बोध कथा - ईर्ष्या-द्वेष आपके मन पर बोझ है इन्हें निकाल फेंकें| [Moral Hindi Story]

Gautam Buddha Stories in hindi, Moral hindi story about setting yourself free from envy and jealousy. This simple hindi story teaches a great lesson.

Moral Hindi Story About Getting Free From Envy And Jealousy

story about envy,story about jealousy,story about freedom
एक बार एक महात्मा ने अपने शिष्यों से अनुरोध किया कि वे कल से प्रवचन में आते समय अपने साथ एक थैली में बडे़ आलू साथ लेकर आयें, उन आलुओं पर उस व्यक्ति का नाम लिखा होना चाहिये जिनसे वे ईर्ष्या करते हैं । जो व्यक्ति जितने व्यक्तियों से घृणा करता हो, वह उतने आलू लेकर आये ।

अगले दिन सभी लोग आलू लेकर आये, किसी पास चार आलू थे, किसी के पास छः या आठ और प्रत्येक आलू पर उस व्यक्ति का नाम लिखा था जिससे वे नफ़रत करते थे ।


अब महात्मा जी ने कहा कि, अगले सात दिनों तक ये आलू आप सदैव अपने साथ रखें, जहाँ भी जायें, खाते-पीते, सोते-जागते, ये आलू आप सदैव अपने साथ रखें । शिष्यों को कुछ समझ में नहीं आया कि महात्मा जी क्या चाहते हैं, लेकिन महात्मा के आदेश का पालन उन्होंने अक्षरशः किया । दो-तीन दिनों के बाद ही शिष्यों ने आपस में एक दूसरे से शिकायत करना शुरू किया, जिनके आलू ज्यादा थे, वे बडे कष्ट में थे । जैसे-तैसे उन्होंने सात दिन बिताये, और शिष्यों ने महात्मा की शरण ली । महात्मा ने कहा, अब अपने-अपने आलू की थैलियाँ निकालकर रख दें, शिष्यों ने चैन की साँस ली ।



महात्माजी ने पूछा – विगत सात दिनों का अनुभव कैसा रहा ? शिष्यों ने महात्मा से अपनी आपबीती सुनाई, अपने कष्टों का विवरण दिया, आलुओं की बदबू से होने वाली परेशानी के बारे में बताया, सभी ने कहा कि बडा हल्का महसूस हो रहा है… महात्मा ने कहा – यह अनुभव मैने आपको एक शिक्षा देने के लिये किया था…


जब मात्र सात दिनों में ही आपको ये आलू बोझ लगने लगे, तब सोचिये कि आप जिन व्यक्तियों से ईर्ष्या या नफ़रत करते हैं, उनका कितना बोझ आपके मन पर होता होगा, और वह बोझ आप लोग तमाम जिन्दगी ढोते रहते हैं, सोचिये कि आपके मन और दिमाग की इस ईर्ष्या के बोझ से क्या हालत होती होगी ? यह ईर्ष्या तुम्हारे मन पर अनावश्यक बोझ डालती है, उनके कारण तुम्हारे मन में भी बदबू भर जाती है, ठीक उन आलुओं की तरह…. इसलिये अपने मन से इन भावनाओं को निकाल दो,


Moral Of This Hindi Story:

यदि आप किसी से प्यार नहीं कर सकते तो कम से कम नफ़रत और ईर्ष्या मत कीजिये, तभी आपका मन स्वच्छ, निर्मल और हल्का बना रहेगा, वरना जीवन भर इनको ढोते-ढोते आपका मन और आपकी मानसिकता दोनों बीमार हो जाएँगी। 

Read Other Moral Hindi Stories Published Earlier:

P.S. Thank you for reading the incredible hindi story about getting freedom from envy and jealousy. This story has been taken from Akhand Jyoti Magzine. If you loved this story consider sharing it with your friends and family using the social sharing icons below.

P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), कहानियाँ (Hindi Stories), प्रेरक लेख(Self -Development  articles in Hindi ) या कवितायेँ लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth@hindisahityadarpan[dot ]in  पर संपर्क करें !!

COMMENTS

BLOGGER: 5
  1. सुन्दर, दूसरों से घृणा करने से पहले आपका अपना मन भी उतना ही साफ़ होना जरुरी है

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद डॉक्टर साहब ! संत कबीर दास जी ने सच ही कहा है :
      बुरा जो देखन मैं चला , बुरा न मिलिया कोय,
      जो दिल खोज आपना , मुझसे बुरा न कोय !!

      हटाएं
  2. बेनामी8/22/2014 10:30 am

    रोचक कथा | नफरत से हम केवल अपना नुकसान किया करते हैं इसलिए जहाँ तक हो सके हम अपनी नाराज़गी जताना सीखें, बात करना सीखें ,गलत फहमियों को दूर करना शुरू करें ....विश्वास कीजिये मन की शान्ति भंग नहीं होगी ,जीवन का उत्साह हमेशा बना रहेगा, सकारात्मक-सोच बढ़ती रहेगी |बस, सदा इतनी सी बात हम याद रखें कि "मनःशांति" अमोल हुआ करती है और संसार के किसी भी बाज़ार में किसी भी कीमत पर प्राप्य नहीं होती | ,

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद रजनी जी !! अपने बिलकुल सटीक बिंदु की और प्रकाश डाला है। हमें अपनी बातों को अपने दिल में दबाये रखने की बजाय उन्हें उजागर करना चाहिए और गिले -शिकवे दूर कर लेना चाहिए। किसी ने सच ही कहा है :

      "The world suffers a lot. Not because of the violence of bad people, But because of the silence of good people"

      हटाएं
  3. धन्यवाद सर जी आप लोगों ने बहुत ही अच्छी अच्छी बात कही जिससे मेरे दिल के अंदर की भावना जाग्रित हो गई और हमें अनमोल बातें पढ़ कर ऐसा लगा कि सच ही इन धरती पर इंसानियत अभी भी जिंदा है

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

दर्पण पत्र

शब्दों से एक छोटा-सा रिश्ता बनाए रखिए

हर हफ़्ते एक पत्र। एक कहानी, एक कविता या एक दोहा, कुछ चुना हुआ हिंदी साहित्य, और मेरी ओर से आपके नाम एक व्यक्तिगत पत्र।

🎁 जुड़ते ही आपको मुफ़्त मिलेगी हमारी छोटी किताब "थोड़ा पंचतंत्र, थोड़े कबीर"। पंचतंत्र की दस कहानियाँ, हर एक के साथ एक चित्र, और कबीर के बीस दोहे अर्थ सहित।

शब्दों से एक छोटा-सा रिश्ता बनाए रखिए

हर सप्ताह दर्पण पत्र में मिलेंगे।

    निश्चिंत रहें, आपके इनबॉक्स को हम अनचाहे संदेशों से नहीं भरेंगे।
    जब चाहें, दर्पण पत्र की सदस्यता समाप्त कर सकते हैं।

    पिछले अंक पढ़कर देखिए: दर्पण पत्र के सभी अंक

    Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content