प्रेरक प्रसंग - सुख की मोह माया में फंसे व्यक्ति को परमात्मा भी नहीं बचा सकते!!

प्रेरक प्रसंग - सुख की मोह माया में फंसे व्यक्ति को परमात्मा भी नहीं बचा सकते!! एक इंसान घने जंगल में भागा जा रहा था। शाम हो चुकी थी इसलिए अंधेरे में उसे कुआं दिखाई नहीं पड़ा और वह उसमें गिर गया।

great inspirational stories;great hindi inspirational stories about maya

एक इंसान घने जंगल में भागा जा रहा था। शाम हो चुकी थी इसलिए अंधेरे में उसे कुआं दिखाई नहीं पड़ा और वह उसमें गिर गया।

गिरते-गिरते कुएं पर झुके पेड़ की एक डाल उसके हाथ में आ गई। जब उसने नीचे झांका तो उसकी आँखें फटी की फटी रह गयी क्यूंकि कुएं में चार अजगर मुंह खोले उसे देख रहे हैं; और जिस डाल को वह पकड़े हुए था, उसे दो चूहे कुतर रहे थे।

इतने में एक हाथी आया और पेड़ को जोर-जोर से हिलाने लगा। आदमी घबरा गया और सोचने लगा कि हे भगवान अब क्या होगा!

उसी पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। हाथी के पेड़ को हिलाने से मधुमक्खियां उडऩे लगीं और शहद की बूंदें टपकने लगीं। एक बूंद उसके होठों पर आ गिरी।

उसने प्यास से सूख रही जीभ को होठों पर फेरा, तो शहद की उस बूंद में गजब की मिठास थी। 

कुछ पल बाद फिर शहद की एक और बूंद उसके मुंह में टपकी। अब वह इतना मगन हो गया कि अपनी मुश्किलों को भूल गया।

[ads-post]
तभी उस जंगल से शिवजी एवं पार्वती अपने वाहन से गुजरे। माँ पार्वती ने उसकी दयनीय स्थिति को देखकर भगवान शिव से उसे बचाने का अनुरोध किया।

भगवान शिव ने उसके पास जाकर कहा-"मैं तुम्हें बचाऊंगा, मेरा हाथ पकड़ लो"। उस इंसान ने कहा कि "एक बूंद शहद और चाट लूं, फिर चलता हूं।"

एक बूंद, फिर एक बूंद और हर एक बूंद के बाद अगली बूंद का इंतजार।

आखिर थक-हारकर शिवजी चले गए। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं की उस इंसान का क्या हाल हुआ होगा।  

ठीक ऐसा ही हाल हमारा भी है, आईये इस कहानी को अब अपने सन्दर्भ में देखें।  

वह आदमी जिस जंगल में जा रहा था, वह जंगल है दुनिया और अंधेरा है अज्ञान - पेड़ की डाली है - आयु, जिसे दिन-रात रूपी चूहे कुतर रहे हैं। घमंड का मदमस्त हाथी पेड़ को उखाडऩे में लगा है। शहद की बूंदें सांसारिक सुख हैं, जिनके कारण मनुष्य खतरे को भी अनदेखा कर देता है, और उन खतरों से निकलने वाले रास्तों की ओर  से भी मुंह फेर लेता है।  

अतः सुख की मोह माया में फंसे व्यक्ति को परमात्मा भी नहीं बचा सकते!! 

अन्य अद्भुत प्रेरक प्रसंगो को भी पढ़ें :
  1. तीन कसौटियाँ - महान दार्शनिक सुकरात से जुड़ा प्रेरक प्रसंग|
  2. जो विपरीत परिस्थितियों में भी सुदृढ़ रहता है - वही सच्चा हीरा है!!
  3. महाभारत की कथाएँ - हम सब निमित्त मात्र हैं !!
  4. आंतरिक जागरूकता जरुरी है - ओशो कथा-सागर
  5. प्रेरक प्रसंग - महान भारतीय योद्धा अश्वपति की वीरता !
P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), कहानियाँ (Hindi Stories) या लेख(Self -Development  articles in Hindi ) लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth[dot]exe@gmail[dot ]com  पर संपर्क करें !!

    COMMENTS

    BLOGGER: 6
    1. प्रेरणादायक कहानी

      जवाब देंहटाएं
    2. हम कोई भी तौहार कोई भी उत्सव जब बनाते है ।। इन सब का बनाने का मुल मंत्र और उद्देश क्या होता ह।।

      जवाब देंहटाएं
    3. सर मुझे एक एेसा व्यक्ति चाहीए जो मैने स्वयंम लिखे हुवे गुरु ग्यान, उपदेश, वचन ,शब्द, सार्थ महत्व को सच्चाई से आंतरिक मन से समझ कर विश्व संसार के कल्याण और सही मार्ग सही दिशा सकारात्मक सोच एक एेसे महान कार्य जो पुरे विश्व संसार को पुर्ण कर सफल बनाकर बदल ने के लिए मेरी सहाय्यता करे

      जवाब देंहटाएं
    4. समाज . क्षेत्र . शहर . हम सब को एक होकर एक जुट होकर ( एकता के शक्ति ) से जुडकर सर्व श्रेष्ठ भारत वर्ष को बनाकर उस भारत वर्ष की पहचान एक विशेष पहचान विश्व संसार को करानी है ।।

      जवाब देंहटाएं
    आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

    Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE खोजें ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content