकर एक सलीम अली नाम के आदमी रूपी चिड़िया में बदल गए
या बर्ड मैन ऑफ इंडिया बन जाते हैं।
ये मात्र
एक साधारण सा उदाहरण था जिसमे आपको बर्ड मैन ऑफ इंडिया को लंबे समय तक याद रखने के
लिए ये बताया गया है। शुरुआत में इस तरीके का तरीका अपनाने में आपको कठिनाइयों का
सामना करना पड़ सकता है पर कुछ प्रैक्टिस-अभ्यास के बाद ये तरीका बहुत आसान हो
जाएगा।
खास बात ये है कि अब पढ़ाई के दौरान बोरियत भी महसूस नहीं होगी।
- गौतम अडानी नहीं रहे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, नेट वर्थ में भारी
गिरावट
- कंप्यूटर माउस का अविष्कार किसने और कहाँ किया ? Computer Mouse Inventor
लिखकर याद करें राइट इट फॉर
रिमेम्बर
आपने कई
बार अपने बड़ों या टीचर से कहते हुए सुना होगा ये लिख लिख कर याद करो, जी हाँ ये सबसे अच्छा तरीका है याद
करने का पढ़ते हुए। कई बार ऐसा होता है की आप बीच बीच में इधर उधर देखते हैं और आप
जो पढ़ रहे होते हैं वो भूल जाते हैं पर लिखते हुए पढ़ने से आपको याद करने में
बहुत आसानी मिलती है।
आप एक एक
चीज़ को समझते हुए लिखते हैं जो कि आपको अच्छे से याद रहता है। लिखते हुए आप चीजों
को अच्छे तरीके से एक बार मन में उसकी रिविजन भी करते रहते हैं जिससे वो आपको लंबे
समय तक याद रहता है और दोस्तों लिखी हुई चीजों को हमारा दिमाग ज्यादा लंबे समय तक
स्टोर करता है, यह एक
मेडिकल फैक्ट भी है।
दोस्तों
ये भी काफी बेस्ट तरीका है आप इसे भी प्रैक्टिस करके चीजों को लंबे समय तक याद रख
सकते हैं।
सेल्फ टेस्ट
खुद से
ज्यादा हमे और कोई नहीं जानता सेल्फ टेस्ट एक बहुत ही अच्छा तरीका है यह पता करने
का की आपको कितना याद है और कितना नहीं जब आपकी पढ़ाई पूरी हो जाती है तो एक बार
स्वयं का टेस्ट ले जिससे आपको यह पता चल जाएगा ये आपने जितना पढ़ा था आपको उसमें
से कितना याद है और कितना नहीं जो चीज़ आपको याद नहीं है दुबारा से उनके नोट्स
बनाकर उन्हें अच्छे से समझकर याद करे अब आप उस चीज़ को कभी नहीं भूलेंगे जब भी आप
पढ़ाई करें उसके बाद खुद का टेस्ट ले यह आपको पढ़ा हुआ याद रखने में बहुत मदद करता
है और साथ ही साथ एक बहुत ही अच्छा रिविजन भी आपका उन चीजों का हो जाता है
पढ़ाई के बीच में ब्रेक ले – टेक ब्रेक इन बिटवीन
इस बात
का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि जब भी आप पढ़ाई करने बैठते हैं तो लगातार पढ़ने के
बाद 45
से 50 मिनट के बीच एक छोटा सा ब्रेक लेना चाहिए इससे आपका दिमाग
थोड़ा फ्री हो जाता है और आप उसके बाद जो भी पढ़ाई करेंगे आपको समझ आती है।
एक और
बात का ध्यान रखें कभी पढ़ाई के बीच में या पढ़ाई करते हुए टीवी ना देखे, ना मोबाइल चलाएं, इससे आप सभी पढ़ा हुआ भूल सकते है। तो
दोस्तों ये थे कुछ तरीके जिनसे आप पढ़ाई के दौरान पढ़ी हुई चीजों को लंबे समय तक
याद रख सकते हैं। दोस्तों यह कुछ ऐसे तरीके है जो बिल्कुल प्रैक्टिकली पॉसिबल है।
इनमें किसी भी तरीके की कोई एक्स्ट्रा मेडिसिन या एक्स्ट्रा डिवाइसेस की जरूरत
नहीं है, ये बहुत
ही आसानी से अपनाये जा सकते हैं और डेली लाइफ में हम इन्हें प्रैक्टिस करके अपनी
मेमोरी पावर को बढ़ा सकते हैं, तो
दोस्तों मुझे आशा है कि आप लोगो पोस्ट पसंद आई होगी और ये तरीके आपकी पढ़ाई के
दौरान चीजों को लंबे समय तक याद रखने में आपकी मदद करेंगे।
अगर आपके मन में कोई ऐसा स्टेप है जिससे हम अपनी मेमोरी में लॉन्ग टाइम तक चीजों को स्टोर कर सकते हैं तो वो भी कमेंट करके जरूर बताइएगा।
लम्बे समय तक पढ़ा हुआ याद रखना हर स्टूडेंट की बड़ी चुनौती होती है। सिर्फ पढ़ लेना काफी नहीं होता, सही तरीके से पढ़ना और दोहराना ज्यादा जरूरी है। सबसे असरदार ट्रिक है active learning, यानी पढ़ते समय खुद से सवाल पूछना और जवाब ढूंढना। इससे दिमाग जानकारी को बेहतर तरीके से स्टोर करता है। दूसरी काम की ट्रिक है spaced revision। एक ही दिन में सब कुछ रटने के बजाय, थोड़े-थोड़े गैप में रिविजन करने से चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं। इसके साथ अगर आप पढ़ी हुई जानकारी को अपनी भाषा में लिखते या बोलते हैं, तो retention और मजबूत हो जाता है।
जवाब देंहटाएंकई बार शब्दों और concepts को समझने में दिक्कत इसलिए आती है क्योंकि उनके meaning clear नहीं होते। ऐसे में
education related words in Hindi जैसी resources काफी मददगार साबित होती हैं, जहां terms को आसान भाषा में समझाया गया है।
आखिर में, पढ़ाई को बोझ न बनाएं। छोटे goals बनाएं, visuals और examples का इस्तेमाल करें और जो सीखा है उसे रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ने की कोशिश करें। यही आदतें पढ़ी हुई चीजों को लंबे समय तक याद रखने में सबसे ज्यादा मदद करती हैं।