ज़र्रों में क्यूँ खोज रहा है काफ़िर शुकून के पल यहाँ - केशव किशोर जैन

ज़र्रों में क्यूँ खोज रहा है काफ़िर शुकून के पल यहाँ,   ज़िन्दगी की रेत पर टिकते हैं वक़्त के निशान कहाँ |       कहीं धुप खिली है आज जहा...

ज़र्रों में क्यूँ खोज रहा है काफ़िर शुकून के पल यहाँ,  
ज़िन्दगी की रेत पर टिकते हैं वक़्त के निशान कहाँ |      

कहीं धुप खिली है आज जहाँ, कल शायद छायाँ हो जाए. 
कोई शोला है जो आज यहाँ कल शायद शबनम बन जाए |

तू पथिक नहीं अकेला है दरिया की तालाश में.
बहुतेरे हैं हमराही तेरे, जो झुझ रहे अंगारों से|  

लौह है तेरी भुजाओं में, है तेज तुझमे सूर्य का
तेरी रगों में जो खून बह रहा, वो है आर्य पूत का |

निश्चय हो तेरा अटल अभी, तपस्या हो अविरल तेरी.
आगे है दुर्गम राहें तेरी, भूल न जाना मंजिल अपनी |

[ads-post]
जजबातों की मजधार में तू मत फंसना,
घनघोर घनेरे जंगले में तू नही बहकना,
रम्भा के हुस्न पर भी पर तू नहीं फिसलना,
तूफ़ान भी आए तो इक पग भी नही हिलना |    

जो तुझे न कोई फ़िक्र हो, ना दूजी कोई चाह हो
तू सिर्फ एक लक्ष्य को पाने को बेताब हो
तुझे न कुझ भी कर गुजरने से इनकार हो
तो होगी फिर जीत तेरी जो वक़्त को स्वीकार हो!
- केशव किशोर जैन 

Author Bio


Name: Keshav Kishor Jain
Date of Birth: 08/08/1991
Place: Bhagalpur, Bihar
Profession: IT Professional
Qualification: B.Tech (Hons.) IIT Kharagpur
About Me: I started writing poems when I was in my college. I read a lot of poems by Harivansh Rai Bachchan and Jaishankar Prasad which helped me shape my love towards poetry. I passed out of IIT in 2013. But my love towards poetry continues. I write poems of various genres like inspirational, romantic and philosophical poems.   
Hobbies: I love blogging and web designing while at the same time I am addicted to reading novels and watching movies. 



Last 5 Guest Articles 

  1. अनसुलझे सवाल!!! -अश्वनी कुमार
  2. " कतराते हैं आईने "- मंजूषा पांडे
  3. क्यूंकि मैं बेटी थी - प्रवीन तोमर
  4. मेरा देश ओर पश्चिमी सभ्यता - ​नीरज ​शर्मा | Incredible Poem About Our Country And Western Culture
  5. 'आस है 'भारत' को तुम पर देश की ए नारी' | Hindi Poem About Indian Woman
P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), कहानियाँ (Hindi Stories), प्रेरक लेख(Self -Development  articles in Hindi ) या कवितायेँ लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth@hindisahityadarpan[dot ]in  पर संपर्क करें !! 

COMMENTS

BLOGGER: 1
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content