एकता में ही विकास है और विभाजन में पतन । Moral Hindi Stories

An incredible hindi story about power of unity. This story teaches us an important lesson about being united.

unit story in hindi,bufallow vs lion hindi story,unity is power hindi story

एक घना जंगल था। उसमें कई भैंसों के परिवार रहते थे। आक्रमणकारी सिंह एक ही था। वह जब चाहता हमला करता ओर किसी भी मोटे दुबले भैंस  को चट कर जाता। झुण्ड के अन्य सदस्य घबराकर सिर पर पैर रखकर जिधर-तिधर भागते।

एक दिन एक बूढ़े भैंस ने सजातियों के सभी परिवारों को एकत्रित किया और कहा मरना है तो बहादुरी से क्यों न मरें। रहना है तो मिलजुल कर क्यों न रहें। बात सभी की अच्छी लगी और वे उसके कहने से चलने को सहमत हो गए।
[ads-post]

दूसरे दिन तगड़े तगड़े भैंसों ने एक दल गठित किया और योजना बनी कि आक्रमण की प्रतीक्षा न करके शेर की माँद पर चला जाय और वहाँ उस पर हमला बोल दिया जाय। नई। योजना नई हिम्मत और नई आशा से तगड़े भैंसों के हौसले बहुत बढ़ गये थे। सो वे बहादुरी के साथ चले ओर माँद में सीधे शेर पर बिजली की तरह टूट पड़े।

शेर को ऐसी मुसीबत का सामना इससे पहले कभी भी नहीं करना पड़ा था। वह घबड़ा गया और जान बचाकर इतनी तेजी से भाग कि यह देख तक न सका कि हमला करने वाले कौन है और कितने हैं? भयाक्रान्त शेर ने उस जंगल में भूतों का निवास माना ओर फिर कभी उधर न लोटने का निश्चय करके दूरस्थ बन में अपना डेरा डाला। भैंसों के परिवार निश्चिन्तता पूर्वक रहने ओर बन बिहार का आनन्द लेने लगे।


आधुनिक समाज में हमारी हालत भी इन भैंसों की तरह ही है जिन्हे कोई भी शेर रुपी अपराधी दिन दहाड़े हमें प्रताड़ित करता है और हमारे मनोबल को तोड़ देता है और हमें बेबस कर देता है। आईये हम सब भैंसों की तरह ही एक होकर इन तत्वों का मुकाबला करें और इन्हे समाज से उखाड़ फेंकें।  

These Inspirational Hindi Stories Were Also Much Appreciated By People

  1. जो दूसरों के बारे में सोचते हैं उन्हें संतोष भी मिलता है यश भी और सम्मान भी।-Hindi Mythological Stories
  2. जीवन में सफलता की कुंजी है ये तीन बातें!!- Incredible Stories From Ramayana
  3. परिस्थितियों को जाने बिना कोई भी निर्णय लेने से बचें!! [Moral Hindi Stories]
  4. धैर्य हर लक्ष्य प्राप्ति में सफलता सुनिश्चित करता है| [ Motivational Hindi Story From The Life Of Shivaji Maharaj ]
  5. बोध कथा - ईर्ष्या-द्वेष आपके मन पर बोझ है इन्हें निकाल फेंकें| [Moral Hindi Story]
  6. प्रेरक प्रसंग - क्रोध हमारी सही गलत पहचानने की शक्ति को क्षीण कर देता है! [ Moral Hindi Story ]
  7. [ Motivational Hindi Story ] सूझ बुझ एवं जनहित मनुष्य को सफल बनाती है|प्रेरक प्रसंग|
P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), कहानियाँ (Hindi Stories), प्रेरक लेख(Self -Development  articles in Hindi ) या कवितायेँ लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth[dot]exe@gmail[dot ]com  पर संपर्क करें !!

COMMENTS

BLOGGER: 3
  1. प्रेरित करती और एकजुटता का महत्त्व बताती सार्थक रचना

    जवाब देंहटाएं
  2. संगठन के महत्व को रेखांकित करती आपकी पोस्ट बहुत अच्छी लगी ।
    धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content