जो दूसरों के बारे में सोचते हैं उन्हें संतोष भी मिलता है यश भी और सम्मान भी।-Hindi Mythological Stories

Devasur sangram story in hindi,Hindu Mythological Stories Hindi Story About Helping others,story in hindi about helping others,

देव दानवों में विवाद छिड़ा कि दानों समुदायों में श्रेष्ठ कौन है? फैसला कराने के लिए प्रजापति ब्रह्मा जी के पास पहुंचे। उन्होंने दोनों वर्गों को सान्त्वना दी और सम्मान पूर्वक ठहरा दिया।

दूसरे दिन दानों बुलाये गये। अलग-अलग स्थानों पर दोनों को भोजन के लिए बुलाया गया। थालियाँ व्यंजनों से सजी थी।

ब्रह्मा जी ने एक कौतूहल किया। मंत्र शक्ति से दानों वर्गों को कोहनियों पर से हाथ मुड़ने में अवरोध उत्पन्न कर दिया। भोजन किया जाय तो कैसे?
[ads-post]
दैत्य वर्ग के लोग हाथ ऊपर ले जाते। ऊपर से ग्रास पटकते। कोई मुँह में जाता कोई इधर-उधर गिरता। पूरा चेहरा गन्दा हो गया। पानी पर से गिराया तो उसने सारे वस्त्र भिगो दिये। इस स्थिति में उन्हें भूखे रहकर दुखी मन से उठना पड़ा।

यही प्रयोग देव वर्ग के साथ भी हुआ। उनने अपने सहज स्वभाव के अनुसार हल निकाल लिया। एक ने अपने हाथ से तोड़ा उसे दूसरे में मुँह में दिया। दूसरे ने तीसरे के मुँह में। इस प्रकार पूरी मंडली ने उसी कार्यवाई से भोजन कर लिया। पानी इसी प्रकार एक ने दूसरे को पिला दिया। सभी प्रसन्न थे और पूरा भोजन खाकर उठे।


ब्रह्मा जी ने दोनों को बुलाया। कहा- “तुम लोगों के प्रश्न का उत्तर मिल गया। जो सिर्फ अपने लिए ही सोचता और करता है वह असंतुष्ट रहता है तथा समय-समय पर अपमानित होता है। पर जिसे दूसरों के हित का ध्यान है उसे संतोष भी मिलता है यश भी और सम्मान भी। इस कसौटी पर देव खरे उतरे है।”

These Inspirational Hindi Stories Were Also Much Appreciated By People

P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), कहानियाँ (Hindi Stories), प्रेरक लेख(Self -Development  articles in Hindi ) या कवितायेँ लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth[dot]exe@gmail[dot ]com  पर संपर्क करें !!

COMMENTS

BLOGGER
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content