अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन से जुड़ा प्रेरक प्रसंग !!

An incredible and inspirational hindi story from the life for first president of America George Washington. This story is about great courage shown by George Washington to save a drowning child in the forest of West Virginia.

Inspirational True Hindi Story About Courage From The Life Of George Washington

true stories,courage stories,short inspirational stories
George Washington (22-Feb-1732 - 14-Dec-1799)

एक बार की बात है उत्तरी वर्जीनिया के जंगल में एक पार्टी का आयोजन हो रहा था, सहसा एक स्त्री के आर्तनाद ने सबको चौका दिया।  

सबलोग उस ओर चल पड़े, स्त्री ने इन लोगों में से एक युवक को देखकर पुकारा कि "देखिये ये लोग मुझको छोड़ते नहीं है। मेरा लड़का नदी में गिर गया है। मुझे इन लोगों से छुड़ा लीजिए जिससे मैं अपना लड़का नदी से निकाल सकूँ।” 

जिन लोगों ने स्त्री को पकड़ रखा था वो ये सोच रहे थे कि यदि वे इसे छोड़ देंगे तो वह अवश्य पानी में जाकर लड़के के साथ खुद भी डूब जाएगी क्यूंकि नदी गहरी थी और जल प्रवाह काफी तेज था।  

स्त्री की पुकार सुनते ही वह युवक नदी में कूद पड़ा। जहाँ बच्चे का वस्त्र दिखाई दे रहा था, जल प्रवाह को पार करता हुआ, वह वहाँ जा पहुँचा और उसने बच्चे को हाथ से पकड़ तो लिया पर वह हाथ से फिर निकल गया। फिर जल के वेग ने उन दोनों को डूबो दिया।


बड़ी देर में परिश्रम और साहस के साथ वह युवक अंत में उस लड़के को ऊपर उठाए चट्टान पर आ गया। दर्शक लोग और वह स्त्री दौड़कर दोनों के पास पहुँचे। बच्चा और युवक दोनों बेसुध और अशक्त हो गये थे थोड़ी देर बाद दोनों को होश आया स्त्री ने बच्चे को छाती से लगाया और युवक को आशीर्वाद देती हुई चली गई।

वह संवेदनशील साहसी युवक थे अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन!!


These Inspirational Hindi Stories Were Also Much Appreciated By People

COMMENTS

BLOGGER: 1
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content