कुछ अधूरे ख्वाबों को पूरा करते हैं ~ आशना सोनी

कुछ अधूरे ख्वाबों को पूरा करते हैं ~ आशना सोनी, kuch sapne pura karte hain hindi poem by Aashna Soni

कुछ अधूरे ख्वाबों को पूरा करते हैं 

ए जिंदगी आ जरा अब 
कुछ अधूरे ख्वाबों को पूरा करते हैं। 
 ख्वाब जो देखे थे कभी
 सोते- जागते, उठते-बैठते,हंसते-गाते , 
ख्वाब वह जो स्कूल की किताबों से  बुने गए
कॉलेज की मार्कशीट संग दफन हो गए , 
ख्वाब वो जो जिंदगी के 
भागम भाग में  छूट गए पीछे कहीं
 मन के किसी कोने में दोबारा ढूंढते हैं फिर वहीं  , 
ए जिंदगी आ जरा अब 
कुछ अधूरे ख्वाबों को पूरा करते हैं
 उम्मीदों का दामन थाम 
एक नई कोशिश करते हैं 
हौसलों को संग लेकर 
थोड़ा संघर्ष करते हैं 
बिना रुके, बिना थके ,बिना घबराए, 
डटकर मंजिल की डगर पर कदम बढ़ाते हैं
 ए जिंदगी ए जरा अब 
कुछ अधूरे ख्वाबों को पूरा करते हैं। 
कवयित्री परिचय: इस कविता को जोधपुर के आशना सोनी ने लिखा है। आशना  वैसे तो गृहणी हैं पर कभी कभी कागज और कलम पर भी हाथ आजमा लेती हैं। इन्होने इतिहास से एम ए भी किया है । 

ये कविता आपको कैसी लगी अपने टिप्पणीओं के माध्यम से हमें जरूर बताएं। 


COMMENTS

BLOGGER: 2
  1. बेनामी12/07/2024 11:16 pm

    बेहतरीन काव्य रचना है। अपने भूले बिसरे सपनों को फिर से पूरा करने का विचार अच्छा है।

    जवाब देंहटाएं
  2. बेनामी7/04/2026 10:03 am

    काफी अच्छी लिखी गई है रचना, पढ़ ने से ज्यादा मेहसस होती है।

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content