प्रेरक प्रसंग - क्रोध हमारी सही गलत पहचानने की शक्ति को क्षीण कर देता है! [ Moral Hindi Story ]

Moral Hindi Story About Anger Management खलीफा उमर का सारा जीवन धार्मिक सेवा में बीता था। अन्त में तो उन्हें धर्म के लिए तलवार भी उठ...

Moral Hindi Story About Anger Management



खलीफा उमर का सारा जीवन धार्मिक सेवा में बीता था। अन्त में तो उन्हें धर्म के लिए तलवार भी उठानी पड़ी। एक दिन उनका अपने प्रतिद्वंद्वी से सामना हो गया। दोनों में गुत्थमगुत्था हो गई। उमर ने उसे पछाड़ दिया और छाती पर चढ़ बैठे। जैसे ही उसका सिर काट डालने के लिए उन्होंने अपनी तलवार निकाली कि प्रतिद्वंद्वी ने उन्हें गाली देदी। गाली सुनते ही खलीफा उमर उठकर खड़े हो गये और अपनी तलवार म्यान में बन्द कर ली।
जो सैनिक उनके साथ थे उन्हें इस पर बड़ा आश्चर्य हुआ। उन्होंने कुछ रुष्ट स्वर में कहा- श्रीमान् जी आपने यह क्या किया आपको तो इसे मार ही देना चाहिए था। खलीफा उमर गम्भीर हो गये और बोले भाई मैंने युद्ध न्याय के लिए बिना क्रोध के किया था, किन्तु जब इसने मुझे गाली दी तो मुझे क्रोध आ गया। इस स्थिति में इसे मारने से पहले अपने क्रोध को मारना आवश्यक हो गया। अब मेरा क्रोध शान्त हो गया हैं इसलिए दुबारा युद्ध करूंगा।
[ads-post]

खलीफा उमर का यह निष्काम शब्द सुनकर प्रतिद्वंद्वी अपने आप प्रादुर्भूत होकर उनके पैरों पर गिर गया और सदैव के लिए उनका भक्त बन गया।

Moral Of The Story: दोस्तों ये कहानी हमें जीवन का एक महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाती है, ये हमें सिखाती है की जीवन में परिस्थितियां कितनी ही अनुकूल या प्रतिकूल क्यों न हो हमें क्रोध नहीं करना चाहिए, क्रोध ही हमारा सबसे बड़ा शत्रु है, क्रोध हमारी सही गलत पहचानने की शक्ति को क्षीण कर देता है और हमें सच्चाई के प्रति अँधा बना देता है। क्रोध पर नियंत्रण अथवा विजय प्राप्त करके हम अपने आप को और अपने  आस - पास के परिवेश को बेहतर बना सकते हैं।

P.S: We hope that you had enjoyed this hindi story about anger management. If you liked this hindi story do share it with your friends and family. You can also like our facebook page, or subscribe through email to get regular updates from us.

Read Other Fabulous Hindi Stories Published Earlier:

P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), कहानियाँ (Hindi Stories), प्रेरक लेख(Self -Development  articles in Hindi ) या कवितायेँ लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth@hindisahityadarpan[dot ]in  पर संपर्क करें !!

COMMENTS

BLOGGER: 5
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content