हिंदी कहावतें एवं हिंदी मुहावरे - भाग 5 | Famous Hindi Idioms, Phrases And Proverbs-Part 5

proverbs and sayings in hindi, idioms and phrases in hindi, hindi kahavaten,hindi proverbs and sayings, हिंदी कहावतें, हिंदी मुहावरे

hindi muhavare,hindi kahavaten,hindi idioms,hindi proverbs,hindi phrases

एक और एक ग्यारह होते हैं : मेल में बड़ी शक्ति होती है.
यदि तुम दोनों भाई मिलकर काम करोगे तो कोई तुम्हारा सामना न कर सकेगा.

एक कहो न दस सुनो : यदि हम किसी को भला-बुरा न कहेंगे तो दूसरे भी हमें कुछ न कहेंगे.

एक चुप हजार को हरावे : जो मनुष्य चुप अर्थात शान्त रहता है उससे हजार बोलने वाले हार मान लेते हैं.


एक तवे की रोटी क्या पतली क्या मोटी : एक कुटुम्ब के मनुष्यों में या एक पदार्थ के कभी भागों में बहुत कम अन्तर होता है.


एक तो करेला (कडुवा) दूसरे नीम चढ़ा : कटु या कुटिल स्वभाव वाले मनुष्य कुसंगति में पड़कर और बिगड़ जाते हैं.


एक ही थैले के चट्टे-बट्टे : एक ही प्रकार के लोग.लो और सुनो, सब एक ही थैले के चट्टे-बट्टे हैं।


एक मछली सारे तालाब को गंदा करती है : यदि किसी घर या समूह में एक व्यक्ति दुष्चरित्र होता है तो सारा घर या समूह बुरा या बदनाम हो जाता है।


एक लख पूत सवा लख नाती, ता रावण घर दिया न बाती : किसी अत्यंत ऐश्वर्यशाली व्यक्ति के पूर्ण विनाश हो जाने पर इस लोकोक्ति का प्रयोग किया जाता है।


ऐरा गैरा नत्थू खैरा : मामूली आदमी.कोई ऐरा गैरा नत्थू खैरा महल के अंदर नहीं जा सकता था।


ऐसे बूढ़े बैल को कौन बाँध भुस देय : बूढ़े और बेकार मनुष्य को कोई भोजन और वस्त्र नहीं देता.कमाते-धमाते तो कुछ हैं नहीं, केवल खाने और बच्चों को डांटने-फटकारने से मतलब है...ऐसे बूढ़े...


ओछे की प्रीति, बालू की भीति : बालू की दीवार की भाँति ओछे लोगों का प्रेम अस्थायी होता है।


ओखली में सिर दिया तो मूसलों का क्य डर : कष्ट सहने पर उतारू होने पर कष्ट का डर नहीं रहता.बेचारी मिसेज बेदी ओखली में सिर रख चुकी थी। तब मूसलों से डर कर भी क्या कर लेतीं?


औंधी खोपड़ी उल्टा मत : मूर्ख का विचार उल्टा ही होता है।


औसर चूकी डोमनी, गावे ताल बेताल : जो मनुष्य अवसर से चूक जाता है, उसका काम बिगड़ जाता है और केवल पश्चाताप उसके हाथ आता है।


कपड़े फटे गरीबी आई : फटे कपड़े देखने से मालूम होता है कि यह मनुष्य गरीब है।


कभी नाव गाड़ी पर, कभी गाड़ी नाव पर : समय पर एक-दूसरे की सहायता की आवश्यकता पड़ती है।


कर ले सो काम, भज ले सो राम : जो कुछ करना हो उसे शीघ्र कर लेना चाहिए, उसमें आलस्य नहीं करना चाहिए।


करनी खास की, बात लाख की : जब कोई निकम्मा आदमी बढ़-चढ़कर बातें करता है।


ओस चाटे से प्यास नहीं बुझती : किसी को इतनी थोड़ी चीज़ मिलना कि उसकी तृप्ति न हो।


और बात खोटी सही दाल रोटी : संसार की सब चीज़ों में भोजन ही मुख्य है।


पहले प्रकाशित किये गए मुहावरे:


  1. प्रसिद्ध हिंदी कहावतें एवं हिंदी मुहावरे - भाग 9 | Popular Proverbs & Sayings -Part 9
  2. हिंदी कहावतें एवं हिंदी मुहावरे - भाग 8 | Famous Hindi Idioms, Phrases And Proverbs-Part 8
  3. विभिन्न देशों की कहावतें तथा लोकोक्तियाँ - Sayings and Proverbs Of Different Countries
  4. हिंदी कहावतें एवं हिंदी मुहावरे - भाग 7 | Famous Hindi Idioms, Phrases And Proverbs-Part 7
  5. हिंदी कहावतें एवं हिंदी मुहावरे - भाग 6 | Famous Hindi Idioms, Phrases And Proverbs-Part 6
  6. हिंदी कहावतें एवं हिंदी मुहावरे - भाग 4 | Famous Hindi Idioms, Phrases And Proverbs-Part 4
  7. हिंदी कहावतें एवं हिंदी मुहावरे - भाग 3 | Famous Hindi Idioms, Phrases And Proverbs-Part 3
  8. प्रसिद्ध हिंदी मुहावरे - भाग 2 | Famous Hindi Idioms, Phrases And Proverbs-Part 2
  9. प्रसिद्ध हिंदी मुहावरे - भाग 1 | Famous Hindi Idioms, Phrases And Proverbs-Part-1 

COMMENTS

BLOGGER: 2
  1. हिंदी में एक कहावत है बंदर चाहे कितना भी बुड्ढा हो जाये पर वो gulaant मारना नही भूलता। हम यह कहावत ढूंढ रहे है पर कही भी नही मिल रहा है। कृपया मदद करे।

    जवाब देंहटाएं
  2. एक हिंदी कहावत के मुताबिक अगर कोई किसी और से हार मान लेता है तो वह क्या करेगा

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE खोजें ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content